समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर जिले के अभनपुर के लमकेनी गांव में आरामिल में छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध काष्ठ जब्त किया गया। अवैध काष्ठ संग्रहण व चिरान की शिकायत के आधार पर वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन एवं मुख्य वन संरक्षक रायपुर श्री जनक राम नायक व वनमंडलाधिकारी विश्वेश कुमार के दिशा-निर्देश पर उप वनमंडलाधिकारी श्री विश्वनाथ मुखर्जी के नेतृत्व में कार्यवाही की गई। ग्राम लमकेनी स्थित शुक्ला आरामिल में कहवा लकड़ी के अवैध चिरान होने की लगातार शिकायत मिल रही थी। वन विभाग के अधिकारी…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
शिशुओं और उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों को हेपेटाइटिस-बी का टीका जरूर लगवाएं, हेपेटाइटिस का समय पर इलाज नहीं कराने से लिवर-फेलियर या लिवर कैंसर का खतरा
उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक रैपिड डायग्नोस्टिक किट से जांच की सुविधा, जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में निःशुल्क जांच और उपचार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य विभाग ने नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी शिशुओं और उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों को हेपेटाइटिस-बी का टीका अवश्य लगवाने की अपील की है। हेपेटाइटिस का समय पर इलाज नहीं कराने से यह लिवर-फेलियर (Liver Failure) या लिवर कैंसर का कारण बनता है। हेपेटाइटिस एक संक्रामक बीमारी है जो लिवर (यकृत) में सूजन पैदाकर इसे नुकसान पहुंचाता है। अगर हेपेटाइटिस का…
Read Moreराजस्थान को केन्द्र द्वारा आबंटित कोयला खदान के संबंध में पर्यावरण और स्थानीय लोगों के हितों को ध्यान में रखकर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा वे बड़ी उम्मीद लेकर छत्तीसगढ़ आए हैं संकट की घड़ी में छत्तीसगढ़ से मदद की उम्मीद है छत्तीसगढ़ से मदद नहीं मिलती है तो राजस्थान में ब्लेक आउट की स्थिति बन जाएगी राजस्थान में 4500 मेगावाट क्षमता के प्लांट बंद हो जाएंगे। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री निवास में राजस्थान के बिजली घरों को कोयले की आपूर्ति को लेकर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का श्रमजीवी पत्रकार संघ ने किया सम्मान, पत्रकार हित में लिए गए निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद अवस्थी के नेतृत्व में पत्रकारों के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का सम्मान किया और मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकारों के हित में लिए गए कई अहम निर्णयों के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल प्रदेश पत्रकारों के शुभचिंतक है वें एक मित्र की भांति प्रदेश के पत्रकारों के हित में कार्य कर रहे है…
Read Moreश्रमिको के बच्चों को 42.33 लाख से ज्यादा की शैक्षणिक छात्रवृत्ति वितरित, श्रम मंत्री डॉ. डहरिया ने हितग्राही छात्रों को चेक प्रदान कर छात्रवृत्ति वितरण का किया शुभारंभ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल की शैक्षिणिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत श्रमिकों के बालक-बालिकाओं को वर्ष 2021-22 के लिए हितग्राही छात्र-छात्राओं को चेक प्रदान कर छात्रवृत्ति वितरण किया। राज्य के विभिन्न जिलों के लिए करीब 1682 श्रमिकों के बच्चों को 42 लाख 33 हजार 500 रूपए की छात्रवृत्ति का वितरण चेक और आरटीजीएस के माध्यम से किया गया। श्रम मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि श्रम विभाग के अधिकारियों को छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल…
Read Moreजशपुर जिले में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना के लिए सांसद गोमती साय ने सदन उठाया प्रश्न
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने शुक्रवार को लोकसभा में प्रश्न उठाते हुए मांग की। कि मैं अपने संसदीय क्षेत्र रायगढ़ ज़िला जशपुर के किसानों के सामने आने वाली परेशानियों की ओर आपका ध्यान आकर्षित कराना चाहती हूं मेरा संसदीय क्षेत्र आदिवासी किसान बाहुल्य क्षेत्र है यहां किसान बड़ी तादात में टमाटर, आलू और मिर्च की पैदावार करता है जशपुर जिले के विकास खंड पत्थलगांव, लुडेग , सन्नामनोरा व आसपास के अन्य क्षेत्र में बाज़ार उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों को अपनी पैदावार ओने पोने…
Read Moreयूपी में पिटकर आये भूपेश अपना चेहरा देखें – विष्णुदेव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा खैरागढ़ उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल पर की गई टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश के चुनाव में पिटा अपना और अपनी छोटी मैडम साहिबा का चेहरा देखें। उन्हें भाजपा प्रत्याशी पर बेतुकी टिप्पणी करने का कोई हक नहीं है। भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी के विरुद्ध एक शब्द भी नहीं कहा क्योंकि भाजपा के संस्कार ऐसे नहीं हैं कि बिना वजह किसी के सम्मान को आहत…
Read Moreकिसानों के बीमा के 195 करोड़ रुपए से ब्याज कमाकर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी करने वालों हो दंडात्मक कार्रवाई : भाजपा
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर के नेतृत्व में मोर्चा पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं का ज़िला सहकारी बैंक के सामने जमकर प्रदर्शन किसानों के नाम पर ओछी राजनीति करती प्रदेश सरकार की नाक के नीचे मिलीभगत कर किसाानों के हक़ के पैसों की खुली लूट मची हुई है : श्रीवास समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास ने प्रधानमंत्री फसल बीमा के मुआवजा के तहत रायपुर संभाग के किसानों को 195 करोड़ रुपए डीबीटी के तहत बीमा कंपनी द्वारा सीधे किसानों के खाते में…
Read Moreबस्तर फाइटर्स बल के आरक्षक पद हेतु 53 हजार से अधिक आवेदन, मई में दूसरे सप्ताह से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट
सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर/ सूबेदार के 975 पदों हेतु 1 लाख 48 हजार से अधिक आवेदन, मई के चौथे सप्ताह से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट और डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर बस्तर पुलिस में अंदरूनी क्षेत्र के युवाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने एवं बस्तर पुलिस को नई धार देने के उद्देश्य से नवीन बस्तर फाइटर्स बल का गठन कर 2800 नवीन पदों का सृजन किया गया है। जिसमें बस्तर फाइटर आरक्षक के 2100 पद सम्मिलित हैं। बस्तर फाइटर आरक्षक के 2100 पदों पर भर्ती हेतु…
Read Moreमुख्यमंत्री ने किया छत्तीसगढ़ी फ़िल्म रंगरंगीले के पोस्टर का विमोचन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ी फ़िल्म रंगरंगीले के पोस्टर का विमोचन किया। रियांश फिल्म्स के बैनर तले बन रही छत्तीसगढ़ी फ़िल्म के अभिनेता श्री खगेश जांगड़े ने मुख्यमंत्री को बताया कि रंगरंगीले फ़िल्म 1 जुलाई को रिलीज़ की जाएगी। इस अवसर पर सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, सुश्री मुस्कान साहू, श्री गणपत जांगड़े सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Read More