वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी: बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य 1 नवम्बर से पर्यटकों के लिए खुला, लेपर्ड सफारी बनेगा आकर्षण का केंद्र

प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जैवविविधता और ईको-टूरिज्म का अनोखा संगम – लेपर्ड सफारी बनेगा नया आकर्षण केंद्र वर्षा ऋतु खत्म होने के बाद देखते ही बन रही है अभयारण्य की सुंदरता बलौदाबाज़ार-भाटापारा : बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य, रायपुर से लगभग दो घंटे की दूरी पर स्थित, छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख वन्यजीव गंतव्य है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है। यह अभ्यारण्य 1 नवम्बर 2025 से पर्यटकों के लिए पुनः खुल गया है। वर्ष ऋतु में यहाँ पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगाई गई थी।बारिश ख़त्म होने…

Read More

सौर ऊर्जा से बदलेगा छत्तीसगढ़ का भविष्य! रायपुर में 08 सितम्बर को होगा ऐतिहासिक जागरूकता अभियान, सीएम विष्णुदेव साय करेंगे उद्घाटन

रायपुर, 07 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 08 सितम्बर को आयोजित सौर ऊर्जा जागरूकता अभियान एवं प्रोत्साहन समारोह का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम दोपहर 11 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप करेंगे। कार्यक्रम में रायपुर के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री राजेश मूणत, श्री सुनील सोनी, श्री पुरंदर मिश्रा एवं श्री मोतीलाल साहू सहित अन्य विशिष्ट अतिथि होंगे। इस अभियान के माध्यम से सौर ऊर्जा के महत्व को…

Read More

भारतीय लोक प्रशासन संस्थान की छत्तीसगढ़ शाखा द्वारा कार्यशाला संपन्न : डॉ. एम.एल. नायक ने बताया जैव विविधता मानव जीवन के लिए अमूल्य वरदान

रायपुर,29 अगस्त 2025/ भारतीय लोक प्रशासन संस्थान छत्तीसगढ़ शाखा द्वारा आज राजधानी रायपुर स्थित सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ की जैव विविधता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में प्रख्यात विषय विशेषज्ञ,पूर्व महानिदेशक विज्ञान व प्रौद्योगिकी संस्थान एवं सदस्य राज्य जैव विविधता सरक्षण बोर्ड डॉ एम.एल.नायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जैव विविधता मानव जीवन के लिए अमूल्य वरदान है। हमारा छत्तीसगढ़ जैव विविधता से समृद्ध है। आज इस समृद्ध जैव विविधता का सरंक्षण जरूरी है। डॉ. नायक ने कहा कि जैव विविधतता से तात्पर्य पृथ्वी…

Read More

75,000 पौधारोपण कर छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी ने रचा कीर्तिमान : ‘50,000 वृक्ष महतारी के नाम’ अभियान में लक्ष्य से आगे, 12 विद्युत कर्मचारियों को मिला पुरस्कार.

75,000 वृक्षारोपण के लिए 12 विद्युतकर्मी हुए पुरस्कृत. रायपुर.19 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव (IAS) के आह्वान पर शुरू हुए ‘50,000 वृक्ष महतारी के नाम’ अभियान के तहत कर्मचारियों ने 50,000 के लक्ष्य के विरुद्ध 75,000 पौधे लगाकर और वितरित कर नया कीर्तिमान बनाया। इस अद्वितीय योगदान के लिए राज्य, क्षेत्रीय और व्यक्तिगत स्तर पर कुल 12 विद्युतकर्मियों को पुरस्कृत किया गया। पौधों का रोपण और वितरण निःशुल्क किया गया, जिससे यह अभियान…

Read More

छत्तीसगढ़ को CAMPA से ₹827.92 करोड़ रुपये बकाया, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्र से जल्द भुगतान की मांग की

रायपुर, 12 अगस्त 2025 : रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ को प्रतिपूरक वनरोपण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (CAMPA) से अब तक ₹827.92 करोड़ की बकाया राशि का भुगतान न होने पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह द्वारा सांसद बृजमोहन को दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले पाँच वित्तीय वर्षों में छत्तीसगढ़ से ₹1717.74 करोड़ की राशि…

