रायपुर 4 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार 4 जून 2025 को दोपहर 12.00 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (केबिनेट) की बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
बिलासपुर में सरकारी घोटाले का बड़ा खुलासा: आरटीओ अधिकारी आनंदरूप तिवारी पर भारी आरोप, तत्काल निलंबन
रायपुर, 03 जून 2025 : छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भू-अर्जन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के चलते वरिष्ठ राजस्व सेवा अधिकारी (आर.एस.एस.) श्री आनंदरूप तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आदेश के अनुसार, श्री तिवारी पर चकरभाठा विस्तार क्षेत्र निर्माण हेतु की गई भूमि-अर्जन प्रक्रिया में लापरवाही और उदासीनता का आरोप है, जिससे शासन को आर्थिक क्षति पहुंची है। श्री तिवारी तत्कालीन अनुभागीय अधिकारी (रा.से.) एवं भू-अर्जन अधिकारी कोटा, जिला बिलासपुर के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, बिलासपुर के…
Read Moreफर्जी शैक्षणिक दस्तावेज़ से नौकरी पाने का प्रयास – डॉ. प्रिंस जायसवाल की संविदा नियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त
रायपुर, 3 जून 2025 : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ ने एक गंभीर कार्रवाई करते हुए डॉ. प्रिंस जायसवाल, वर्तमान में जिला सूरजपुर में कार्यरत प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक (संविदा), की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। यह कार्रवाई डॉ. जायसवाल द्वारा कथित रूप से फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर संविदा नियुक्ति प्राप्त करने के आरोपों के पुष्टि होने पर की गई है। शिकायत और जांच का क्रम: स्वास्थ्य विभाग को डॉ. प्रिंस जायसवाल के दस्तावेजों को लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके पश्चात गहन जांच की गई।…
Read Moreपुलिस ने लॉन्च की बड़ी योजना : अब सड़क हादसों में घायलों की जान बचाने पर मिलेगा ₹25,000 का इनाम, सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगा विराम, राह में वीर बनो – ‘राहवीर’ योजना से बदलें ज़िंदगियां, जांजगीर-चांपा में पुलिस देगी नकद इनाम और प्रशंसा-पत्र.
जिले के समस्त थाना/चौकियों में एक साथ 14 अलग-अलग क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा मितान बना कर, राहवीर योजना का पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में किया गया शुभारंभ. जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा मिलान बनाया गया, जिसको मेडिकल किट उपलब्ध कराने के साथ-साथ टोपी वितरण भी किया गया. रोड एक्सीडेंट में घायल व्यक्तियों को त्वरित एम्बुलेंस उपलब्ध कराने हेतु सार्वजनिक जगह में थाना/चौकियों का मोबाईल नम्बर एवं नजदीकी एम्बुलेंस का मोबाईल नम्बर भी लिखा जावेगा। जिले के प्रत्येक थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग जगहों से लगभग 2000 लोग राहवीर योजना के…
Read Moreबस्तर संभाग में 1611 शालाओं का युक्तियुक्तकरण : अब बच्चों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
रायपुर, 02 जून 2025/ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अनुरूप राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और समावेशी बनाने के उद्देश्य से शालाओं के युक्तियुक्तकरण की दिशा में एक सार्थक पहल की जा रही है। इस पहल के तहत बस्तर संभाग के सात जिलों में कुल 1611 शालाओं का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है। इससे विद्यालयों की गुणवत्ता, संसाधनों की उपलब्धता और शैक्षणिक वातावरण में व्यापक सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। बस्तर संभाग के संयुक्त संचालक शिक्षा से प्राप्त जानकारी के अनुसार…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान की सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ दौरे पर रहे एक दिवसीय प्रवास पर
रायपुर 2 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान श्री साय ने श्री पासवान को कोसा वस्त्र एवं बेल मेटल से बने स्मृति चिन्ह भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। गौरतलब है कि केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान आज एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे थे।
Read Moreकर चोरी का बड़ा मामला: 16 करोड़ टर्नओवर, केवल ₹43,000 टैक्स! स्टेट जीएसटी ने व्यवसाय स्थल सील किया
रायपुर 2 जून 2025/ मेसर्स अरिहंत स्टील नारायणपुर जिला नारायणपुर के व्यवसाय स्थल पर स्टेट जीएसटी विभाग जगदलपुर द्वारा 31 मई को जांच की कार्यवाही की गई है। जब मौके पर जांच टीम पहुंची तो, देखा कि उनके व्यवसाय स्थल पर व्यवसाय से संबंधित कोई भी लेखा पुस्तक या सॉफ्टवेयर जैसे कि टैली का संधारण नहीं पाया गया, जबकि जीएसटी के प्रावधानों के अनुरूप व्यवसाय स्थल पर समस्त लेखा पुस्तकें रखा जाना अनिवार्य है। व्यवसायी ने बताया कि समस्त बिल, कर सलाहकार द्वारा जारी किया जाता है। इस कारण कर…
Read Moreऔषधि परीक्षण में 03 दवाएं अमानक, नशीली दवाओं के खिलाफ छापेमारी तेज : खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई, 249 दुकानदारों पर कोटपा एक्ट के तहत जुर्माना
अमानक औषधियां बेचने या वितरित करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी: स्वास्थ्य मंत्री रायपुर 2 जून 2025/ छत्तीसगढ़ में आमजन को गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे निरीक्षण अभियान के तहत राज्य के विभिन्न जिलों से एकत्र किए गए औषधि नमूनों की जांच में पांच दवाएं अमानक पायी गई हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सक्ति, राजनांदगांव, कोंडागांव, सूरजपुर सहित अन्य जिलों से कुल 34 औषधि नमूनों को एकत्र कर रायपुर स्थित राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया…
Read Moreकिसानों को सुगमता से रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करें : मंत्री केदार कश्यप ने सहकारिता विभाग की समीक्षा में दिए निर्देश
सहकार से समृद्धि के सपने को साकार करने के लिए राज्य की समस्त ग्राम पंचायतों में बहुआयामी सहकारी समितियों के गठन के निर्देश राज्य में इस साल 1175 दुग्ध, 120 मत्स्य तथा 532 पैक्स के गठन का लक्ष्य खरीफ 2025 के लिए 7800 करोड़ के ऋण वितरण का लक्ष्य लगभग 5 लाख किसानों को 2241 करोड़ का ऋण वितरित रायपुर, 02 जून 2025/ सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज महानदी मंत्रालय भवन में सहकारिता विभाग की वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य में रासायनिक उर्वरकों की आपूर्ति, भण्डारण एवं…
Read Moreबोधगया के भिक्षुओं संग CM साय ने की पूजा-अर्चना, छत्तीसगढ़ में बौद्ध विरासत का दिखा अद्भुत संगम!
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना रायपुर, 01 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रविवार को बुद्ध जयंती के अवसर पर कोंडागांव जिले के भोंगापाल में भगवान गौतम बुद्ध की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान बोधगया से पधारे बौद्ध साधुवृन्द भंते अश्वजीत महाथेरा, भंते ज्ञानवंश थेरो, भंते शीलवंश थेरो, भंते प्रमोद एवं भंते डीन वियतनाम द्वारा बुद्धम शरणम गछम मंत्रोच्चार के बीच…
Read More