राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के सर्वेक्षण का कार्य 15 जनवरी तक पूर्ण करें, छत्तीसगढ़ क्वांटिफायबल डाटा आयोग के अध्यक्ष ने अधिकारियों को दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ क्वांटिफायबल डाटा आयोग के अध्यक्ष सी.एल. पटेल ने राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के सर्वेक्षण का कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। आयोग द्वारा 15 जनवरी 2022 तक सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण करने की तिथि निर्धारित की गई है। छत्तीसगढ़ क्वांटिफायबल डाटा आयोग के अध्यक्ष द्वारा 17 दिसम्बर को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के अधिकारियों तथा चिप्स के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में इस आशय के निर्देश दिए गए।  …

Read More

‘गुड गवर्नेंस इनिशिएटिव्ह मॉडल ग्राम पंचायत’ कार्यक्रम का प्रदेश की सभी पंचायतों में विस्तार, मनरेगा आयुक्त ने सभी कलेक्टरों को जारी किया परिपत्र

ग्राम पंचायतों में 20 दिसम्बर से 5 जनवरी 2022 तक किया जाएगा क्रियान्वयन, पहले फेज में 81 और दूसरे में 84 ग्राम पंचायतों को बनाया गया था मॉडल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. छत्तीसगढ़ की सभी ग्राम पंचायतों में ‘गुड गवर्नेंस इनिशिएटिव्ह मॉडल ग्राम पंचायत’ कार्यक्रम का विस्तार किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रदेश की सभी पंचायतों में ग्राम रोजगार सहायकों और पंचायत सचिवों को मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी अधिनियम) जॉब-कॉर्ड, सात तरह के रजिस्टर, वर्क फाइल और नागरिक सूचना पटल के बेहतर संधारण और प्रबंधन के…

Read More

सीमा वर्मा ने बच्चों की शिक्षा के लिए की अनोखी पहल, कानन पेंडारी में बच्चें को मिलवाया किताबो में दिखने वाले जानवरों से, बच्चों ने की चिड़िया घर में पढ़ाई के साथ मस्ती

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लगातार विगत वर्षो से एक रुपया मुहिम की संचालिका सुश्री सीमा वर्मा  के द्वारा बच्चों के लिए अनोखी पहल की शुरुआत की गई है,  इनके द्वारा स्लम एरिया के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जा रही है. इनके द्वारा बच्चों के भविष्य को संवारने का अथक प्रयास भी किया जा रहा है.  इसी कड़ी में  बच्चों को वाइल्ड लाइफ की जानकारी देने के लिए बच्चों को चिड़िया घर का दौरा कराया गया. बच्चों को जानवरो के बारे में जानकारी प्रदान की गई.…

Read More

खेल अकादमियों के लिए खिलाड़ियों की चयन सूची जारी, चयनित खिलाड़ियों की सूची संचालनालय, खेल विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के द्वारा गैर-आवासीय हॉकी, फुटबॉल (बालिका), तीरंदाजी एवं एथलेटिक्स खेल अकादमी रायपुर, स्वर्गीय श्री कोदूराम वर्मा स्मृति आवासीय धनुर्विद्या अकादमी रायपुर तथा राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई बिलासपुर (हॉकी एवं तीरंदाजी) के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है। चयनित खिलाड़ियों की सूची संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की वेबसाईट www.sportsyw.cg.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। इसके अलावा संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के नोटिस पर भी अवलोकन हेतु चस्पा कर दिया…

Read More

राजनांदगांव में महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने जिला स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, महापौर एवं कलेक्टर ने फोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकन, फोटी प्रदर्शनी देखकर जनसामान्य ने की प्रशंसा

दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी में नागरिकों को मिलेगी शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी फोटो प्रदर्शनी में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की संजोई गई हैं तस्वीरें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने राज्य शासन के 3 वर्ष पूरा होने पर आज कलेक्टोरेट में जिला स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा उपस्थित थे। प्रदर्शनी में जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। श्रीमती हेमा देशमुख और कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने…

Read More

नारायणपुर जिला मुखालय में जनसंपर्क विभाग द्वारा सरकार के 3 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में लगायी गयी फोटो प्रदर्शनी, शासन की योजनाओं से संबंधित पुस्तिका, पाम्पलेट का किया गया वितरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर, सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर जनसंपर्क विभाग द्वारा आज जिला मुख्यालय के बस स्टैंड में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिले में जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी को देखने यात्रीगण, स्कूली बच्चे एवं जिलेवासी बड़ी संख्या में पहुंचे। सरकार की 3 वर्षों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से जनसामान्य को दी जा रही है। इस दौरान शासन की योजनाओं से संबंधित पुस्तिका, पाम्पलेट का वितरण किया गया। प्रदर्शनी स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा…

Read More

राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष ने किया, बूढ़ातालाब परिसर में आकर्षक छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक ‘‘बूढ़ातालाब स्वामी विवेकानंद सरोवर‘‘ उद्यान परिसर में जनसम्पर्क विभाग द्वारा तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। ’बात है अभिमान के, छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ आज राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी, नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त श्री सुनील चंद्रवंशी, श्री कुलेश्वर साहू सहित गणमान्य उपस्थित थे।…

Read More

बस्तर साहित्य महोत्सव में हुई लाला जगदलपुरी के साहित्यों पर परिचर्चा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर लाला जगदलपुरी केंद्रीय ग्रंथालय, जगदलपुर द्वारा लाला जगदलपुरी जन्म समारोह के अवसर पर आयोजित बस्तर साहित्य महोत्सव 2021 के दूसरे दिन बस्तर साहित्य परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री धर्मपाल सैनी जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विनय श्रीवास्तव एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सुषमा झा ने किया। लाला जी के भतीजे श्री विनय श्रीवास्तव ने बताया कि लालाजी कठिन परिस्थिति में भी साहित्य साधना करते रहे। रचना पर संतुष्ट…

Read More

छत्तीसगढ़ सरकार के तीन साल, महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने किया संभागस्तरीय विकास छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

राज्य सरकार की नीतियों, योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों की मिल रही जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने आज जनसंपर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की विगत तीन वर्षो की उपलब्धियों पर आधारित  विकास  छायाचित्र प्रदर्शनी का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। संभाग मुख्यालय के शहीद पार्क के पास स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस तरणताल के समक्ष आयोजित तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी  19 दिसंबर तक आयोजित होगी। प्रदर्शनी स्थल पर  जनसंपर्क संचालनालय द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की विगत तीन वर्षो की उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन प्रोजेक्टर…

Read More

बीरगाँव नगरीय निकाय चुनाव : भाजपा का विशाल रोड शो, सभी 40 वार्डो में हुआ भव्य स्वागत, सैकड़ो की संख्या में निकाली बाइक रैली

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के अंतिम दौर में भव्य रोड शो निकाल कर दिखाई ताकत सैकड़ो की संख्या में बाइक रैली निकाली dj साउंड के संग वरिष्ठ भाजपा नेता रथ में सवार होकर प्रत्येक वार्ड पहुँचे एवं वहाँ स्थानीय प्रत्याशियों सहित आम जनता ने भी भरपूर स्वागत किया भव्य बाइक रैली की शुरुवात 13 नम्बर वार्ड गायत्री मंदिर में पूजा के पश्चात हुई वहाँ से रैली विभिन्न वार्डो के मुख्य मार्गो  से होते हुए बीरगाँव , अछोली , रावांभाटा उरला ,उरकुरा एवं सरोरा का भ्रमण…

Read More