ग्रामीण अंचलों में कबड्डी, रस्साकस्सी, खो-खो, वॉलीबाल एवं मैराथन खेलों में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे युवा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, राजीव गांधी युवा मितान क्लब अंतर्गत इन दिनों जिले के 9 विकासखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मड़ई के तहत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। कबड्डी, रस्साकस्सी, खो-खो, वॉलीबाल एवं मैराथन खेलों की धूम मची है और ग्रामवासी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा खेलबो-जीतबो-गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के अंतर्गत जिले में खेलों को बढ़ावा देने की पहल कारगर रही है। इस आयोजन में…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
नये कलेवर में आएगा मुक्तिबोध स्मारक संग्रहालय, मुख्यमंत्री की पहल पर किया गया कार्य
देश के तीन महान साहित्यकारों का साहित्यिक अवदान अविस्मरणीय, उनकी स्मृतियां हमारी अमूल्य धरोहर गजानन माधव मुक्तिबोध की जयंती 13 नवम्बर से यहां विभिन्न साहित्यिक गतिविधियां होंगी प्रारंभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, त्रिवेणी परिसर स्थित मुक्तिबोध स्मारक संग्रहालय एवं सृजन संवाद अब एक नये कलेवर में आएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर यहां कार्य किया गया। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि राजनांदगांव हमारे देश के तीन महान साहित्यकारों श्री गजानन माधव मुक्तिबोध कक्ष, डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र की कर्म भूमि रही है। उनका…
Read Moreलाईवलीहुड कॉलेज आड़ावाल में किया गया प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, 101 युवाओं को मिली रोजगार की राह
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, लाईवलीहुड कॉलेज आड़ावाल जगदलपुर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन बुधवार को किया गया। इस प्लेसमेंट कैंप में कुल 16 संस्थाएं शामिल र्हुइं, जिनके द्वारा 101 हितग्राहियों का चयन निभिन्न पदों पर किया गया। कौशल विकास के प्राधिकरण के सहायक संचालक श्री शरदचन्द्र गौड़ ने बताया कि बुधवार को आयोजित प्लेसमेंट कैंप में जी.4एस. सिक्योरिटी सर्विस, एल.आई.सी. इंडिया, भारत फाइनेंस लिमिटेड, अपना मैकेनिक, श्री राम फोर्चून सेल्यूसन, नमन हाईट्स, नमन बस्तर, जे. महेन्द्र कांत ज्वेलर्स, स्काई ऑटोमोबाईल्स, पिहु मोबाईल, सुराना एण्ड कंपनी, श्री महालक्ष्मी मार्केटिंग, लाईफ स्टाईल…
Read Moreदलपत सागर क्षेत्र को बनाया जाएगा तम्बाकू मुक्त क्षेत्र, दलपत सागर प्रबंधन समिति की बैठक में लिया गया निर्णय
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, तेजी से संवरकर फिर से पर्यटन के प्रमुख स्थल में उभर रहे दलपत सागर क्षेत्र को तम्बाकू मुक्त क्षेत्र बनाया जाएगा। आज कलेक्टर श्री रजत बंसल की अध्यक्षता में आयोजित दलपत सागर प्रबंधन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया। दलपत सागर क्षेत्र को स्वच्छ रखने के साथ ही तम्बाकू मुक्त रखने के लिए आसपास के दुकानों में तंबाकू, गुटखा, सिगरेट की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही तम्बाकू युक्त पदार्थों का सेवन करते हुए पाए जाने पर जुर्माने की कार्यवाही का निर्णय भी लिया…
Read Moreगोवर्धन पूजा के दिन मनाया जाएगा गौठान दिवस, कलेक्टर ने गौठान दिवस के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरों राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने दीपावली पर्व के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा को गौठान दिवस के रूप में मनाने कहा है। दीपावली पर्व पश्चात् गोवर्धन पूजा परम्परागत रूप से मनाया जाता है। राज्य शासन से प्राप्त संदर्भित पत्र के अनुसार विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दीपावली पर्व के गोवर्धन पूजा के दिन गौठानों में गौठान दिवस मनाया जाना है। इस संबंध में कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए हैं। जारी पत्र…
