समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू ने कहा है कि इस बार के स्थानीय निकाय के चुनावों में कांग्रेस को उसकी राजनीतिक हैसियत बताने के लिए मतदाता तैयार हैं और अब वे कांग्रेस के चुनावी वादों के झाँसे में नहीं आने वाले हैं। श्री साहू ने कहा कि पिछले विधानसभा और नगरीय निकाय चुनाव के समय किए गए वादों से मुकरने वाली कांग्रेस से प्रदेश के मतदाताओं का पूरी तरह मोहभंग हो चुका है और अब वे प्रदेश की सत्तारूढ़ कांग्रेस को माक़ूल ज़वाब…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया में सामने लाने की जरूरत: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के नवनियुक्त सदस्यों का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के प्रथम परिचयात्मक बैठक में नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत बहुत समृद्ध है। देश-दुनिया में इसे सामने लाने की जरूरत है। उन्होंने परिषद के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ की संस्कृति के गौरव को आगे लाने के लिए मिलजुल कर तेजी से काम करने का…
Read Moreविधायक जशपुर, कलेक्टर और एसपी ने गम्हरिया धान खरीदी केन्द्र में धान खरीदी कार्य का किया शुभारंभ, 35 धान खरीदी केन्द्र के माध्यम से कुल 32110 किसानों से धान खरीदी किया जाएगा
धान खरीदी महाअभियान का आगाज होने से छोटे-बड़े सभी किसानों में देखा जा रहा है उत्साह धान खरीदी के दौरान किसानों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने के दिए निर्देश किसानों को टोकन समय पर जारी करें- कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जशपुर विकासखण्ड के गम्हरिया धान खरीदी केन्द्र में जशपुर विधायक विनय भगत, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल एवं किसानों ने कांटा, बाट की पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। धान खरीदी महाअभियान का आगाज होने से छोटे-बड़े सभी किसानों में उत्साह…
Read Moreबड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हुई धान खरीदी, खरीदी केंद्रों में पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी हुआ प्रारंभ, किसानों में खासा उत्साह, लगभग 22.66 लाख किसानों से 2399 सहकारी समितियों के माध्यम से हो रही है धान खरीदी
मुख्यसचिव अमिताभ जैन ने स्वयं खरीदी केंद्र पहुंचकर किसानों को माला पहनाकर स्वागत किया, और उनका धान तौला समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप प्रदेश में आज एक दिसम्बर से खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हो गई। इस वर्ष लगभग 105 लाख मीटरिक टन धान खरीदी होने का अनुमान है। इस खरीफ वर्ष में लगभग 22.66 लाख पंजीकृत किसानों से 2399 सहकारी समितियों के माध्यम से धान उपार्जित किया जा रहा है। किसानों-ग्रामीणों की सुविधाओं को ध्यान…
Read More60 कट्टा धान का अवैध परिवहन करते पकड़ा गया ट्रैक्टर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, बुधवार से शुरु होने वाली समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को देखते हुए गड़बड़ी रोकने के लिए प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों को कामयाबी मिली, जब बकावंड तहसील के मोखागांव में धान का अवैध परिवहन करते हुए 60 कट्टा धान के साथ ट्रैक्टर को पकड़ा गया। राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही में पकड़े गए इस ट्रैक्टर पर कलेक्टर श्री रजत बंसल के निर्देश पर मंडी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।
Read Moreराज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी ने की बस्तर की संस्कृति और पर्यटन स्थलों की सराहना
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, अपने तीन दिवसीय प्रवास पर सपरिवार बस्तर पहुंचे राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के सुप्रसिद्ध अधिवक्ता ने बस्तर के पर्यटन स्थलों के साथ ही यहां की सांस्कृतिक विरासतों को भी देखा। चित्रकोट, तीरथगढ़, मेंदरी घुमर व तामड़ा घुमर जैसी जलप्रपातों सुंदरता के साथ ही बस्तर के लोगों की सरलता की भी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर इन पर्यटन केन्द्रों के संरक्षण और स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसहयोग से किए जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की। उन्होंने जगदलपुर में अंत्यावसायी वित्त…
Read Moreजिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में हुआ निर्णय, रबी मौसम में धान की फसल को नही मिलेगा पानी – कलेक्टर
धान के अलावा गेंहू, चना, मक्का एवं अन्य फसल ले सकते हैं किसान, सिंचाई के लिए 3 हजार 643 हेक्टेयर में रबी फसल हेतु प्रस्तावित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि रबी मौसम में धान की फसल लेना प्रतिबंधित रहेगा। धान के अलावा गेंहू, चना, मक्का एवं अन्य फसल ले सकते हैं। उन्होंने पेयजल विस्तार के लिए लगभग 25 प्रतिशत सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। सिंचाई के लिए 3 हजार 643 हेक्टेयर में…
Read Moreराजनांदगांव कलेक्टर के मार्गदर्शन में धान उपार्जन केन्द्रों में आरंभिक तैयारियां पूर्ण, सभी उपार्जन केन्द्रों में नवीन एवं पुराने बारदाने उपलब्ध
उपार्जन केन्द्रों में प्रांरभ दिवस में उपलब्ध बारदानों में ही की जाएगी धान की खरीदी, किसानों से लिया जाएगा आवश्यकतानुसार बारदाना कुल 148 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से किया जाएगा धान खरीदी का कार्य, राईस मिलर्स द्वारा की जा रही हड़ताल समाप्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, जिले में 1 दिसम्बर 2021 से 148 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान क्रय किया जाएगा। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में सभी उपार्जन केन्द्रों में नवीन एवं पुराने बारदाने उपलब्ध करा दिये गये है। धान खरीदी के प्रथम…
Read Moreजिले में समर्थन मूल्य पर लघुवनोपज खरीदी से लघुवनोपज संग्राहकों को मिली 2 करोड़ 19 लाख 50 हजार रूपए की राशि
वनीय क्षेत्रों में लघुवनोपज संग्रहण से वनवासियों को मिल रहा लाभ जिले में महुआ, बेलगुदा, चिरायता, सरई जैसे वनोपज का किया जा रहा संग्रहण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में प्रचुर मात्रा में लघुवनोपज का खजाना है। वनो में निवासरत वनवासियों के लिए लघुवनोपज संग्रहण आजीविका का साधन है। राजनांदगांव जिला सघन वन जैविविधिता से परिपूर्ण है तथा यहां लघुवनोपज एवं औषधीय पौधों से समृद्ध है। जिले में शासन द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर वनवासियों से लघुवनोपज की खरीदी की जा रही है। मानपुर अंचल में जहां…
Read Moreदूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश
स्वास्थ्य विभाग ने परिपत्र जारी कर सभी कलेक्टरों को कोरोना जांच और टीकाकरण में तेजी लाने कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिकॉर्न (Omicron) को देखते हुए समुचित निगरानी और व्यापक सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर कोविड-19 के नए वेरिएंट की त्वरित पहचान और बचाव के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं। प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में हेल्प डेस्क स्थापित कर विदेश से…
Read More