समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, आज बीरगांव सहित सभी 15 निकायों में चुनाव सम्पन्न हुए बीरगांव में मतदाओं में मतदान के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला पूरे निगम क्षेत्र में लगभग 70% से अधिक मतदान होने की संभावना है चुनाव प्रभारी अजय चंद्राकर ने कहा की हमने लोकतंत्र की बहाली के लिए एवं इस वादाखिलाफ सरकार के खिलाफ पुरी निष्पक्षता के साथ चुनाव सम्पन्न होने के लिए जी तोड़ मेहनत की है मैं स्वयं सुबह से यहाँ के संवेदनशील वार्ड में ही जमा हुआ था मकसद एक मात्र की मतदान…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
पूर्व मुख्यमंत्री एवं एआईसीसी के पूर्व कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा के पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजली
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर में आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं एआईसीसी के पूर्व कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा के जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण, पुष्पाजंलि अर्पित कर पुण्य स्मरण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री (प्रशासन) रवि घोष, प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा विभाग अध्यक्ष डॉ.चौलेश्वर चंद्राकर, महमूद अली, पूजा देवांगन, साक्षी सिरमौर, सुरेश यादव, चुन्नीलाल साहू, प्रवेश पटवा, शीत श्रीवास, निर्मल पांडेय, अनिल मित्तल, विकास सिंह ठाकुर उपस्थित रहे.
Read Moreराजनांदगांव जिले में नगरीय निकाय आम एवं उप निर्वाचन में आज महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, युवाओं सहित हर वर्ग के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक किया मतदान
राजनांदगांव वार्ड क्रमांक 17 में 67.72 प्रतिशत तथा खैरागढ़ नगर पालिका परिषद में 84.16 प्रतिशत रहा मतदान जागरूक मतदाताओं ने संदेश दिया मतदान अधिकार के साथ एक जिम्मेदारी भी मतदान के लिए बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों का जज्बा रहा प्रेरक जिला प्रशासन द्वारा मतदान केन्द्रों में जनसामान्य के लिए की गई चाक-चौबंद व्यवस्था बुजुर्ग एवं दिव्यांगजन को एनसीसी केडेट्स ने सेवाभावना के साथ व्हीलचेयर से मतदान केन्द्र तक पहुंचाया युवाओं ने कहा जागरूक होकर लोकतंत्र में निभानी चाहिए सहभागिता समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो. राजनांदगांव. जिले में नगरीय निकाय आम एवं उप निर्वाचन…
Read Moreप्रधानमंत्री जी का ट्वीटर हैण्डल ही सुरक्षित नहीं फिर आम लोगो के डाटा की गांरटी कौन देगा, सांसद सुनील सोनी को आधार मामले में पुत्तूस्वामी बनाम भारत सरकार के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पढ़ना चाहिये – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो. रायपुर, रायपुर सांसद सुनील सोनी के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सांसद सुनील सोनी को पुत्तूस्वामी बनाम भारत सरकार के मामले में माननीय न्यायालय द्वारा दी गई आदेशों को पढ़ना चाहिए। जब प्रधानमंत्री जी का ट्वीटर हैण्डल सुरक्षित नहीं है। आनलाइन ठगी करने वालो से बैंक खाता में रखी गयी राशि सुरक्षित नहीं हे। ऐसे में वोटर कार्ड और आधार कार्ड लिंक होने से आम लोगो के निजता का हनन नहीं होगा, डाटा सुरक्षित रहेगी इसकी…
Read Moreभाजपा की बोलती बंद कर देने वाला होगा नगरीय निकाय चुनाव का परिणाम – कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नगरीय निकाय चुनाव के लिये 15 निकाय क्षेत्रों की जनता का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि जनता के उत्साह से स्पष्ट है कि भूपेश सरकार के 3 साल के कामों के ऊपर मुहर लगाई है लोगों ने अपने निकाय क्षेत्रों में विकास की गंगा अनवरत बहती रहे इसलिये कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया है। सभी 4 नगर निगमों सहित सभी 15 निकायों में जनता ने कांग्रेस के महापौर और अध्यक्ष बनाने के लिये मतदान किया है। इन…