Read Moreदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल की बैठक में शामिल हुई रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय
रायगढ़ स्टेशन में यात्री सुविधाओं के विस्तार, ट्रेनों के स्टापेज, बिलासपुर तक आने वाली गाड़ियों को रायगढ़ तक बढ़ाने, रायगढ़ में ट्रेनों की साफ सफाई के लिये यार्ड सहित अन्य कई सुझाव के साथ मांग की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर /रायगढ़. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले संसदीय क्षेत्रों के सांसदों की बैठक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कुमार के साथ गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 को बिलासपुर सांसद अरूण साव की अध्यक्षता में मंडल रेल प्रबन्धक सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। इस बैठक में रायगढ़…
Read Moreराष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव : 27 राज्य, 6 केन्द्रशासित प्रदेश और 7 देशों के 1500 से अधिक कलाकार हुए शामिल, विभिन्न देशों एवं राज्यों के नर्तक दलों के कलाकारों ने किया आकर्षक मार्चपास्ट
जनजातीय वर्ग के प्रति सम्मान का प्रतीक है राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव: मुख्य अतिथि हेमंत सोरेन जनजातीय संस्कृति को सहेजने और उसे आगे बढ़ाने का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का काम मील का पत्थर साबित होगा आदिवासियों का वैश्विक मंच बना छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का किया शुभारंभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य, आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने,…
Read Moreयुवोदय अकादमी में प्रख्यात खगोल वैज्ञानिक डॉ. प्रज्वल शास्त्री ने ‘अंतरिक्ष के अजुबे’ विषय पर दिया प्रेरणास्पद व्याख्यान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर. लाला जगदलपुरी माॅर्डन लाइब्रेरी परिसर जगदलपुर में स्थापित युवोदय अकादमी में मंगलवार 26 अक्टूबर को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स के प्रख्यात खगोल वैज्ञानिक डॉक्टर प्रज्वल शास्त्री ने ‘अंतरिक्ष के अजुबे’ विषय पर अपना महत्वपूर्ण एवं प्रेरणास्पद व्याख्यान दिया। उल्लेखनीय है कि देश के प्रख्यात खगोल वैज्ञानिक डाॅ. शास्त्री ने ब्लैक होल एवं एस्ट्रोफिजिक्स अनेक विषय पर महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इस अवसर पर डाॅ. शास्त्री ने अंतरिक्ष के अनेक रहस्य एवं गैलीलियों से लेकर आज वर्तमान तक के अंतरिक्ष में ग्रहों एवं विभिन्न घटनाओं के संबंध…
Read Moreराष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 का भव्य शुभारंभ
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ 27 राज्यों, 6 केन्द्रशासित प्रदेशों के साथ ही 7 देशों के एक हजार से अधिक कलाकार हुए शामिल कलाकारों के मार्च पास्ट के साथ समारोह की भव्य शुरूआत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो. रायपुर, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यहां छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के र्साइंस कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम की।…
Read Moreजूनियर इंजीनियर एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिये आवेदन तिथि दो सप्ताह बढ़ी
अब 11 नवंबर तक आनलाइन जमा किये जा सकेंगे आवेदन अनारक्षित वर्ग की महिला व दिव्यांगजनों की आयुसीमा 45 वर्ष की गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज में जूनियर इंजीनियर (जेई) एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन की तिथि दो सप्ताह बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 11 नवंबर तक आनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। पहले इसकी अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2021 तक थी। अब इसमें अनारक्षित वर्ग महिलाओं एवं दिव्यांगजनों की अधिकतम आयुसीमा 45 वर्ष कर दी गई है। वांछित…
Read More