Read More

‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ : विद्युत वितरण कंपनी कुनकुरी एवं पत्थलगांव के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया पौधा रोपण

जशपुर, 01 अगस्त 2025/ ‘‘एक पेड़ मॉं के नाम‘‘ अभ्यान के तहत् जिले में वृहत स्तर पर पौधा रोपण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंशानुरूप जिले के सभी विभागों द्वारा इस अभियान को सार्थक करने और पर्यावरण संरक्षण-संवर्धन हेतु सम्पूर्ण वर्षा ऋतु भर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज विद्युत वितरण कंपनी कुनकुरी एवं पत्थलगांव के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा वृहद स्तर पर पौधा रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रत्येक उप संभाग में सहायक यंत्रियों एवं वितरण केन्द्रों में कनिष्ठ…

Read More

हरेली पर्व पर छत्तीसगढ़ी परंपराओं का विस्फोट, सीएम-स्पीकर-मंत्री एक मंच पर, पूजन से लोकनृत्य तक दिखा अनुपम नजारा

हरेली पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और प्रकृति से जुड़ाव का उत्सव है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हरेली पर्व किसान, खेत-खलिहान और गोधन की पूजा का अवसर है – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह हरेली पर्व हमारी धरती, परिश्रम और परंपरा के प्रति सम्मान का प्रतीक – उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव हरेली पर्व हमें हमारी जड़ों से जोड़ता है और कृषि संस्कृति को संरक्षित रखने की प्रेरणा देता है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा मुख्यमंत्री श्री साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रीगण और जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना…

Read More

गुढ़ियारी में पर्यावरण की अलख : रायपुर में वृक्षारोपण महाअभियान शुरू, पॉवर कंपनी लगाएगी 50 हजार से अधिक पौधे, पॉवर कंपनी ने 1951 के पुराने कैंपस में रचा हरियाली इतिहास.

गुढ़ियारी कैंपस को हराभरा बनाने पॉवर कंपनी ने लगाए पौधे, रायपुर क्षेत्रीय कार्यालयों में लगाए जाएंगे लक्ष्य से अधिक पौधे. प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने किया वृक्षारोपण रायपुर. 23 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के तहत प्रदेश भर में 50 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रायपुर के गुढ़ियारी स्थित सबसे पुराने बिजली कैंपस में प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रकृति हमारी माता है और उसकी रक्षा…

Read More

छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न@2047 जनता को समर्पित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा-यह केवल दस्तावेज नहीं, संकल्प है, दिशा है, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव है

रायपुर, 17 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में आज का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “छत्तीसगढ़ अंजोर विज़न@2047” दस्तावेज को प्रदेश की जनता को समर्पित किया। नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यगण, नीति आयोग भारत सरकार, विषय विशेषज्ञ, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दस्तावेज केवल शब्दों का संकलन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का एक ठोस संकल्प और स्पष्ट दिशा है। उन्होंने कहा कि…

Read More

छत्तीसगढ़ में अनोखा वृक्षारोपण अभियान : बिजली बिल भरने आए और पौधा साथ ले गए, राज्य की बिजली कंपनी ने उठाया हरियाली का बीड़ा, 10 अगस्त तक लगाए जाएंगे 50,000 पौधे.

पॉवर कंपनी के वृक्षारोपण महोत्सव में उपभोक्ता भी बन रहे भागीदार, अधिकारी-कर्मचारी अपने आवास और आसपास लगाने ले जा रहे पौधे प्रदेशभर के तीन हजार बिजली दफ्तर, उपकेंद्र और उत्पादन संयंत्रों में लगाए जा रहे पौधे. रायपुर. 17 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ द्वारा चलाए जा रहे 50 हजार वृक्षारोपण महोत्सव में अब उपभोक्ता भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। प्रदेशभर के तीन हजार से अधिक बिजली कार्यालयों, विद्युत उपकेंद्रों और उत्पादन संयंत्रों में फलदार और छायादार पौधों का रोपण हो रहा है। अधिकारी-कर्मचारी न केवल कार्यस्थल पर…

Read More