दिल्ली के भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और कारोबार का दिखा दम, अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में स्थानीय उत्पादों से लेकर स्टार्टअप नवाचारों तक ने खींचा ध्यान

राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और स्टार्टअप नवाचारों का प्रदर्शन भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का रेजिडेंट कमिश्नर श्रुति सिंह ने किया शुभारंभ विभिन्न विभागों, उद्यमियों और स्टार्टअप्स के स्टॉलों का किया अवलोकन, उत्पादों एवं नवाचारों की ली जानकारी रायपुर : नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (प्प्ज्थ्) में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्प, स्थानीय उत्पादों, औद्योगिक क्षमताओं और नवाचारों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज छत्तीसगढ़ पवेलियन का…

Read More

जनजातीय गौरव दिवस विशेष लेख : जनजातीय अंचलों का सर्वांगीण विकास ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सम्मान, सहभागिता और विकास को मिल रही प्राथमिकता बजट, आवास, सुगम पंजीयन, सरल कर व्यवस्था और बैंकिंग सुविधाओं से सशक्त हो रहे दूरस्थ क्षेत्र रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा सहित उन महान जननायकों के संघर्ष, साहस और स्वाभिमान को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता, संस्कृति और प्रकृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। उनका जीवन अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, अपनी परंपराओं पर गर्व करने और समाज के कल्याण के लिए…

Read More

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के कंधों पर छत्तीसगढ़ के भविष्य की जिम्मेदारी, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा– बच्चों के सुरक्षित और सुपोषित भविष्य की असली शिल्पकार हैं आंगनबाड़ी कर्मी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कर्मियों की भूमिका अहम उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं हुईं सम्मानित रायपुर : “आंगनबाड़ी केवल एक केंद्र नहीं, बल्कि बच्चे के जीवन की पहली पाठशाला है। कार्यकर्ता और सहायिकाएं बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ और सुपोषित भविष्य की नींव रखती हैं।” महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने यह बात सिविल लाइन्स स्थित सर्किट हाउस में आयोजित आंगनबाड़ी…

Read More

होटल-ढाबों से लेकर ठेले-गुमटियों तक खाद्य विभाग की होगी सख्त निगरानी! 16 नवंबर से 15 दिन चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियान, प्रतिबंधित रंग और बिना लाइसेंस कारोबार पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई

जिले में 16 से 30 नवंबर तक चलेगा “सुरक्षित आहार, हमर अधिकार” अभियान होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का होगा शत-प्रतिशत निरीक्षण अस्वच्छता, प्रतिबंधित रंगों के उपयोग और बिना लाइसेंस कारोबार पर होगी कार्रवाई सारंगढ़–बिलाईगढ़ : आम नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में 16 से 30 नवंबर 2026 तक 15 दिवसीय विशेष सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान “सुरक्षित आहार, हमर अधिकार” चलाया जाएगा। राज्य शासन के निर्देशानुसार संचालित इस अभियान में जिले के होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैंटीन, कैटरिंग सेवाओं,…

Read More

16 नवंबर को बिलासपुर पहुंच सकते हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जनजातीय गौरव दिवस पर कई बड़े कार्यक्रमों की तैयारी तेज! कलेक्टर-एसएसपी ने लिया स्थलों का जायजा, सुरक्षा से लेकर यातायात तक अलर्ट

मुख्यमंत्री के संभावित प्रवास के मद्देनजर तैयारियां तेज, कलेक्टर और एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण सुरक्षा, यातायात और जनसुविधाओं के समुचित इंतजाम के निर्देश बिलासपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 16 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में बिलासपुर आगमन की प्रबल संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से सभी आवश्यक तैयारियां समय…

Read More

जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ के विकास की बड़ी तस्वीर! तीन वर्षों में 57,759 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, शिक्षा से आवास तक जनजातीय परिवारों को मिल रहा योजनाओं का लाभ

