बिलासपुर, 16 जून 2025 : रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेशानुसार बिलासपुर मण्डल में पेन्शन अदालत का आयोजन कर पेन्शन से सम्बन्धित समस्याओ का निराकरण किया जाता है। इसी संदर्भ में मंडल कार्मिक सभाकक्ष में आज दिनांक 16 जून 2025 को प्रातः 11.30 बजे से पेन्शन अदालत का आयोजन किया गया। इस पेन्शन अदालत में 03 आवेदन प्राप्त हुये थे | प्राप्त सभी आवेदनों पर सहायक मंडल वित्त प्रबंधक श्री कमलेश कुमार, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी श्री रंजन कुमार रुखियार एवं कार्मिक व लेखा विभाग के कर्मचारियों के मध्य गहन विचार-विमर्श…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
मोर बिजली सेवा को और बेहतर बनाने 1912 कॉलिंग सिस्टम का होगा अपग्रेडेशन, सुबह 10 से 2 बजे तक कॉल नहीं होगा कनेक्ट
रायपुर, 16 जून 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की 1912 टेलीफोन शिकायत प्रणाली की सेवाएं कल 17 जून को चार घंटे के लिये आंशिक रूप से बाधित रहेगी। इस दौरान कालिंग सुविधा में वृद्धि करने सिस्टम अपग्रेडेशन का कार्य किया जाएगा। प्रदेश के 65 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को त्वरित शिकायत निवारण सिस्टम के तहत 1912 कालिंग सुविधा दी गई है। जिसमें उपभोक्ता कॉल करके शिकायत दर्ज कराते हैं। इसकी सुविधाओं में वृद्धि के लिये कल 17 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सिस्टम…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की टेलीफोन डायरेक्टरी का किया विमोचन
रायपुर 16 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की टेलीफोन डायरेक्टरी का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ को बधाई देते हुए टेलीफोन डायरेक्टरी को आमजनों के लिए बेहद उपयोगी बताया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष श्री अरविंद अवस्थी, प्रदेश संयोजक राजेश मिश्रा, प्रदेश सचिव श्री मनोज मिश्रा, जिला अध्यक्ष महासमुन्द श्री स्वप्निल तिवारी, जांजगीर से श्री देवेन्द्र ठाकुर, भिलाई से श्री छगन साहू सहित छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के अन्य सदस्यगण…
Read Moreकैम्पा मद का नियमानुसार हो समुचित उपयोग – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कैम्पा की गवर्निंग बॉडी की तृतीय बैठक सम्पन्न रायपुर 16 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ कैम्पा की गवर्निंग बॉडी की तृतीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने निर्देश दिए कि कैम्पा मद का समुचित उपयोग नियमानुसार किया जाए। उन्होंने बैठक में कैम्पा के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों…
Read Moreजहाँ कभी थी नक्सल छाया, अब वहाँ गूंज रही है व्यापार की बात! दंतेवाड़ा के युवाओं ने आईआईएम में सीखी उद्यमिता की उड़ान
रायपुर, 16 जून 2025/ कभी चुनौतियों से जूझते रहे दंतेवाड़ा के युवाओं के जीवन में अब उम्मीद की एक नई किरण जगी है। यह बदलाव आया है एक अनोखी और अभूतपूर्व पहल के माध्यम से जिसके केंद्र में हैं भारतीय प्रबंधन संस्थान आईआईएम रायपुर, दंतेवाड़ा जिला प्रशासन और छत्तीसगढ़ सरकार। 13 जून 2025 को जब आईआईएम रायपुर में उद्यमिता सर्टिफिकेट प्रोग्राम बैच-2 का समापन हुआ, तो मंच पर केवल प्रमाण पत्र नहीं बांटे गए, बल्कि युवाओं के सपनों को पंख दिए गए। यह दो महीने का आवासीय कार्यक्रम, जिसमें दंतेवाड़ा…
Read Moreअब FIR पढ़ना होगा आसान! छत्तीसगढ़ पुलिस अब बोलेगी आम जनता की भाषा — हटेंगे उर्दू-फारसी शब्द, गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला- आम जनता की समझ में आए ऐसी हिंदी होगी पुलिस की भाषा
जशपुर, 16 जून, 2025 : प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को और अधिक जनसुलभ, पारदर्शी और संवादात्मक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश के पश्चात अब राज्य की पुलिस कार्यप्रणाली में प्रयुक्त होने वाले कठिन, पारंपरिक एवं आम नागरिकों की समझ से बाहर उर्दू-फारसी शब्दों को हटाकर उनकी जगह पर सहज और प्रचलित हिंदी शब्दों का उपयोग किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आम नागरिक जब किसी शिकायत, अपराध सूचना अथवा अन्य कार्य से…
Read MoreCG : भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, अब 17 से 21 जून तक सुबह 7 से 11 बजे तक लगेंगी कक्षाएं
छत्तीसगढ़ शासन का बड़ा निर्णय, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बदला समय रायपुर, 16 जून 2025। छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी को देखते हुए राज्य शासन ने विद्यार्थियों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 17 जून से 21 जून 2025 तक समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय स्कूलों की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक ही संचालित की जाएंगी। यह निर्देश पूरे प्रदेश में एक समान रूप से लागू…
Read Moreटिकट नहीं? अब बचना मुश्किल! स्टेशन में छापामार चेकिंग से मचा हड़कंप, ₹73,000 की वसूली
चांपा स्टेशन में एंबुश टिकट चेकिंग अभियान, 192 मामलों में ₹73,270/- जुर्माने की वसूली बिलासपुर, 15 जून 2025 : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत चांपा रेलवे स्टेशन में आज एक विशेष टिकट जांच अभियान (एंबुश चेकिंग) का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (यात्री सेवा) श्री कौशिक मित्रा द्वारा किया गया। अभियान के दौरान कुल 192 मामलों में अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे कुल ₹73,270/- की जुर्माना राशि वसूल की गई। यह कार्रवाई यात्रियों में टिकटिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग के विजेताओं को सौंपा विनर्स कप, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच
सीसीपीएल के फाइनल में रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स टीम संयुक्त विजेता घोषित मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2 के समापन समारोह में हुए शामिल रायपुर 15 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज यहां नवा रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2 के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग की विजेता टीमों को विनर्स कप सौंपा। बारिश की वजह से सीसीपीएल का फाइनल मैच नहीं खेला जा सका। फाइनल में पहुंची दोनों…
Read More