सिटीजन आईडी के दुरुपयोग रोकने के लिए चिप्स की पहल : ई डिस्ट्रिक पोर्टल द्वारा नागरिक लॉगिन से अब एक माह में 4 आवेदन की मिलेगी सुविधा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत संचालित ई डिस्ट्रिक्ट परियोजना के पोर्टल में आवश्यक परिवर्तन करते हुए अब एक मोबाइल नंबर से एक माह में अधिकतम केवल 4 आवेदन की  सीमा तय कर दी गई है. यह जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी समीर विश्नोई ने बताया कि विगत दिनों ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में आम नागरिकों की सुविधा के लिए दिए गए सिटीजन लॉगिन का दुरुपयोग करने के समाचारों को देखते हुए चिप्स द्वारा स्वत संज्ञान लेते हुए…

Read More

मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध उद्योगपति श्री राहुल बजाज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के प्रसिद्ध उद्योगपति, पूर्व राज्यसभा सांसद और पद्मभूषण से सम्मानित श्री राहुल बजाज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री भूपेश बघेल ने आज यहां जारी अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री राहुल बजाज और उनके समूह ने देश के औद्योगिकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्री बजाज ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में देश की सेवा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि उनका निधन उद्योग जगत सहित पूरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है।…

Read More

भूपेश सरकार का दाना दाना धान खरीदी का वादा खोखला, किसानों का पूरा धान नहीं खरीद पाई सरकार – शशिकांत द्विवेदी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशिकांत द्विवेदी ने भूपेश सरकार पर  वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा है कि यह सरकार किसान विरोधी सरकार है । पूरे प्रदेश में बड़े-बड़े फ्लेक्स लगाकर 105 लाख मिo टन धान खरीदने का ढिंढोरा पीटने वाली कांग्रेस सरकार मात्र 98 लाख मिo टन ही धान खरीदी कर पाई जबकि पूरे प्रदेश में 30 लाख 26 हजार सात सौ बाइस  हेक्टेयर रकबा का पंजीयन किया गया था। जिसके हिसाब से 112 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी किया…

Read More

शराब पर कांग्रेस की जितनी ढपली उतने राग, बहानेबाजी छोड़कर नीति स्पष्ट करे सरकार – शालिनी राजपूत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा है कि मातृशक्ति के प्रति बहानेबाजी छोड़कर भूपेश बघेल सरकार दो टूक फैसला लेते हुए तत्काल स्पष्ट करे कि शराबबंदी लागू करने के लिए उसकी नीति क्या है। तीन साल से एक फैसले को टरकाने की राजनीति की जा रही है। इस बीच शराब की खपत बढ़ गई। कोरोना सेस के नाम पर करीब 400 करोड़ की अतिरिक्त वसूली कर ली गई। स्वास्थ्य पर एक धेला भी खर्च नहीं किया गया। शराब पीने की लत का…

Read More

छत्तीसगढ़ में नाकारा और निकम्मी साबित हो चुकी कांग्रेस सरकार अब उप्र में ‘छत्तीसगढ़ मॉडल’ का ढोल पीट रही : भाजपा

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने पूछा-  घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ मॉडल की बात शामिल करने वाली कांग्रेस स्पष्ट करे कि उप्र में कांग्रेस हारी तो क्या यह माना जाएगा कि छत्तीसगढ़ मॉडल महज़ जुमलेबाजी है? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में पूरी तरह नाकारा और निकम्मी साबित हो चुकी कांग्रेस सरकार अब उत्तरप्रदेश में ‘छत्तीसगढ़ मॉडल’ के नाम पर ढोल पीट रही है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तरप्रदेश चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र…

Read More

कोरोना के नाम पर इंडोर स्टेडियम में कांग्रेस ने किया कोरोना घोटाला, भाजपा आरटीआई सेल ने जांच को लेकर प्रधानमंत्री को भेजा पत्र

