मुख्यमंत्री ने प्रदेश में रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम लागू करने दी सैद्धांतिक सहमति

बिजली सब्सिडी के भुगतान के लिए मांगा अतिरिक्त समय, वर्चुअल बैठक में केन्द्रीय उर्जा मंत्री से की विस्तार से चर्चा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से विडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से भारत सरकार के विद्युत, नवीन और नवीकरणीय उर्जा मंत्री श्री राजकुमार सिंह द्वारा ली गई बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह से रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम को राज्य में लागू करने के संबध में विस्तार से चर्चा की। बैठक में बिहार, गुजरात, पष्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा के…

Read More

वॉच टावर मचान से कर रहे चारागाह की निगरानी, मक्का एवं अन्य बीज लगाया गया

जिले में कुल 275 चारागाह में नेपियर घास, मवेशियों को आसानी से हो रहा चारा उपलब्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, शासन की सुराजी गांव योजना से ग्रामीण परिवेश बदल रहा है। गौठान हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अंग रहे हैं। शासन ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति का संरक्षण किया है। मवेशियों की सुरक्षा और चारा-पानी के लिए गौठान में ही चारागाह विकसित किये जा रहे हैं। मानपुर विकासखंड के ग्राम जपकसा में ढाई एकड़ भूमि में चारागाह में नेपियर घास लगाई गई है। अब मवेशियों को आसानी से चारा उपलब्ध हो जाएगा। वहाँ…

Read More

बस्तर संभाग में होगी तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की भर्ती के लिए व्यापम की तर्ज पर होगी परीक्षा

कमिश्नर ने विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के नियमावली, परीक्षा प्रक्रिया के सम्बंध में संभाग के कलेक्टरों से की चर्चा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई चर्चा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, कमिश्नर जीआर चुरेंद्र ने संभाग के सभी कलेक्टरों से वीडियो काँफ्रेसिंग  के माध्यम से चर्चा कर विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों को भर्ती किए जाने के लिए सामान्य नियमावली के लिए अनुमोदन लिया। कलेक्टोरेट के स्वान कक्ष से वीडियो काँफ्रेसिंग से कमिश्नर श्री चुरेंद्र ने बताया कि विशेष कनिष्ठ…

Read More

शिक्षा की अच्छी गुणवत्ता देखकर कलेक्टर ने अपना पेन देकर सहायक शिक्षक को किया सम्मानित

शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला उरईडबरी का किया निरीक्षण, नन्हे बच्चों से गिनती सुनकर मुग्ध हुए कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला उरईडबरी का कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज निरीक्षण किया। पहली कक्षा की बालिका मनीषा से गिनती सुनकर कलेक्टर मुग्ध हुए। बच्चों की उत्सुकता, जिज्ञासा एवं अध्ययन से वे काफी प्रभावित हुए और उन्होंने बच्चों को टाफी दी। जब उन्हें कक्षा तीसरी के छात्र समीर ने 12 का पहाड़ा सुनाया तब उन्होंने वहां की पढ़ाई से…

Read More

कलेक्टर ने खैरागढ़ विकासखंड ग्राम विचारपुर के गौठान, सिरसाही में खेती-बाड़ी, उरईडबरी में स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, नरवा, पशुपालन एवं डेयरी, टेकापार में टीकाकरण केन्द्र, अचानकपुर नवागांव में लोक सेवा केन्द्र तथा स्कूल का किया सघन निरीक्षण, किसानों से खेती-किसानी की ली जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति जानने के लिए खैरागढ़ विकासखंड ग्राम विचारपुर के गौठान, ग्राम सिरसाही में खेती-बाड़ी, उरईडबरी में प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला, आंगनबाड़ी केन्द्र, नरवा, पशुपालन एवं डेयरी, टेकापार में टीकाकरण केन्द्र, अचानकपुर नवागांव में लोक सेवा केन्द्र तथा स्कूल का सघन निरीक्षण कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज किया। ग्राम विचारपुर में गौठान का किया निरीक्षण, पटवारी के कामकाज की ली जानकारी – कलेक्टर ने ग्राम विचारपुर में गौठान का निरीक्षण किया और इस दौरान उन्होंने गोबर खरीदी का भी जायजा लिया।…

