रायपुर, 24 अगस्त 2025/ नवा रायपुर स्थित महानदी मंत्रालय भवन के सभागार में आज अभियोजन अधिकारियों को नवीन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर निदेशालय लोक अभियोजन छत्तीसगढ़ के महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रायपुर श्री विनय कुमार प्रधान एवं श्री शैलेश शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के क्रियान्वयन संबंधी विषयों पर मार्गदर्शन दिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री प्रधान एवं अतिरिक्त सचिव विधि एवं विधायी…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
भारत की लोकतांत्रिक परंपराएं पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में संबोधन
रायपुर, 24 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक परंपराएं पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा रही हैं। भारत ने प्राचीन काल से ही लोकतंत्र की भावना को आत्मसात किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभाएं लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती हैं। यही माध्यम है जिससे जनता की आकांक्षाएं शासन की नीतियों में बदलती हैं। डॉ. सिंह आज नई दिल्ली में ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में ‘भारत लोकतंत्र की जननी‘ विषय पर सम्बोधित कर रहे थे। ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस को…
Read Moreओसाका वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ की धूम: पहले ही दिन 22 हजार से ज्यादा विज़िटर्स, चित्रकोट जलप्रपात और बस्तर कला बने आकर्षण
रायपुर, 24 अगस्त 2025/ ओसाका (जापान) में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो 2025 के पहले दिन ही छत्तीसगढ़ पैवेलियन आकर्षण का केंद्र बन गया। उद्घाटन दिवस पर 22 हजार से अधिक दर्शकों ने यहाँ पहुँचकर छत्तीसगढ़ की विरासत, उद्योग और पर्यटन की अनूठी झलक का अनुभव किया। भारत सरकार के इंडियन ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (ITPO) के आमंत्रण पर 24 से 30 अगस्त 2025 तक भारत पैवेलियन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। आज इस भव्य पैवेलियन का विधिवत शुभारंभ किया गया। छत्तीसगढ़ : संस्कृति, उद्योग और अवसरों का संगम…
Read Moreदादर-हनुमानगढ़-दादर रणकपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ – केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लालगढ़ से दिखाई हरी झंडी, यात्रियों को मिलेगी सीधी रेल सुविधा
दादर-हनुमानगढ़-दादर 14708/07 ( रणकपुर एक्सप्रेस) को लालगढ स्टेशन से माननीय केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री ने दिखाई हरी झंडी बिलासपुर, 24 अगस्त, 2025 : गाड़ी संख्या 14708/07 दादर-हनुमानगढ़-दादर का उद्घाटन माननीय केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा केन्द्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री-भारत सरकार ने हरी झंडी दिखाकर किया। माननीय मंत्री ने बताया कि इस गाड़ी के चलने से यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी।यह ट्रेन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते…
Read Moreलोकनृत्य से भरतनाट्यम और नाटक से पेंटिंग तक – अंतरा-मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता “कला संगम” में दिखी कला और परंपरा की झलक
बिलासपुर, 24 अगस्त 2025 : दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर मंडल द्वारा एनईआई सभागार में अंतरा-मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2025 “कला संगम” का आयोजन दिनांक 22.08.2025 को किया गया । जिसमें बिलासपुर मंडल के विभिन्न सेक्शनों शहडोल, मनेन्द्रगढ़, पेंड्रा रोड, रायगढ़, चाम्पा, कोरबा एवं बिलासपुर के कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए आयोजित किए गए टैलेंट हंट कार्यक्रम में चयनित 180 प्रतिभागी शामिल हुये । कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित कर की गई । इसके पश्चात प्रतिभागियों द्वारा प्रतियोगिता में विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं की प्रस्तुति दी गई जिसमें वादन,एकल गायन, एकल…
Read Moreनन्हें-मुन्नों ने सीखी आग बुझाने से लेकर घायल की मदद तक की तकनीक – रेलवे लोको कॉलोनी प्राइमरी स्कूल में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग का सफल आयोजन
बिलासपुर, 24 अगस्त 2025 : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के अंतर्गत रेलवे लोको कॉलोनी प्राइमरी स्कूल में बच्चों के लिए वाणिज्य विभाग के स्पेशल सेल की टीम द्वारा फायर सेफ्टी एवं फर्स्ट एड प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आकस्मिक परिस्थितियों में सुरक्षित रहने एवं सतर्कता बरतने के उपायों से अवगत कराना था। प्रशिक्षण के दौरान टीम के विशेषज्ञों ने बच्चों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने, प्राथमिक उपचार देने की विधियों तथा आपात स्थिति में…
Read Moreछत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: राजधानी रायपुर में महिला सम्मेलन और तीजा-पोरा पर्व का भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेवता पर उमड़ीं हजारों माताएँ-बहनें
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में रही तीजा-पोरा की धूम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेवता पर प्रदेशभर से आई माताओं-बहनों का किया गया आत्मीय स्वागत मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नारी शक्ति के मान, सम्मान और गौरव को बढ़ावा मिल रहा है: उपमुख्यमंत्री अरुण साव रायपुर, 24 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेवता पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार तीजा-पोरा धूमधाम से मनाया गया। ‘विष्णु भइया’ के नेवता पर आयोजित इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए प्रदेशभर से बड़ी…
Read Moreबस्तर की धरती से निकलकर टोक्यो तक छाए अविनाश तिवारी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात में छत्तीसगढ़ में निवेश और उद्योग लगाने पर बनी सहमति
रायपुर 24 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो में BOYES & MOORES INTERNATIONAL COMPANY जापान के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर एवं बस्तर के गौरव श्री अविनाश तिवारी से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश और उद्योग स्थापना की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई, जिसमें मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य सरकार की निवेश-अनुकूल नीतियों, औद्योगिक आधारभूत ढांचे और निवेशकों को मिलने वाले सहयोग की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि अविनाश तिवारी, जो मूलतः बस्तर जिले के तोकापाल क्षेत्र के निवासी हैं और…
Read Moreटोक्यो के ‘लिटिल इंडिया’ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया महात्मा गांधी को नमन, कहा– गांधीजी का शांति और सद्भाव का संदेश पूरी दुनिया के लिए अमर प्रेरणा
रायपुर 24 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो स्थित ‘लिटिल इंडिया’ पहुँचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि महात्मा गांधी जी का शांति, अहिंसा और सद्भाव का अमर संदेश भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे विश्व में मानवता के लिए प्रेरणास्त्रोत है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘लिटिल इंडिया’ में गांधी जी की प्रतिमा भारत-जापान मैत्री और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक है।…
Read Moreनशे पर वार, खेल से प्यार: सूरजपुर पुलिस का फुटबॉल मैच बना युवाओं के लिए मिसाल
सूरजपुर, 23 अगस्त 2025 : डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशन में जिले के थाना-चौकी की पुलिस के द्वारा नशे के विरूद्ध जागरूकता अभियान नवजीवन के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन करा रही है। इसी क्रम में खेल से युवाओं को जोड़ते हुए फुलबाल मैच का आयोजन शुक्रवार, 22 अगस्त 2025 को चौकी तारा पुलिस के द्वारा ग्राम शिवनगर स्कूल ग्राउण्ड में कराया। नशे से बचाव के लिए नवजीवन अभियान के बैनर तले चौकी तारा पुलिस द्वारा आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत शिवनगर एवं दिव्यदीप मिशन स्कूल…
Read More