रायपुर जिले के महत्वपूर्ण समाचार संक्षेप में….

एमएससी नर्सिंग एवं पोस्ट बेसिक नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा 24 अक्टूबर को होगी रायपुर. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा 24   अक्टूबर रविवार को दो पालियों में एमएससी नर्सिंग एवं पोस्ट बेसिक नर्सिंग की प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा। प्रथम पाली में एम.एस.सी. नर्सिंग कि प्रवेश परीक्षा सुबह 10 से 12:15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में पोस्ट बेसिक नर्सिंग कि प्रवेश परीक्षा दोपहर 2 से 4:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। उपरोक्त परीक्षाओं के प्रवेश पत्र व्यापम के वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर 16 अक्टूबर से अपलोड कर दिया गया…

Read More

कलेक्टर ने कोविड 19 से मृत कुल 229 स्वीकृत प्रकरण के लिए 1 करोड़ 14 लाख 50 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की

तहसीलदारों को कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों व आश्रितों को सहायता अनुदान राशि तत्काल भुगतान करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत जिले में कोविड 19 से मृत कुल 229  स्वीकृत प्रकरण के लिए 1 करोड़ 14 लाख 50 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कोविड 19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों व आश्रितों को 50-50 हजार रूपए की अनुदान सहायता देने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसके अंतर्गत राजनांदगांव…

Read More

मुख्यमंत्री ने दाई-दीदी क्लिनिक और श्री धनंवतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित दाई-दीदी क्लीनिक और श्री धनंवतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर योजना का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर एवं सचिन राव भी उनके साथ थे। निरीक्षण के दौरान दाई-दीदी क्लिनिक योजना के संबंध में संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट में कार्यरत डॉ. तृप्ति पाणिग्रही ने बताया कि इस योजना का…

Read More

गोबर से बनाये फ्लोटिंग दीये, इंग्लैंड और कनाडा भी भेज रहे, छठ पूजा एवं कार्तिक पूजा में नदी और तालाब में दीया छोड़ने का नियम, गोबर से बने इकोफ्रेंडली दीये देर तक पानी में तैरते हैं और प्रकृति को नुकसान नहीं पहुंचाते

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,दुर्ग. इस दीवाली देश विदेश में भिलाई के गोबर के बने फ्लोटिंग दीये की विशेष रूप से डिमांड पैदा हुई है। गोबर के बने फ्लोटिंग दीये सुंदर तो हैं ही, देर तक पानी में तैरने की वजह से यह बहुत सुंदर नजारा प्रस्तुत करते हैं। यह इकोफ्रेंडली भी हैं इस वजह से देश भर में यह दीये बिक रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए ऐसे दीये बनाने वाली संस्था उड़ान नई दिशा समूह की अध्यक्ष श्रीमती निधि चंद्राकर ने बताया कि कार्तिक पूजा और छठ में…

Read More

विकासखंड नगरी के शैक्षणिक संस्था होंगे तम्बाखू मुक्त- बीईओ सतीश प्रकाश सिंह

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो धमतरी नगरी, भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुक्रम में कलेक्टर  धमतरी के निर्देशानुसार 14 नवम्बर 2021 तक समस्त शैक्षणिक संस्थानों को तम्बाखू मुक्त किया जाना है. इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी के निर्देशानुसार जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में सिगरेट एवं अन्य तम्बाखू नियंत्रण अधिनियम (कोटपा) 2003 की धारा 4 एवं धारा 6 के प्रावधानों को लागू करते हुए तम्बाखू मुक्त शिक्षण संस्थान घोषित किये जाने के सम्बन्ध में निर्देश जारी किये गए है. विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी…

Read More

ब्रेकिंग: मंत्री जी से मिलिये कार्यक्रम के लिये कांग्रेस ने नियुक्त किये समन्वयक एवं सह सहमन्वयक

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेश अनुसार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित मंत्री जी से मिलिये कार्यक्रम के लिये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमरजीत चावला को समन्वयक तथा डॉक्टर कमल नयन पटेल को सह समन्वयक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से कार्यशील बताई गई है। देखे नियुक्ति आदेश….

Read More

गांधीवादी विचारधारा से युवाओं को जोड़ने की पहल की जाएगी: मुख्यमंत्री

नवा रायपुर में बनने वाले गांधी सेवा ग्राम के स्वरूप और संचालन के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो. रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में नवा रायपुर में वर्धा की तर्ज पर बनने वाले गांधी सेवा ग्राम के स्वरूप और संचालन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि नयी पीढ़ी को गांधीवादी विचारधारा से परिचित कराने के लिए गांधी सेवा ग्राम से छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश भर के युवाओं को जोड़ने के लिए प्रयास होना…

Read More

मुख्यमंत्री ने रायपुर के संजीवनी केन्द्र का किया निरीक्षण, छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पाद ई कॉमर्स प्लेटफार्म पर उपलब्ध

संजीवनी केन्द्रों में 120 से अधिक प्रकार के उत्पादों का किया जा रहा है विक्रय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. छत्तीसगढ़ में न केवल लघु वनोपजों का संग्रहण किया जा रहा है बल्कि उनकी प्रासेसिंग कर अनेक प्रकार के हर्बल औषधि और उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। इन कार्यों से युवाओं और महिला स्व-सहायता समूहों को रोजगार भी उपलब्ध हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और श्री सचिन राव ने आज राजधानी रायपुर के कलेक्टरेट के समीप जी.ई रोड में हर्बल उत्पाद विक्रय केन्द्र संजीवनी का निरीक्षण किया। उन्होंने…

Read More

माता मावली की भावभीनी विदाई के साथ 75 दिनों तक चलने वाले बस्तर दशहरा का हुआ समापन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, 75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरे का समापन मंगलवार को माता मावली की भावभीनी विदाई के साथ हो गया । परंपरा अनुसार बस्तर संभाग के 84 परगना और सीमावर्ती राज्यों से आए 450 से अधिक देवी देवताओं को सोमवार कुटुंब जात्रा के बाद ससम्मान विदाई दी गई। मंगलवार सुबह दंतेश्वरी मंदिर से प्रगति पथ पर जगह-जगह विशाल जनसमुदाय ने माता मावली की भावभीनी विदाई दी। विदाई के दौरान भक्तों ने माता मावली के डोली पर फूल बरसाये और पूजा अर्चना की। विदाई…

Read More

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के बच्चों से हुए रूबरू: पढ़ाई लिखाई और मिल रही सुविधाओं के बारे में मुख्यमंत्री ने ली जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ में गरीब और प्रतिभावान छात्रों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए राज्य में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किए गए है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सचिन राव ने आज यहां राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित शहीद स्मारक विद्यालय में बनाए गए उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया और बच्चों से रूबरू हुए। उन्होंने इस दौरान बच्चों से विद्यालय में पढ़ाई लिखाई और उन्हें मिल रही विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। राज्य के जिला और विकासखण्ड मुख्यालय में…

Read More