Read More

मोहला-मानपुर अंचल में बिछा सड़कों का जाल, बढ़ेगी आवागमन की सुविधा, शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा में होगी बढ़ोतरी

मोहला-मानपुर-चौकी जिला बन जाने से अंचल में खुशी की लहर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-चौकी को नया जिला घोषित करने के अंचल में खुशी की लहर व्याप्त हैं। यह खुशी वहां के निवासियों के चेहरों पर स्पष्ट तौर पर देखी जा सकती है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की इस घोषणा से मोहला-मानपुर-चौकी एक नया जिला बनेगा और जिसके दूरगामी परिणाम होंगे। इस क्षेत्र में विकास और निकट पहुंचेगा। लंबे समय नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र में तेजी से विकास होगा। मानपुर के भोजेश शाह मंडावी ने बताया कि राजनांदगांव मुख्यालय यहां…

Read More

सफलता की कहानी: हरा सोना (तेंदूपत्ता) संग्रहण ने दिलाई कोरोना संकट में आर्थिक चिंता से राहत

बस्तर संभाग में 172 करोड़ रूपए के 04 लाख 16 हजार से अधिक मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, पिछले डेढ़ साल से कोरोना ने जहां पूरे जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है वहीं इससे लोगों की रोजी रोटी पर भी बहुत बुरा असर हुआ है। कोरोना के इस भीषण दौर में भी हरा सोना कहे जाने वाले तेंदूपत्ता ने बस्तर के जनजाति समुदाय को बहुत हद तक आर्थिक चिंता से राहत दिलाई है। बस्तर संभाग में वर्ष 2021 के दौरान तेन्दूपत्ता संग्रहण सीजन में…

Read More

पॉवर कंपनी में जूनियर इंजीनियर एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के 707 पदों पर होगी नई भर्ती

29 सितंबर से जमा होंगे ऑनलाइन आवेदन, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी कर सकेंगे आवेदन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में जूनियर इंजीनियर (जेई) समेत डाटा एंट्री ऑपरेटर के कुल 707 पदों पर नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किये गए हैं। इसमें डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी, जनरेशन कंपनी और ट्रांसमिशन कंपनी के लिए जेई के 307 पद हैं तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर के 400 पद हैं। इसके लिए 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन आवेदन जमा किये जा सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थी को पॉवर कंपनी की वेबसाइट…

Read More

आसना महिला समूह की जगी आस, सीमेंट ईंट व पोल निर्माण से अर्जित कर रही आय

वन विभाग की चक्रीय निधि से प्रदत्त राशि का उपयोग कर आगे बढ़ रहे महिला समूह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर,  वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के वृत्त स्तरीय चक्रीय निधि से प्राप्त राशि स्व-सहायता समूहों को आगे बढ़ने के लिए अच्छी सुविधा हो गई है। इसके अंतर्गत प्रदत्त राशि का लाभ उठाते हुए बस्तर वन मंडल के अंतर्गत स्व-सहायता समूह आसना, सिद्धी स्व-सहायता समूह तथा जय भवानी आदि स्व-सहायता समूहों की महिलाओं में नई आस और विश्वास का संचार हो रहा है। वर्ष 2021-22 में वृत्त स्तरीय प्रदाय चक्रीय ऋण…

Read More

प्रौढ़ शिक्षार्थी के आंकलन के लिए 30 सितंबर को होगा महापरीक्षा अभियान का आयोजन

इस वर्ष ढाई लाख असाक्षरों को साक्षर किए जाने का लक्ष्य समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, केन्द्र प्रवर्तित पढ़ना-लिखना अभियान की समय-सीमा भारत सरकार द्वारा 30 सितंबर 2021 तक बढ़ायी गई है। इस वर्ष प्रदेश में ढाई लाख असाक्षरों को साक्षर किए जाने का लक्ष्य है। इन प्रौढ़ शिक्षार्थियों के आंकलन के लिए 30 सितंबर को महापरीक्षा अभियान का आयोजन प्रदेश के 28 जिलों में प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक किया गया है। परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 3 घण्टे का समय दिया जाएगा। शिक्षार्थी सुविधा…

Read More