Read Moreबस्तर अंचल के महत्वपूर्ण समाचार संक्षेप में…
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, संभागस्तरीय युवा उत्सव 22 और 23 दिसंबर को जगदलपुर, संभागस्तरीय युवा उत्सव का आयोजन कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय परिसर में 22 और 23 दिसंबर को किया जाएगा। इस संभागस्तरीय युवा उत्सव मंे शारीरिक, बौद्धिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत 23 विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए अलग-अलग आयोजित प्रतियोगिताओं में 201 महिला एवं पुरुष प्रतिभागी शामिल होंगे। युवा उत्सव में लोक नृत्य, लोक गीत, एकांकी नाटक, सुआ नृत्य, बस्तरिया नृत्य,…
Read Moreसंसद में बिल पास, आधार से जुडे़गा वोटर आई कार्ड- सांसद सुनील सोनी
फर्जी वोटर्स पर लगेगी लगाम, विपक्ष को फर्जी वोटरों की चिंता समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, रायपुर लोकसभा सांसद सुनील कुमार सोनी ने वोटर आईडी कार्ड से आधार नंबर को जोड़ने वाला चुनाव अधिनियम संषोधन विधेयक बिल 2021 पारित किये जाने पर देष के यषस्वी प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक विधेयक के पारित होने से पूरे देष में फर्जी वोटर्स पर लगाम लगेगी, इसलिए विपक्षी पार्टियों ने इस बिल का विरोध शुरू कर दिया है। लेकिन यह बिल मील का पत्थर साबित होगा और…
Read Moreलोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाने वाली जनता का आभार, जनता का मन, मतदान के प्रति उत्साह एवं वादाखिलाफी व प्रदेश सरकार के खिलाफ बढ़ता जनता का आक्रोश बता रहा कि निकाय में कमल खिल चुका हैं – विष्णुदेव साय
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश के 15 निकाय क्षेत्र की जनता का आभार माना हैं। उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में मतदान कर अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी देने के लिए जनता को साधुवाद दिया उन्हें बधाई दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनता के अधिकारों का लगातार हनन हुआ हैं, प्रत्यक्ष प्रणाली की जगह अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव करा कर जनता के एक वोट का अधिकार छीन लिया गया, विकास की गति को पीछे ढकेला गया अर्थात ईवीएम…
Read Moreराजनांदगांव कलेक्टर ने मतदान केन्द्र का किया निरीक्षण, मतदान व्यवस्था का लिया जायजा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज नगरीय निकाय आम एवं उप निर्वाचन के तहत नगर निगम राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 17 तुलसीपुर पार्षद चुनाव के लिए चल रहे मतदान का जायजा लेने ठाकुर प्यारेलाल उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव मतदान केन्द्र पहुंचे। उन्होंने मतदान केन्द्र में पहुंचकर मतदान व्यवस्था का अवलोकन किया। ठाकुर प्यारेलाल उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव परिसर में 5 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने सभी केन्द्रों का बारी-बारी से निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों में मतदाता दलों के कर्मचारियों से…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ‘गौठान मैप’ मोबाइल एप का लोकार्पण, गौठान मल्टी ऐक्टिविटी एवं आजीविका प्रबंधन के लिए होगा उपयोग
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गौठान प्रबन्धन के लिए चिप्स द्वारा विकसित ‘गौठान मैप’ (गौठान मल्टी ऐक्टिविटी एवं आजीविका प्रबंधन) मोबाइल एप का लोकार्पण किया। इस एप द्वारा गोबर खरीदी, गोठान विवरण, चारागाह और पैरादान, स्व-सहायता समूह की गतिविधियों की जानकारी, अधोसंरचना आदि का सम्पूर्ण विवरण एक क्लिक पर प्राप्त होगा। उल्लेखनीय है कि चिप्स द्वारा इन-हाउस विकसित एप में सम्पूर्ण राज्य में संचालित गोठानों का गोठानवार डेटाबेस होगा, जिसमें गोठानो में उपलब्ध संसाधन, गतिविधियां, हितग्राहियों एवं…
Read More