सूरजपुर। सोमवार, 20 जनवरी/ जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर द्वारा जिले के पुलिस अधिकारियों का क्राईम मीटिंग लिया, जिसमें थाना-चौकी के कार्यो, अपराध निकाल, प्रतिबंधात्मक व लघु अधिनियम व ऑपरेशन मुस्कान की समीक्षा कर परफारमेंश को जाना और लंबित अपराधों एवं शिकायत के निराकरण का ब्यौरा लेते हेतु निराकरण में और तेजी लाने, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में पुलिस का खौफ बनाए रखने सख्ती के साथ तत्परतापूर्वक कार्यवाही करने, थाना क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सूचना…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
राज्य पारेषण कंपनी को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो पुरस्कार…छत्तीसगढ़ का भार प्रेषण केन्द्र देश में सर्वोत्तम !
रायपुर : कर्नाटक राज्य के बेलगाम में आयोजित इंडिपेंडेंट पॉवर प्रोड्युसर्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 25 वें रेगुलेटरी एंड पॉलिसी मेकर्स रिट्रीट में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (सीएसपीटीसीएल) को दो महत्वपूर्ण पुरस्कार प्राप्त हुए। जिन्हें राज्य पॉवर कंपनियों के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह व्दारा प्रबंध निदेशक (ट्रांसको) श्री राजेश कुमार शुक्ला को 15 जनवरी को प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री सुबोध कुमार सिंह ने इस उपलब्धि के लिये पारेषण कंपनी के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई दी है। भारत के राज्य एवं केन्द्र…
Read Moreछत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखें घोषित, एक चरण में होगा नगरीय निकाय चुनाव, तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव
रायपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। नगरीय निकाय चुनाव एक ही चरण में 11 फरवरी 2025 को आयोजित होगा, जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में 17, 20 और 23 फरवरी को सम्पन्न होंगे। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत, 22 जनवरी को निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन किया जाएगा और साथ ही सीटों के आरक्षण की जानकारी तथा मतदान केंद्रों की सूची भी जारी की जाएगी। नामांकन पत्र 22 से 28 जनवरी तक…
Read Moreविधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट : विधानसभा में प्रबोधन के लिए दिया आमंत्रण !
राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ आने का न्यौता किया स्वीकार, अप्रैल 2025 के प्रथम सप्ताह में महामहिम पहुँचेंगी छत्तीसगढ़ विधानसभा. नई दिल्ली/रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस विशेष अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करने की जानकारी देते हुए माननीय राष्ट्रपति महोदया को राज्य के विकास और संस्कृति से अवगत कराया व छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। इसके साथ ही…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय साय नगरीय विकास के सोपान कार्यक्रम में हुए शामिल, 103 परिजनों को सौंपें अनुकम्पा नियुक्ति पत्र : कहा – छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों का समन्वित विकास जरूरी
विभिन्न नगरीय निकायों में 155 करोड़ 38 लाख रुपए के 813 कार्यों का शिलान्यास और 15 करोड़ 25 लाख रुपए के 70 कार्यों का किया गया लोकार्पण क्लीन टायलेट कैम्पेन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के 14 नगरीय निकाय हुए सम्मानित मुख्यमंत्री ने स्वच्छता दीदियों के मानदेय में 800 रूपये की वृद्धि की घोषणा की : अब स्वच्छता दीदियों को हर महीने मिलेगा 8 हजार रूपये मानदेय रायपुर, 20 जनवरी 2025/ मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है।…
Read Moreछत्तीसगढ़ में मोदी की एक और गारंटी हुई पूरी : मुख्यमंत्री श्री साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़ के हर नागरिक तक पहुंचे सुशासन का लाभ, हमारी सरकार का है यही प्रयास – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 20 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों से किए गए वायदे के अनुरूप प्रधानमंत्री श्री मोदी की एक और गारंटी पूरी हो गई है। हमारे छत्तीसगढ़ में बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर करती है लेकिन ऐसे लोग भी हैं जिनके पास कृषि भूमि भी नहीं है और वे कृषि मजदूरी कर जीविकोपार्जन करते हैं। उन्हें ध्यान में रखते हुए हमने भूमिहीन कृषि मजदूर भाई-बहनों से भी एक वादा किया था।…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोंडागांव हादसे पर जताया शोक, बेहतर इलाज के दिए निर्देश
रायपुर/ कोंडागांव में स्कूल बस और ट्रक के बीच हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में बस चालक और एक शिक्षक की मृत्यु हो गई, जबकि कई स्कूली बच्चे घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायल बच्चों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को हर संभव मदद पहुंचाई जाए और…
Read Moreमुख्यमंत्री ने अमर शहीद गेंदसिंह के शहादत दिवस पर उन्हें किया नमन
रायपुर 20 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अमर शहीद गेंदसिंह के शहादत दिवस पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीद गेंदसिंह को याद करते हुए कहा कि परलकोट जमींदारी के जमींदार शहीद गेंद सिंह ने ब्रिटिश अधिकारियों के शोषण के विरुद्ध स्वतंत्रता आंदोलन का शंखनाद किया था। शहीद गेंद सिंह ने अंग्रेजों से लोहा लिया और अपने क्षेत्र में अंग्रेजी शासन की नीतियों का विरोध किया। उन्होंने…
Read Moreछत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेस वार्ता आज, नगरपालिकाओं और पंचायत चुनाव 2025 कार्यक्रम की होगी घोषणा
रायपुर/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आज, 20 जनवरी 2025 को नगरपालिकाओं और विस्तारवादी पंचायतों के आम और उपचुनाव 2025 के कार्यक्रम की घोषणा के लिए एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। यह आयोजन रायपुर स्थित निर्वाचन भवन, नवा रायपुर, अटल नगर के मीटिंग हॉल में अपराह्न 3:00 बजे शुरू होगा। इस प्रेस वार्ता का उद्देश्य आगामी चुनाव प्रक्रिया से संबंधित तैयारियों और कार्यक्रमों को साझा करना है। आयोग ने मीडियाकर्मियों से अनुरोध किया है कि वे कार्यक्रम स्थल पर समय से पहले पहुंचकर 2:45 बजे तक अपनी सीट…
Read Moreस्वास्थ्य से समृद्धि के मंत्र से ही आगे बढ़ रही है छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा – मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री श्री साय इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल रायपुर 19 जनवरी/ हमारा राज्य अपनी स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहा है। हम विकसित छत्तीसगढ़ की ओर कदम बढ़ा चुके हैं। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा स्वास्थ्य से समृद्धि के मंत्र से ही आगे बढ़ रही है। आज छत्तीसगढ़ मेडिकल टूरिज्म का बड़ा केंद्र बन रहा है। एक समय था जब कई गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए लोग दिल्ली-मुंबई जाते थे। आज गंभीर से गंभीर बीमारियों का उपचार रायपुर शहर के सेवाभावी डॉक्टर कर रहे…
Read More