मुख्यमंत्री ने देवांगन समाज के महाकुंभ में समाज के लोगों को विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागिता की अपील की रायपुर 01 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में देवांगन समाज के महाकुंभ को संबोधित करते हुए कहा कि देवांगन समाज मेहनतकश और खुशहाल समाज है। समाज के लोग उन्नत खेती और व्यवसायी के रूप में छत्तीसगढ़ की विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह समाज न केवल खेती और व्यापार में अग्रणी है, बल्कि शिक्षित और संगठित भी है। शिक्षा,…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
बस्तर में इको-टूरिज्म को मिला नया आयाम: मुख्यमंत्री साय ने भोंगापाल में बांस नौका विहार केंद्र का किया लोकार्पण
रायपुर, 01 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कोंडागांव जिले के भोंगापाल गांव में प्राचीन शिव मंदिर परिसर में महालक्ष्मी महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों को कयाकिंग 05 नग नाव प्रदाय किया और संयुक्त वन प्रबंधन समिति भोंगापाल को तमुर्रा नाला में बांस नौका विहार केंद्र के शुभारंभ के लिए सामग्री बांटी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिला समूह के अध्यक्ष सुनीता नाग सहित अन्य सदस्यों से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्राचीन शिव मंदिर परिसर भोंगापाल में पीपल…
Read Moreछत्तीसगढ़ में डेयरी क्रांति की शुरुआत! मुख्यमंत्री साय ने की दुधारू पशु प्रदाय योजना की लॉन्चिंग – महिलाओं को मिलेगा रोजगार और समृद्धि
रायपुर, 01 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कोण्डागांव जिले के भोंगापाल से डेयरी समग्र विकास योजना अंतर्गत दुधारू पशु प्रदाय योजना का शुभारंभ किया। जनजातीय समुदाय के 08 चयनित हितग्राहियों को दुधारू पशु का वितरण कर इस महती योजना का राज्य स्तरीय आगाज हुआ। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की मदद से दुधारू पशु प्रदाय योजना का क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित के माध्यम से पायलट प्रोजेक्ट के तहत 6 जिलों क्रमशः जशपुर, बलरामपुर, कांकेर, कोंडागांव, महासमुंद और सारंगढ़ बिलाईगढ़ के 325 अनुसूचित जनजाति परिवारों…
Read Moreकोण्डागांव जिले में 94 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण और शिलान्यास : कहा – हमारी सरकार बस्तर में शांति और विकास के लिए प्रतिबद्ध
भोंगापाल में बुद्ध महोत्सव के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा भोंगापाल का सांस्कृतिक व पर्यटन क्षेत्र में उन्नयन के लिए मिलेगी एक करोड़ की राशि रायपुर, 01 जून 2025/ छत्तीसगढ़ ने बौद्ध धर्म से जुड़ी सुंदर स्मृतियों को अपनी अमूल्य विरासत के रूप में सहेज कर रखा है। हमारा सौभाग्य है कि भगवान बुद्ध की चेतना का प्रसार समकालीन छत्तीसगढ़ में व्यापक रूप से हुआ और बस्तर की पुण्य धरा इसके साक्ष्य मिले हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोण्डागांव जिले के भोंगापाल में भगवान बुद्ध की जयंती के…
Read Moreदुर्ग में चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के महाधिवेशन में सीएम विष्णुदेव साय ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियाँ
चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज का गौरवशाली अतीत – श्री साय छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने में हो समाज का महत्वपूर्ण योगदान दुर्ग, 01 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज का अतीत गौरवशाली रहा है। समाज में क्षत्रपति शिवाजी महाराज जैसे प्रतापी शासक हुए वहीं सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे महानविभूति, जिन्होंने देशी रियासतों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज न केवल परिश्रम और स्वाभिमान का प्रतीत है, बल्कि यह समाज छत्तीसगढ़ के विकास का आधार…
Read Moreथाना परिसर में बड़ा आयोजन : धरमजयगढ़ थाना प्रभारी ने चिकित्सा से लेकर सुरक्षा तक प्रेरक सेवा देने वाले समाजसेवियों को किया सम्मानित, कोटवारों को जागरूक कर दी गई अहम जिम्मेदारियां.
धरमजयगढ़ थाना प्रभारी ने प्रेरणास्पद नागरिकों को किया सम्मानित, कोटवारों को किया जागरूक. रायगढ़. 1 जून 2025 : रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक प्रेरक पहल करते हुए समाज हित में कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया। थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने इन्हें प्रशस्ति-पत्र और छाता भेंट कर वर्षा ऋतु से पूर्व सहयोग और आदर का प्रतीक दिया। कार्यक्रम में कोटवारों को साइबर अपराध, पॉक्सो एक्ट और अवैध गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के…
Read Moreछत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदों पर होगी नियुक्ति
रायपुर, 31 मई 2025/ छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावशील बनाने के लिए शिक्षकों के रिक्त पदों पर चरणबद्ध भर्ती की जाएगी। प्रथम चरण में 5,000 शिक्षकों की भर्ती होगी। इस निर्णय से प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन अध्यापन व्यवस्था को गति मिलेगी और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी। शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।…
Read Moreतीन दशकों की सेवा के बाद विदाई : रायगढ़ पुलिस के तीन जांबाज़ अधिकारी सेवानिवृत्त, एसपी ने खुद की भावुक विदाई, रायगढ़ में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों का सम्मान समारोह, एसपी ने कहा – “इनकी निष्ठा से विभाग गौरवान्वित”
रायगढ़ पुलिस के तीन पुलिस अधिकारी हुए सेवानिवृत्त, एसपी कार्यालय में सेवानिवृत्तों की हुई गरिमामय विदाई. रायगढ़. 31 मई 2025 : रायगढ़ जिला पुलिस में वर्षों तक अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा देने के बाद तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारी – उप निरीक्षक जबेरियुस एक्का, सहायक उपनिरीक्षक चंदन सिंह नेताम और अशोक राठिया–सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया, जहां उन्हें शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह व उपहार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में उनके परिवारजनों, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सहकर्मियों की उपस्थिति…
Read Moreकर चोरी करने वाले व्यवसायियों के विरूद्ध स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्यवाही
रायपुर 31 मई 2025 / मेसर्स बंसल ट्रेडिंग कार्पोरेशन, अंबिकापुर के व्यवसाय स्थल पर स्टेट जीएसटी विभाग अंबिकापुर द्वारा 29 मई को जांच की कार्यवाही की गई है। भारत सरकार द्वारा संचालित जीएसटी पोर्टल के अनुसार इनका रिस्क स्कोर 10 आ रहा था, जिसका आशय होता है कि फर्म कर अपवंचन में संलिप्त है। जब मौके पर जांच टीम पहुंची तो, देखा कि उनके व्यवसाय स्थल पर व्यवसाय से संबंधित कोई भी लेखा पुस्तक या कोई भी सॉफ्टवेयर जैसे कि टैली का संधारण नहीं पाया गया, जिससे कर अपवंचन की…
Read More‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
खरीफ फसल की तैयारी और किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के निर्देश देरी से न्याय मिलना, न्याय नहीं मिलने के बराबर है डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा दें और समय प्रबंधन पर रखें ध्यान रायपुर, 31 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज धमतरी में आयोजित समीक्षा बैठक में ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के लिए तैयार किया गया विजन डाक्यूमेंट एक रोडमैप की तरह है, जिसमें लक्ष्य और दिशा-निर्देश स्पष्ट हैं। अधिकारी विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को साकार करने के लिए पूरी तन्मयता…
Read More