जनजातीय गौरव दिवस विशेष: जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास को नई गति, तीन वर्षों में प्रमुख योजनाओं पर 57 हजार 759 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधानित व्यय शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, सड़क, सिंचाई और आजीविका के माध्यम से जनजातीय समाज के सशक्तिकरण पर विशेष जोर जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान, प्राथमिक से उच्चतर माध्यमिक स्तर तक शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता, महतारी वंदन और प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं से जनजातीय परिवारों को मिल रहा संबल रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में जनजातीय…

Read More

धमतरी में कल से शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान, 108 केंद्रों पर किसानों के स्वागत की तैयारी पूरी; पहले दिन 550 से अधिक किसान बेचेंगे करीब 20 हजार क्विंटल धान, कम मात्रा में बिक्री पर भी मिलेगी ₹13,839 की आदान सहायता

धमतरी के 108 उपार्जन केंद्रों में कल से धान खरीदी का महाअभियान, किसानों के स्वागत को तैयार केंद्र पहले दिन 550 से अधिक किसानों से लगभग 20 हजार क्विंटल धान खरीदी की तैयारी, सभी केंद्रों में व्यवस्थाएं पूर्ण अब 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगी प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता, सरकार की घोषणा से किसानों में हर्ष व्याप्त 36 बिंदुओं की चेकलिस्ट से परखी गई व्यवस्थाएं, पारदर्शी खरीदी और किसानों की सुविधा पर विशेष जोर पेयजल, तौल, बारदाना, भंडारण और तकनीकी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित…

Read More

धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को सजेगा जनजातीय गौरव का महाकुंभ, राज्यसभा सांसद नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल; बिरसा मुंडा सहित छत्तीसगढ़ के जनजातीय नायकों को किया जाएगा नमन

धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस, राज्यसभा सांसद नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर छत्तीसगढ़ के जनजातीय नायकों को किया जाएगा नमन, आवास से वन अधिकार तक की उपलब्धियां होंगी साझा रायपुर : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नितिन नबीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और योगदान को याद…

Read More

15-20 साल से अंधेरे से जूझ रहे गांवों को मिली बड़ी राहत, मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर 40 सोलर संयंत्रों की बदली तस्वीर; बच्चों की पढ़ाई से ग्रामीणों की जिंदगी तक आएगा बदलाव

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के 40 सौर ऊर्जा संयंत्रों को मिला नया जीवन क्रेडा ने सोलर पैनल, बैटरी एवं अन्य उपकरणों को बदलकर संयंत्रों को किया सुचारू, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर बिजली सुविधा गरियाबंद : उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के सुदूर वनांचल में स्थित सौर विद्युतीकृत गांवों के ग्रामीणों को अब रात्रि के समय बेहतर बिजली सुविधा मिल सकेगी। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा क्षेत्र में वर्षों पुराने हो चुके सौर ऊर्जा संयंत्रों के सोलर पैनल, बैटरी बैंक, इन्वर्टर एवं अन्य खराब उपकरणों को बदलने तथा आवश्यक मरम्मत…

Read More

आधार कार्ड में नाम की एक गलती से अटकी थी 12वीं की छात्रा की पढ़ाई से जुड़ी प्रक्रिया, सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत करते ही एक सप्ताह में हुआ समाधान; सौम्या को मिली बड़ी राहत

सफलता की कहानी: सीएम हेल्पलाइन 1076 से महज एक सप्ताह में दूर हुई छात्रा सौम्या की समस्या, आधार कार्ड में नाम की त्रुटि का हुआ सुधार 12वीं की छात्रा सौम्या शालिनी तिर्की को आवेदन फॉर्म भरने में हो रही थी परेशानी, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद मिला त्वरित समाधान समय पर समस्या का निराकरण होने से छात्रा को मिली बड़ी राहत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 अम्बिकापुर : आम नागरिकों की समस्याओं का…

Read More