रायपुर नगर निगम ने किराये पर लिया सीएफएल बल्ब समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कोरोना महामारी से बचाव को लेकर रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार को जो खेल चल है वह अपने आप में अनोखा है। बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में बनाई गई अस्थायी कोविड सेंटर को लेकर प्रदेश सरकार ने वाहवाही तो लूटी थी लेकिन यहां व्यवस्था के नाम पर कुछ भी नहीं था। नगर निगम रायपुर में सुविधाओं के नाम पर स्टेडियम में जो आवश्यक सामग्री किराये पर जुटाने का दावा करती है उसके किराये के राशि में…

Read More

नारायणपुर पुलिस ने ओरछा एलओएस कमांडर दीपक पल्लो के ख़ास और एक लाख रुपये का ईनामी नक्सली, मिलिशिया कमांडर सोमारू पोड़ियाम ऊर्फ़ बली पोड़ियाम को किया गिरफ़्तार

एक लाख रुपये का ईनामी नक्सली, मिलिशिया कमांडर सोमारू पोड़ियाम ऊर्फ़ बली पोड़ियाम गिरफ़्तार; 10 साल से है भठबेडा मिलिशिया कमांडर, कई नक्सल हिंसा में था शामिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दराज पी. के निर्देशन में संचालित किए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल की सूचना पर कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 12.02.2022 को डीआरजी नारायणपुर ने मिलिशिया कमांडर सोमारू पोड़ियाम ऊर्फ़ बली पोड़ियाम को गिरफ़्तार किया। एसपी नारायणपुर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भठबेडा मिलिशिया…

Read More

कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने पुसागांव गौठान का किया निरीक्षण, कलेक्टर ने अंजरेल, पुसागांव एवं खोड़गांव आंगनबाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण, बच्चों को फल और खेल सामग्री का किया वितरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आज नारायणपुर विकासखण्ड के ग्राम पुसागांव में संचालित गौठान का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने चारागाह में लगाये गये बाड़ी का निरीक्षण किया। बाड़ी में महिला स्व सहायता समूह द्वारा लगाये गये लाल भाजी, पालक भाजी, बैगन, केला आदि का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने समूह की महिलाओं से बात करते हुए उत्पादित सब्जियों के विक्रय हेतु बाजार की उलब्धता, इससे होने वाली आमदनी और सिचंाई हेतु पानी की जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उत्पादित सब्जियों को जिले में संचालित…

Read More

अंजरेल के 20 परिवारों का हाल जानने कलेक्टर ने लांघा पहाड़, ईमली पेड़ के नीचे लगायी चौपाल, द्वितीय श्रेणी सड़क और देवगुड़ी निर्माण हेतु किया भूमिपूजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर जिले में नवपदस्थ कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने जिले की बागडोर अपने हाथों में लेते ही जिले ऐसे क्षेत्र जहां कभी कोई बड़ा अधिकारी नहीं पहुंचा, वहां पहुंचकर वहां रहने वाले लोगों का हालचाल जान रहे हैं और वहां शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ले रहे हैं। कलेक्टर श्री रघुवंशी आज अंजरेल पहाड़ी के उस पार रहने वाले 20 परिवारों का हाल जानने 2 किलोमीटर पैदल चलकर अंजरेल गांव पहुंचें। अंजरेल पहुचंकर कलेक्टर ने ग्रामीण देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। अंजरेल में कलेक्टर ने…

Read More

छत्तीसगढ़ में विद्युत प्रदाय की सुदृढ़ स्थिति : गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति बनाये रखने हेतु मैदानी अमले को सशक्त भी किया जा रहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर विगत वर्षों 2020 तक विद्युत प्रदाय का आंकलन राज्य के लोड डिस्पेच सेंटर से की गई लोड शेडिंग पर आधारित होती थी जिसमें 11 के.व्ही. फीडरों पर हुये व्यवधान की जानकारी शामिल नहीं होती थी। जबकि वर्ष 2021 से, 11 के.व्ही. फीडरों पर विद्युत व्यवधान की भी जानकारी लगातार एकत्रित हो रही है जिस कारण राष्ट्रीय पावर पोर्टल पर कुल व्यवधान की अवधि विगत वर्षों से अधिक है। किसी फीडर में व्यवधान होने पर तात्कालिक व्यवस्था के अनुरूप् किसी अन्य फीडर में लोड ट्रांसफर कर विद्युत…

Read More