आरोपी विधेन्दू धुक्ला पिता विद्यारतन शुक्ला उम्र 30 वर्ष निवासी राजकिशोर नगर सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) बिलासपुर, 24 अक्टूबर/ प्रार्थीया ने दिनांक 22.10.2024 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2021 से विधेन्दू शुक्ला के साथ उसका जान पहचान है, आपस मे दोस्ती होने पर बातचीत करते थे, बातचीत दौरान वह शादी करूंगा पत्नि बनाकर रखूंगा कहता था जो दिनांक 20.10.2022 के दोपहर वह राजकिशोर नगर अपने घर बुलाया, जिसके घर जाने पर घर में कोई नहीं थे, तब वह मौका पाकर शादी करने…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त बैठक : आगामी दिवाली त्यौहार में बलौदाबाजार शहर में समुचित व्यवस्था बनाए रखने हेतु चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ आयोजित की गई बैठक.
पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आयोजित संयुक्त बैठक में समुचित सुरक्षा व्यवस्था, यातायात पार्किंग आदि की व्यवस्था संबंधी मुद्दों पर की गई चर्चा. दिनांक 25 अक्टूबर 2024 को मुख्य मार्केट में दुकानों से सामान बाहर नहीं रखने हेतु सफेद लाइन द्वारा की जाएगी मार्किंग. त्यौहारी सीजन में पार्किंग के लिए स्थान का किया गया चिन्हाकन, इस दौरान मुख्य मार्केट एरिया में चारपहिया-दोपहिया वाहनों का प्रवेश होगा पूर्णतः निषेध. बलौदाबाजार-भाटापारा, 24 अक्टूबर / दीपावली पर्व के दौरान खरीदारी आदि करने के लिए मार्केट में लोगों का आना-जाना एकदम बढ़ जाता है। इस…
Read Moreजमीन दिखाकर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 6 साल से थे फरार, अपने साथियों के साथ मिलकर दुसरे की भूमि दिखाकर रकम लेकर धोखाधड़ी को दे रहे थे अंजाम
पूर्व में 1 आरोपी को गिरफ्तार कर किया गया है न्यायालय पेश आरोपी 1. नरेन्द्र टण्डन पिता भागबली टंडन उम्र 44 वर्ष, 2. रामप्रसाद बंजारे पिता स्व. बंशीलाल बंजारे उम्र 60 वर्षं दोनो निवासी ग्राम गुनसरी थाना तखतपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.) को गिरफ्तार कर की गई वैधानिक कार्यवाही। बिलासपुर, 24 अक्टूबर/ प्रार्थी छत्रपाल सिंह कश्यप पिता सुंदरलाल कश्यप निवासी विकास नगर कुसमुण्डा जिला कोरबा छ.ग. द्वारा ग्राम चिल्हाटी स्थित खसरा नम्बर 237/43, 239/34 रकबा 1500 वर्गफिट भूमि को विक्रेता ज्ञानेश्वर सिंह पिता चन्द्रशेखर सिंह से एवं खसरा नम्बर 237/45, 239/36…
Read Moreमौत के मुंह से खींची गई जिंदगी : पारिवारिक विवाद में उलझी युवती आत्महत्या की कर रही थी कोशिश, 112 की टीम ने 8 मिनट में पहुंचकर बचाई जान
ट्रेन के सामने कूद कर दे रहा थी जान बिलासपुर, 24 अक्टूबर/ घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की कोटा 112 टीम को ईवेंट प्राप्त हुआ कि एक नाबालिक युवती उम्र 17 वर्ष पारिवारिक विवाद के कारण कोटा रेलवे स्टेशन में आत्महत्या की नीयत से रेलवे पटरी की ओर बढ़ रही हैं। डॉयल112 द्वारा इवेंट को गंभीरता से लेते हुए आठ मिनट में घटनास्थल पहुंची और युवती को ट्रेन आने के पूर्व ही सुरक्षित बचा लिया गया। 112 वाहन में बैठाकर उसके परिजन को सुपुर्द किया गया एवं भविष्य…
Read Moreछत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती : 5967 आरक्षक पदों पर भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी, परीक्षा 16 नवंबर से
रायपुर, 04 नवंबर: छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस बल आरक्षक संवर्ग के 5967 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच, शारीरिक नापजोख और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के 5967 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु दिनांक 04.10.2023 को विज्ञापन जारी किया जाकर दिनांक 01.01.2024 से दिनांक 06.03.2024 तक आॅनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये…
Read Moreसाइबर अपराधों से बचाव के लिए सरगुजा पुलिस का अभिनव प्रयास : हजारों लोगों को किया जागरूक, 15 दिवसीय अभियान का हुआ समापन
साइबर वालेंटियर्स ने स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर किया जागरूक, बच्चों ने साइबर अपराधों पर बनाई पेंटिंग, पुलिस ने किया सम्मानित अम्बिकापुर, 24 अक्टूबर/ पुलिस मुख्यालय से जारी दिशा निर्देशों के परिपालन में सरगुजा जिले में 05 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक साइबर जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया गया, जागरूकता पखवाड़ा के तहत साइबर वालेंटियर्स द्वारा 15 दिवस तक नवयुवक/छात्र- छात्राओं/महिलाओ/आमनागरिकों/वरिष्ठजनों के बीच पहुंचकर साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता उत्पन्न किये जाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किये गये, कार्यक्रम में आमनागरिकों को साइबर फ़्रॉड से सम्बंधित जानकारी प्रदान की गई।…
Read Moreअवैध शराब निर्माण पर खरसिया पुलिस की कार्यवाही : दस लीटर अवैध महुआ शराब और सामग्री जब्त… आबकारी अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही.
