छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड कार्यालय उद्घाटित, राज्य में उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए कृषकों को प्रोत्साहित करें : मंत्री रविन्द्र चौबे

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर लभांडी (जोरा) में छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड के कार्यालय का फीता काट कर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल, सदस्य सर्वश्री दुखवाराम पटेल, अनुराग पटेल, हरि पटेल, पवन पटेल, उद्यानिकी संचालक श्री माथेश्वरन वी., बोर्ड के सचिव श्री नारायण सिंह लावत्रे सहित उपस्थित लोगों को मां शाकम्भरी जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र एवं…

Read More

किसान हितैषी 4 सूत्रीय मुद्दो को लेकर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ व भाजपा किसान मोर्चा राज्यपाल के नाम देगा ज्ञापन, धान खरीदी की समय सीमा में एक माह की अतिरिक्त वृध्दि किए जाने की भी है मांग

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कल 18 जनवरी को  भारतीय जनता पार्टी  सहकारिता प्रकोष्ठ व किसान मोर्चा के सयुक्त तत्त्वधान मे किसान हितैषी 4 सूत्रीय मुद्दों को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टर  के माध्यम से ज्ञापन सौपा जायेगा । सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सयोजक शशिकांत द्विवेदी ने बताया कि शासन द्वारा किसानों का धान खरीदी किया जाना किसानों के लिए बहुत अहम मुद्दा रहा है । लेकिन असामयिक वर्षा के कारण किसानों को कठिनाइयों  का सामना करना पड़ रहा है  किंतु प्रदेश की भूपेश सरकार…

Read More

पुलिस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट राजनांदगांव को बेस्ट पुलिस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के लिए यूनियन होम मिनिस्ट्री ट्रॉफी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस को एक और पुरस्कार से नवाजा गया है । केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2020-21 हेतु सेंट्रल जोन के लिए पुलिस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट राजनांदगांव को बेस्ट पुलिस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के लिए यूनियन होम मिनिस्ट्री ट्रॉफी प्रदान करने की घोषणा की गयी है ।

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीमती संतरा महंत के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया, विधानसभा अध्यक्ष से फोन पर बात कर शोक संवेदना प्रकट की

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्रीमती संतरा महंत के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्रीमती संतरा महंत छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की बड़ी बहन हैं। श्रीमती संतरा महंत का हृदयघात से निधन हो गया है। उनका कोरबा के अस्पताल में इलाज चल रहा था।   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से फोन पर बात कर शोक संवेदनाएं प्रकट की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए, श्रीमती संतरा महंत की आत्मा की शांति के लिए…

Read More

बघेल पर एफ़आईआर को लेकर मरकाम की टिप्पणी अमर्यादित राजनीतिक आचरण और बौखलाहट का प्रतीक : भाजपा

प्रदेश प्रवक्ता सिंहदेव ने कहा- एक प्रदेश के मुख्यमंत्री को किसी दूसरे प्रदेश में राजनीतिक लफ़्फ़ाजी करने के लिए क़ानून को हाथ में लेकर अराजकता फैलाना शोभा नहीं देता बघेल तो क़ानून के राज की ख़ुद बड़ी-बड़ी डींगें हाँकते नहीं थकते, अब ओछी राजनीति के लिए क़ानून का उल्लंघन करने पर हुई एफ़आईआर पर प्रदेश के कांग्रेसी क्यों परेशान हो रहे? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर नोएडा सेक्टर-113 में दर्ज एफ़आईआर को लेकर…

Read More

प्रदेश सरकार औऱ राहुल गांधी सहित पूरी कांग्रेस की पोल भाजपा अध्यक्ष द्वारा लिखे पत्र से खुल चुकी हैं जिसे कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे का बयान प्रमाणित करता हैं, लगातार पत्र लिखने और राजनीतिक रोटी सेकने वालों के पेट में क्यों मरोड़ उठ रहा हैं-नलिनीश ठोकने

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के बयान पर पलटवार किया हैं। उन्होंने कहा कि लगातार पत्र लिखने और राजनीतिक रोटी सेकने वालों के पेट में क्यों मरोड़ उठ रहा हैं? छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर कांग्रेस के तमाम नेता 3 वर्ष से पत्रजीवी बने अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रहे हैं, आज छत्तीसगढ़ सरकार औऱ कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी सहित पूरी कांग्रेस की पोल भाजपा अध्यक्ष द्वारा लिखे पत्र से खुल चुकी…

Read More

झालम गौठान ने बनाया महिलाओं को आत्मनिर्भर, मल्टी एक्टिविटी से महिला समूह को हुई साढ़े 4 लाख की आय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत झालम में निर्मित ‘गौठान-पशु आश्रय स्थल’ पशुधन के रखरखाव एवं उनकी देखभाल का डे-केयर सेंटर बनने के साथ ही स्वसहायता समूह की महिलाओं की आजीविका का केन्द्र बन गया है। यह गौठान 3 एकड़ में फैला हुआ है। यहाँ लगभग 430 पशुओं के चारे-पानी का प्रबंध एवं देखरेख की जाती है। गोठान से जुड़ी चार स्व सहायता समूह की 40 महिलाओं यहां आजीविका की विभिन्न गतिविधियों को संचालित कर बेहतर आय प्राप्त…

Read More

खाद्य सचिव ने राजनांदगांव स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम का किया निरीक्षण, स्टेक प्लान, चावल की गुणवत्ता एवं रैंक प्वांईट के संबंध में ली जानकारी, राईस मिलर्स को धान के उठाव और कस्टम मिलिंग में तेजी लाने के निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण  विभाग के सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा ने आज राजनांदगांव स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संचालक खाद्य श्री अभिनव अग्रवाल, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा एवं भारतीय खाद्य निगम के महाप्रबंधक श्री बखबाल बीर सिंग उनके साथ थे। सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा ने भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में स्थान एवं स्टेक के संबंध में जानकारी लेते हुए स्टेक प्लान, जमा चावल की गुणवत्ता एवं रैंक प्वांईट का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान चावल की…

Read More

राज्यों पर आर्थिक आपातकाल का सुझाव से भाजपा का छत्तीसगढ़ विरोधी चरित्र उजागर, बजट पर सुझाव की नौटंकी नहीं, रोजगार के लिए प्रावधान करें सीतारमण- कांग्रेस

देश का बजट बनाना है भाजपा का घरेलू बजट नहीं, कांग्रेस सांसद पहले ही उठा चुके हैं छत्तीसगढ़ के सारे मुद्दे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बजट पूर्व तैयारियों के संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा देश भर के भाजपा प्रतिनिधियों से मांगे गए सुझाव और छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रतिनिधियों द्वारा दिये गए सुझावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि सीतारमण बजट पर भाजपा के लोगों से सुझाव मांगने की नौटंकी करने की बजाय इस बजट में सात साल से…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर योगी मोदी की बौखलाहट -कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ उत्तरप्रदेश के नोएडा में चुनाव प्रचार के दौरान कोविड नियमो के उल्लंघन का हवाला दे कर रिपार्ट दर्ज किया जाना योगी और मोदी की बौखलाहट को दर्शाता है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप 5 व्यक्तियों के साथ घर घर जा कर जनसम्पर्क कर रहे थे ।उन्होंने इस दैरान कोविड के प्रोटोकाल का पूरा पालन किया । इसके बावजूद उनके विरुध्द रिपोर्ट दर्ज करवाया जाना इस बात को बताता…

Read More