लुटेरी सरकार में लूट की वारदातों की भरमार, प्रदेश के कानून व्यवस्था चौपट, बदहाल कानून व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार- बृजमोहन

छत्तीसगढ़ देश भर के अपराधियों की शरणस्थली बन गई है, हर प्रकार के अपराध बढ़ गए हैं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इस अपराधीकरण को लेकर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रदेश तो दूर की बात है, राजधानी तक की कानून व्यवस्था नहीं सम्हल रही। पूरा प्रदेश हत्या, चोरी, डकैती, लूट, का अड्डा बन गया है। राजधानी में भीड़-भाड़ भरे सड़को में, चौक चौराहों में खुले आम चाकूबाजी व…

Read More

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान में इस बार मलेरिया के साथ-साथ टीबी, मोतियाबिंद और स्केबीज की भी घर-घर जांच

बस्तर संभाग में आज से छटवां चरण शुरू, 35 लाख से अधिक लोगों की जांच का लक्ष्य, 16 जून तक चलेगा अभियान अभियान के असर से मलेरिया पॉजिटिविटी दर 4.6 से घटकर पांचवें चरण में 0.79 पर पहुंची समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का छटवां चरण आज से बस्तर संभाग में शुरू किया गया। अभियान के तहत इस बार मलेरिया के साथ-साथ टीबी, मोतियाबिंद और स्केबीज की भी जांच की जाएगी और पीड़ितों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग…

Read More

कलेक्टर ने मैराथन बैठक लेकर की फ्लैगशीप योजनाओं की समीक्षा, हर गौठान में हो गोबर खरीदी, हर टांके में हो वर्मी खाद का निर्माण

योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी – कलेक्टर सोसायटियों में न हो खाद-बीज की कमी, ग्रामीणों और किसानों की समस्याओं का हो तत्काल समाधान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने आज राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मैराथन बैठक लेकर जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि हर गौठान में गोबर की खरीदी होनी चाहिए और हर टांके में वर्मी खाद का निर्माण होना…

Read More

अम्बिकापुर जिले के समाचार संक्षेप में…….राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष आयेंगे 19 मई को, मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता, 25 मई को मनेगा झीरम श्रद्धांजलि दिवस, प्रयास आवासीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, रोजगार स्थापित करने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित..

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, अम्बिकापुर राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष 19 मई को अम्बिकापुर आयेंगे छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री सरजियस मिंज 19 मई 2022 को अम्बिकापुर आयेंगे। वे इस दिन पूर्वाह्न 11 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित सरगुजा संभाग के पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में शामिल होंगे। बैठक में ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव, जनपद एवं जिला पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधि, जनपद एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसी दिन अपराह्न 2 बजे एक ग्राम पंचायत का भ्रमण…

Read More

जन-चौपाल में दिव्यांग अंजलि को मिला रोजगार, कलेक्टर व एसपी ने सुनी लोगों की समस्याएं

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, अम्बिकापुर कलेक्टर संजीव कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में लोगों की समस्या सुनी। कलेक्टर ने इस दौरान लोगों से प्राप्त समस्या और मांगों से संबंधित 62 आवेदन का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। जनचौपाल में अम्बिकापुर के गोधानपुर निवासी दिव्यांग सुश्री अंजलि सिन्हा ने शत प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाणपत्र प्रदान करने और आजीविका के लिए रोजगार दिलाने की मांग की। कलेक्टर श्री झा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अंजलि…

Read More

फर्जी ऋण पुस्तिका से आरोपी की जमानत करवाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

आरोपी के विरुद्ध थाना पामगढ़ में भादवि की धारा 420 के अंतर्गत अपराध क्रमांक 11/22 पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 6 जनवरी 22 को प्रार्थी ने थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी तिहारु जांगड़े द्वारा दिनांक 11 नवम्बर 21 को एक्सीडेंट के प्रकरण में फर्जी ऋण पुस्तिका पेश करके आरोपी को जमानत हेतु पेश किया था, जिसका जांच तहसीलदार पामगढ़ से कराने के उपरांत आरोपी के विरुद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 11/22 धारा 420 भादवि कायम किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये थाना पामगढ़…

Read More

राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया : डेंगू से बचाव व नियंत्रण हेतु निकाली जन जागरूकता रैली निकाली

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, अम्बिकापुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी.एस. सिसोदिया के निर्देशानुसार जिला मलेरिया अधिकारी के मार्गदर्शन में 16 मई 2022 को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। डेंगू दिवस पर डेंगू से बचाव व नियंत्रण हेतु जिला एवं विकासखंड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले में जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर बैठक आयोजित कर स्वास्थ्य, शिक्षा, सोर्स रिडक्सन गतिविधि, नारा लेखन किया गया तथा इसके व्यापक जन प्रचार-प्रसार की अपेक्षा की गई। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया है राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण…

Read More

समय-सीमा की बैठक सम्पन्न : मुख्यमंत्री के घोषणा और निर्देशों का अमल हेतु शीघ्रता से करे कार्यवाही – कलेक्टर

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, अम्बिकापुर कलेक्टर संजीव कुमार झा ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा विगत दिनों भेंट मुलाकात कार्यक्रम में की गई घोषणा और निर्देशों का त्वरित अमल करने हेतु संबंधित अधिकारियों को जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री के घोषणाओं पर अमल के लिए संबंधित विभाग शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेजे। इसी प्रकार निर्देशों के अनुपालन पर भी कार्यवाही करें। उन्होंने कहा भेंट…

Read More

आपराधिक मानव-वध करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थाना हसौद पुलिस की कार्यवाही

थाना हसौद में आरोपी के विरुद्ध भादवि की धारा 304 एवं विद्युत अधिनियम की धारा 135 (1) क के अंतर्गत किया गया अपराध कायम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 13 मई 2022 को थाना हसौद में मृतक फिरूराम पटेल की मृत्यु आरोपी रूपलाल पटेल द्वारा लगाये गये टुल्लू पम्प के बिजली करेंट की चपेट में आने से होना पाये जाने से  मर्ग जांच उपरांत आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 86/22 धारा 304 भादवि, 135 (1) क  विद्युत अधिनियम के अंतर्गत अपराध कायम किया गया।…

Read More

मुख्यमंत्री ने दिवंगत पायलट कैप्टन श्री गोपाल कृष्ण पंडा के घर पहुंचकर उन्हें दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की : ढांढस बंधाया

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कैप्टन स्वर्गीय श्री गोपाल कृष्ण पंडा के रायपुर मौलश्री विहार स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्री बघेल ने कैप्टन स्वर्गीय श्री पंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कैप्टन पंडा के परिजनों से मिल कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस इस मौके पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा मुख्यमंत्री के अपर मुख्य  सचिव श्री सुब्रत साहू और सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी भी उपस्थित…

Read More