राज्य सरकार पशुपालन को बना रही समृद्ध ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों की आय दोगुनी करने के लिए उठाए जा रहे ठोस कदम राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के मार्गदर्शन में तैयार हुआ पायलट प्रोजेक्ट, डेयरी उद्योग को मिलेगी नई दिशा रायपुर, 17 जनवरी 2025 – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कहा कि छत्तीसगढ़ में श्वेत क्रांति की तर्ज पर डेयरी उद्योग को सशक्त बनाने और किसानों व पशुपालकों की आय दोगुनी करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन को लाभकारी व्यवसाय…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिव्यांगजनों के सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
रायपुर 16 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के द्वारा आयोजित दिव्यागजन सामूहिक विवाह समारोह में 31 दिव्यांग जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों के सुखी वैवाहिक जीवन की मंगलकामना करते हुए कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता और दिव्यांगजनों के उत्थान का उत्कृष्ट उदाहरण है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। यह आयोजन भी देवतुल्य दिव्यांगजनों की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने परिषद द्वारा विगत अनेक…
Read Moreछत्तीसगढ़ में नगरपालिकाओं के आम एवं उप चुनाव संपन्न, आदर्श आचरण संहिता प्रभाव शून्य घोषित
रायपुर, दिनांक 15 फरवरी 2025/ नगरपालिकाओं के आम/उप निर्वाचन 2025 के महापौर/अध्यक्ष तथा पार्षद पदों हेतु निर्वाचन संपन्न कराये जाने के लिए आयोग द्वारा दिनांक 20 जनवरी 2025 को समय अनुसूची (कार्यक्रम) जारी किया गया। कार्यक्रम जारी होते ही सभी संबंधित नगरीय क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई थी। प्रदेश के 173 नगरीय निकायों हेतु दिनांक 11 फरवरी 2025 को मतदान संपन्न हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आज 15 फरवरी 2025 को मतगणना संपन्न होने के उपरांत केवल नगरपालिकाओं के निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशून्य घोषित किया गया है।
Read Moreछत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन और विकास कार्यों पर जनता की मुहर
भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत को समर्पित है यह जीत – मुख्यमंत्री श्री साय भूपेश बघेल को कांग्रेस ने महासचिव बनाया, लेकिन उनके विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उन्हें करारी हार देकर ‘धन्यवाद‘ दिया – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में अब चलेगी ट्रिपल इंजन की सरकार, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार – विष्णु देव साय रायपुर, 15 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री श्री…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय ने स्व. श्री राजेश अवस्थी को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की
रायपुर, 15 फरवरी 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के मठपुरा स्थित श्री दूधाधारी सत्संग भवन में आयोजित स्व. श्री राजेश अवस्थी की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. श्री राजेश अवस्थी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. श्री राजेश अवस्थी ने सामाजिक जीवन में सराहनीय कार्य किए। उनका जाना हम सभी के लिए…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय ने श्रीमद्भागवत कथा में किया श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग का श्रवण, छत्तीसगढ़ की समृद्धि और खुशहाली की कामना की
रायपुर, 15 फरवरी 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के डुंडा स्थित अशोका पाम मिडोज कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। इस पावन अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराधा रानी से समस्त छत्तीसगढ़वासियों की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने व्यासपीठ का नमन करते हुए कथाव्यास पंडित श्री कृष्ण गौड़ शास्त्री से आशीर्वाद लिया और श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग का श्रवण किया। भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री साय ने कथाव्यास पंडित श्री कृष्ण गौड़ शास्त्री…
Read Moreछत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए केंद्र से 3324 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना स्वीकृत – सांसद बृजमोहन
हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती से छत्तीसगढ़ का चौतरफा विकास होगा: बृजमोहन अग्रवाल नई दिल्ली /रायपुर, 14 फरवरी 2024/ छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने से राज्य का सर्वांगीण विकास होगा और यह आत्मनिर्भर भारत अभियान में महत्वपूर्ण योगदान देगा। यह कहना है रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का जो छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे नेटवर्क को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास, सुधार और सुदृढ़ीकरण को लेकर लोकसभा में सवाल उठाया। जिसपर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन जयराम गडकरी…
Read Moreछत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों के मामले में अपार संभावनाओं वाला राज्य – सचिव पी. दयानंद
छत्तीसगढ़ में लौह अयस्क ब्लॉकों की नीलामी हेतु ‘प्री-बिड कॉन्फ्रेंस’ का सफल आयोजन रायपुर 14 फरवरी 2025/ संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म, छत्तीसगढ़ द्वारा बस्तर के बैलाडीला क्षेत्र के लौह अयस्क ब्लॉकों की नीलामी को लेकर आज नवा रायपुर के न्यू सर्किट हाउस स्थित कन्वेंशन हॉल में ‘प्री-बिड कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन किया गया। इस बैठक में देशभर से आए खनन निवेशकों और बोलीदाताओं ने भाग लिया, जहां नीलामी प्रक्रिया, निवेश अवसरों, और खनिज संसाधनों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थित तीन विश्व स्तरीय लौह…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चट्टीड़ांड़ में खड़िया समाज का 15 वां सामाजिक वार्षिक उत्सव सम्मेलन में हुए शामिल : कहा- समाज की प्रगति के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण
सरकार गठन के 13 माह में मोदी की अधिकांश गारंटियों को किया पूरा: मुख्यमंत्री जशपुर, 14 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज फरसाबहार तहसील के ग्राम पंचायत कोनपारा के आश्रित ग्राम चट्टीड़ांड़ में खड़िया समाज के 15 वां सामाजिक वार्षिक उत्सव सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने माता सरस्वती और क्रांतिकारी वीर शहीद तेलंगा खड़िया की छायाचित्र पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, विधायक और सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय मौजूद थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खड़िया…
Read More144 वर्षों बाद महाकुंभ का महासंगम! मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गंगा-जमुना में लगाई आस्था की डुबकी, छत्तीसगढ़ की समृद्धि की प्रार्थना
रायपुर 13 फरवरी 2025/ महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकगण एवं उनके परिवारजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महाकुंभ को सनातन धर्म की दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा का महापर्व बताते हुए कहा कि यह भारतीय संस्कृति की अनंत शक्ति और सनातन परंपराओं की जीवंतता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 144 वर्षों बाद आयोजित…
Read More