प्रदेश के छः स्वास्थ्य केंद्रों को प्रदान किया गया एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन

स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने उत्कृष्टता प्रमाण पत्र हासिल करने वाले अस्पतालों के डॉक्टरों और अन्य मेडिकल स्टॉफ को दी बधाई रायपुर. 22 नवम्बर 2024।  उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने वाले राज्य के पांच आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र व एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS – National Quality Assurance Standard) प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने नवम्बर माह में ही  इन छः स्वास्थ्य केंद्रों  का निरीक्षण कर मरीजों के…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 नवम्बर को बिलासपुर में 143 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

राउत नाचा महोत्सव में भी होंगे शामिल  रायपुर 22 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 23 नवंबर को बिलासपुर को 143 करोड़ 68 लाख रूपये की लागत के अनेक विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान सकरी रोड, मिनोचा रोड, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, मिनी स्टेडियम, सिटी कोतवाली के पास निर्मित मल्टीलेवल पार्किंग और अरपा नदी तट पर निर्मित राम सेतु मार्ग का लोकार्पण करेंगे। श्री साय इस मौके पर लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में राउत नाचा महोत्सव में शामिल होंगे। रामसेतु मार्ग अरपा उत्थान और तट…

Read More

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल

रायपुर 22 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विगत दिवस राजधानी रायपुर के होटल अंब्रेसिया में छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन  द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर कहा कि आप सभी ने बहुत सुंदर आयोजन किया है। आप सभी अपने परिवार जनों के साथ आए हैं, मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। मुख्यमंत्री श्री साय ने द साबरमती रिपोर्ट फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में इस फिल्म को…

Read More

डायल 112 कर्मचारियों को मिला प्रशस्ति पत्र, जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका

विवेक शुक्ला (भा.पु.से) पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के निर्देशन में कानून/सुरक्षा ब्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित डायल 112 में कार्यरत कर्मचारियों का मीटिंग दारौन अच्छे कार्य करने वाले एबीपी चालको को प्रशस्त्रि पत्र दिया गया मिटिंग के दौरान नोडल अधिकारी डायल -112 अति. पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के द्वारा डायल-112 में कार्यरत् कर्मचारियों एवं एबीपी चालको को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उल्लेखनीय कार्य करने वाले डॉयल 112 ABP चालक का नाम 01. जयलाल देवांगन थाना सारागांव द्वारा अपने ड्यूटी के दौरान थाना सारागांव क्षेत्र के ग्राम…

Read More

एसएसपी सूरजपुर का कड़ा निर्देश : कार्य में लापरवाही न बरतें प्रधान आरक्षक मोहर्रिर, आपसी झगड़े, जमीन संबंधी विवाद के मामलों में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के बाद अनिवार्य रूप से कराए बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही.

सूरजपुर. थाना-चौकी में रिकार्ड संधारण, रख-रखाव, रोजनामचा लेखन कार्य, आपसी झगड़े, जमीन संबंधी विवाद पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही का दाखिला सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेवारी प्रधान आरक्षक मोहर्रिर की होती है। थाना की कार्यवाही की प्रत्येक गतिविधियां इन मोहर्रिरों से होकर गुजरती है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने प्रधान आरक्षक मोहर्रिरों के कार्यो को गतिशील व बेहतर बनाने हेतु जरूरी निर्देश देने और प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों सहित बाउण्ड ओव्हर कराए गए मामलों की जानकारी हेतु गुरूवार 21 नवम्बर 2024 को जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में प्रधान…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपरिवार देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म

रायपुर 21 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखने राजधानी के मैग्नेटो मॉल पहुंचे। इस फिल्म में 22 साल पहले गुजरात के गोधरा में हुए ट्रेन हादसे की कहानी की सच्चाई को दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म की डायरेक्टर सुश्री एकता कपूर और फिल्म की नायिका सुश्री रिद्धि डोगरा भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने  ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह…

Read More

कांकेर जिले को मत्स्यपालन के लिए मिला बेस्ट इनलैंड डिस्ट्रिक्ट का राष्ट्रीय अवार्ड, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ने दिया सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

रायपुर 21 नवम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले को मत्स्यपालन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट इनलैंड डिस्ट्रिक्ट अवार्ड मिला है। आज 21 नवंबर को विश्व मत्स्यपालन दिवस के अवसर पर केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन, डेयरी एवं पंचायतीराज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, राज्य मंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल एवं श्री जॉर्ज कुरियन ने छत्तीसगढ़ के मत्स्यपालन विभाग के संचालक श्री नारायण सिंह नाग, सहायक संचालक मत्स्यपालन कांकेर श्री एस.एस. कंवर को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित सुषमा स्वराज भवन में ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित…

Read More

छत्तीसगढ़ में 5.37 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी : अब तक राज्य के लगभग 1.16 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान

धान खरीदी के एवज में किसानों को 971.16 करोड़ रूपए का भुगतान रायपुर, 21 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में अनवरत धान खरीदी का सिलसिला जारी है। 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी अभियान में अब तक 5.37 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हो चुकी है। राज्य में अब तक 1.16 लाख से अधिक किसानों ने अपना धान बेचा है। धान  खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 971 करोड़ 16 लाख रूपए का भुगतान किया गया है।  धान खरीदी का यह…

Read More

सुशासन के लिए जनभागीदारी जरूरी : गुड गवर्नेंस की रीजनल कॉन्फ्रेंस में बेस्ट प्रेक्टिसेस पर हुई चर्चा

रायपुर में चल रही है ‘गुड गवर्नेंस‘ पर दो दिवसीय रीजनल कॉन्फ्रेंस, देश के विभिन्न राज्यों के 150 प्रतिनिधि ले रहे भाग रायपुर 21 नवम्बर 2024/ भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार के संयुक्त तत्वाधान में नवा रायपुर में ‘‘गुड गवर्नेंस‘‘ पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन आज से शुरू हुआ। इस सम्मेलन में गुड गवर्नेंस की बेस्ट प्रेक्टिसेस, नागरिक सशक्तिकरण, शासन-प्रशासन के कामकाज और नागरिक सेवाओं की आम जनता तक पहुंच को आसान बनाने के लिए विभिन्न ई-प्लेटफार्म के उपयोग आदि से संबंधित विषयों पर हुए विचार-विमर्श के दौरान वक्ताओं ने…

Read More

सभी जनप्रतिनिधियों और किसानों को सहकारिता से जोड़ा जाए : केदार कश्यप सहकारिता मंत्री ने विभागीय काम-काज की गहन समीक्षा की

रायपुर 21 नवंबर 2024/ सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा है कि सहकारिता से समृद्धि के लिए राज्य के सभी जनप्रतिनिधियों और किसानों को सहकारिता से जोड़ा जाना चाहिए। सहकारिता मंत्री ने मंत्रालय महानदी भवन में सहकारिता विभाग के काम-काज की गहन समीक्षा की। श्री कश्यप ने कहा कि केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह सहकारिता से समृद्धि पर विशेष ध्यान दे रहे है। हमें प्रदेश में सहकारिता के दायित्वों का अच्छे से निर्वहन करना है। इसके लिए पूरे प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करना…

Read More