आरोपी धरमराज पटेल, पिता भरतलाल पटेल, उम्र 45 वर्ष, निवासी बसनाझर, थाना खरसिया के विरूद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध. रायगढ़, 24 अक्टूबर / दिनांक 22 अक्टूबर 2024 को निरीक्षक कुमार गौरव साहू, थाना प्रभारी खरसिया के नेतृत्व में खरसिया पुलिस टीम द्वारा अपराध, शिकायत जांच, एवं माइनर एक्ट के तहत कार्यवाही के लिए ग्राम भ्रमण किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बसनाझर के निवासी धरमराज पटेल अपने घर के पीछे स्थित एक झोपड़ी नुमा कमरे में अवैध…
Read Moreपंडाल में मन्नत मांगने गए, स्कूटी गायब! पुलिस ने स्कूटी चोर को किया गिरफ्तार, चोरी हुई स्कूटी बरामद
अम्बिकापुर, 24 अक्टूबर/ मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी कन्हैया लाल अग्रवाल साकिन पुराना बस स्टैंड पुराना दुर्गा बाड़ी के सामने थाना कोतवाली अम्बिकापुर द्वारा दिनांक 12/10/24 को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी घटना दिनांक 11/10/24 के देर शाम चांदनी चौक दुर्गा पंडाल मे दर्शन करने अपने हौंडा एक्टिवा स्कूटी क्रमांक सीजी/15/सी एन /1913 से आया था, और अपनी स्कूटी कों पंडाल के बाहर खड़ा कर अंदर चला गया था, दर्शन करने के बाद बाहर निकलकर देखा तो प्रार्थी का स्कूटी वाहन अपने खड़े…
Read Moreरायपुर के अम्बेडकर अस्पताल में 3डी तकनीक का कमाल! 70 वर्षीय मरीज के दिल की अनियमित धड़कन को रेडियो फ्रीक्वेंसी एब्लेशन विधि से किया नियंत्रित
कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव के नेतृत्व में 70 वर्षीय मरीज के दिल का इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी के द्वारा नक्शा बनाकर, वेन की चौखट को जलाकर, धड़कन को किया कंट्रोल रायपुर, 24 अक्टूबर 2024/ पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में 70 वर्षीय बुजुर्ग के अनियमित दिल की धड़कन को थ्रीडी- इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी विधि से रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन प्रक्रिया के जरिये उपचार कर धड़कन को नियमित किया गया। कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुए इस प्रोसीजर में अनियमित…
Read Moreभाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने मुहूर्त नामांकन दाखिल किया : विष्णुदेव साय की डबल इंजन की सरकार को और मजबूत बनायेंगे-सुनील सोनी
रायपुर, 23 अक्टूबर/ भारतीय जनता पार्टी रायपुर दक्षिण में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी में पूरी ताकत के साथ जुट गई है। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने आज शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल किया इस दौरान रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, जिला महामंत्री रमेश ठाकुर, सत्यम दुआ, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, मृत्युंजय दुबे, खेमराज बैध, प्रदेश प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती, बृजेश पांडे, जेपी चंद्रवंशी, तुषार चोपड़ा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। सांसद बृजमोहन ने कहा कि…
Read More