जशपुर : जशपुर जिला खेल प्रतिभाओं की भूमि के रूप में शुरूआत से ही जाना जाता रहा है। यहां के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल के दम पर न केवल प्रदेश, बल्कि देश और विदेशों में भी जशपुर का नाम गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जशपुर की लोकसंस्कृति और यहां के खेलप्रेम से भलीभांति परिचित हैं। उनके नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। जिले में खेल अधोसंरचना के विकास के तहत…
Read MoreTag: #CM_Vishnudev_Sai
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बस्तर दौरा: जगदलपुर एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत
जगदलपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बस्तर प्रवास पर शुक्रवार को मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उप मुख्यमंत्री द्वय विजय शर्मा और अरुण साव भी पहुंचे। इस दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Read Moreसीएम विष्णुदेव साय का बड़ा कदम: जशपुर में आंगनबाड़ी सेवाओं के लिए 56 करोड़ 57 लाख की स्वीकृति, 484 सुसज्जित भवन बनाए जाएंगे
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से बच्चों और माताओं के पोषण, शिक्षा व स्वास्थ्य को मिलेगा नया आयाम जशपुर, 09 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्राथमिकता हमेशा से प्रदेश के बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा को लेकर रही है। इसी दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए जशपुर जिले में 56 करोड़ से भी अधिक की लागत से 484 नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रत्येक आंगनबाड़ी भवन पर 11 लाख 69 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। इस प्रकार करोड़ों रुपए…
Read Moreविविध पौराणिक प्रसंगों एवं आधुनिक घटनाओं पर आधारित सुसज्जित झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र: झांकियों को देखने रायपुर में उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक विसर्जन झांकी में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री साय
रायपुर, 09 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 8 सितंबर की देर रात राजधानी रायपुर के हृदयस्थल जयस्तंभ चौक स्थित नगर निगम द्वारा निर्मित स्वागत मंच पर पहुंचे और ऐतिहासिक गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल होकर झांकियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रायपुर की गणेश विसर्जन झांकी अत्यंत ऐतिहासिक परंपरा का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने विघ्नहर्ता श्री गणेश से छत्तीसगढ़ की खुशहाली और समृद्धि की कामना भी की। मुख्यमंत्री श्री साय ने ऐतिहासिक विसर्जन यात्रा में आमंत्रित करने के लिए आयोजकों…
Read Moreबिजली संकट से त्रस्त निमटोली गांव में लौटा उजाला, मुख्यमंत्री की तत्परता बनी ग्रामीणों की आस, बरसात के बीच अंधेरे से जूझते गांव को मिली राहत, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित कार्रवाई ने बदली तस्वीर.
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम जोरंडाझरिया के निमटोली में पुनः बहाल हुई विद्युत आपूर्ति ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार. जशपुर. 03 अगस्त 2025 : जशपुर जिले के फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम जोरंडाझरिया की निमटोली बस्ती में लंबे समय से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित थी। बरसात के इस मौसम में बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल पर कैंप कार्यालय ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग…
Read Moreट्रांसफार्मर बदलने की मांग पर तत्काल एक्शन! केनाडांड़ में बहाल हुई बिजली, सीएम कैंप कार्यालय ने दिखाई तत्परता
जशपुर, 13 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम केनाडांड़ में विद्युत आपूर्ति पुनः प्रारंभ हो गई है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को इससे बड़ी राहत मिली है। विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल होने पर ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि विकासखंड कांसाबेल के ग्राम केनाडांड़ के ग्रामीणों ने कैंप कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली की आपूर्ति बाधित है। उनका गांव हाथी विचरण क्षेत्र…
Read Moreशिक्षक विहीन नहीं रहा जशपुर का कोई स्कूल: युक्तियुक्तकरण के बाद 15 स्कूलों में 34 शिक्षकों की पदस्थापना, शिक्षा की नई रोशनी से जगमगाए गांव
प्राथमिक स्कूल गीधा में शिक्षकों की पदस्थापना होने से बच्चे उत्साह से पढ़ने पहुंच रहे स्कूल जशपुर जिले में अब शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकों की संख्या हो गई है शून्य जशपुर, 1 जुलाई 2025/ जिले में कभी शिक्षक विहीन रहे स्कूल अब शिक्षा की रोशनी से जगमगाने लगें हैं। युक्तियुक्तकरण के पूर्व जिले में 15 शिक्षक विहीन स्कूल थे। इसमें प्राथमिक शाला की संख्या 14 और हाई स्कूल की संख्या 01 थी। युक्तियुक्तकरण के उपरांत इन 14 प्राथमिक शाला में 28 और 01 हाई स्कूल में 06 शिक्षकों को…
Read Moreएक कदम इंसानियत की ओर! मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने दिव्यांग लूखनू राम को व्हीलचेयर देकर बढ़ाया आत्मनिर्भरता का हौसला
दिव्यांग लूखनू राम ने खुशी जाहिर कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद जशपुर, 02 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय शासन की योजनाओं का आम जनता को लाभ दिलाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के साथ ही असहाय, पीड़ितों और जरूरतमंदों को हर संभव मदद करने प्रयासरत है, ताकि समाज के हर वर्ग को न्याय और विकास का लाभ मिल सके। इसी कड़ी में आज कैंप कार्यालय में एक दुर्घटना की वजह से चलने फिरने में असमर्थ तहसील कुनकुरी के अंतर्गत ग्राम सेन्द्रीमुण्डा निवासी लूखनू राम को व्हील चेयर और…
Read Moreछत्तीसगढ़ विधानसभा का ऐतिहासिक रजत जयंती समारोह: राष्ट्रपति मुर्मु ने दिया समरसता का संदेश, मुख्यमंत्री साय ने लोकतांत्रिक उपलब्धियों पर डाला प्रकाश, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह बोले – सदन बना अनुशासन का प्रतीक
लोकतांत्रिक परंपराओं की मिसाल है छत्तीसगढ़ विधानसभा : मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ विधानसभा ने संसदीय परंपराओं में रचा अनुशासन और आदर्श का इतिहास : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रायपुर 24 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह के अवसर पर प्रदेशवासियों की ओर से भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि जब छत्तीसगढ़ विधानसभा अपने गौरवशाली 25 वर्षों का उत्सव मना रही है, तब देश की प्रथम नागरिक हमारे बीच…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात, बस्तर में नक्सलवाद अंतिम चरण में, विकास और पर्यटन पर गृहमंत्री से हुई चर्चा
नई पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति की सफलता से कराया अवगत, कहा बस्तर के विकास को मिल रही नई दिशा रायपुर 17 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सरकार की सख्त नीतियों और सुरक्षा बलों की प्रभावी रणनीति के चलते नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति लौट रही है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस बैठक में नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने, बस्तर के विकास…
Read More