समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, तीन दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान आज चित्रकोट पहुंची राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके का स्वागत पारम्परिक लोक नृत्यों के साथ किया गया। तोकापाल के माड़िया नर्तकों द्वारा विश्व प्रसिद्ध गौर नृत्य, दरभा विकास खण्ड के मुरिया नर्तकों ने लेजा परब तथा चित्रकोट के लोक नर्तकों द्वारा परब नृत्य का प्रदर्शन पारम्परिक वेश भूषा से सुसज्जित होकर लोक वाद्ययंत्रों की स्वर लहरियों के बीच किया गया। राज्यपाल ने भी लोक नर्तक के साथ ताल से ताल मिलाकर नृत्य का आनंद लिया।साथ ही सभी नर्तक दलों को नगद…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
पत्थलगांव हादसे को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने दुःखद बताते हुए मृतक परिवार को मुआवजा एवं दोषियों पर कार्यवाही की मांग की
घायलों के त्वरित उपचार एवं आर्थिक सहायता की मांग भी की समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर/जशपुर. विजयादशमीं पर्व के विसर्जन जुलूस पर पत्थलगांव नगर पंचायत में पुलिस थाना के निकट एनएच पर गांजा लदी चार पहिया वाहन द्वारा भींड को रौंध दिये जाने पर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा 2 गंभीर घायलों के साथ लगभग 16 लोगों के जख्मीं होने की हृदय विदारक घटना पर अपनी प्रतिक्रिया ट्वीटर के माध्यम स देते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नशा माफियाओं के…
Read Moreराज्यपाल सुश्री उइके ने माटी पुजारी और राजमाता का किया सम्मान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, बस्तर दशहरा में शामिल होने पहुंची राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने यहां राजमहल में राजपरिवार के सदस्यों से सौजन्य भेंट। उन्होंने इस अवसर पर माटी पुजारी कमलचंद भंजदेव और राजमाता श्रीमती कृष्ण कुमारी देवी को सम्मनित किया। राज्यपाल ने 75 दिनों तक चलने वाले ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के दौरान निभाई जाने वाली रस्मों और रीति रिवाजों के संबंध में चर्चा की और बस्तर की अनेक समुदाय की सहभागिता से 600 वर्षों से अधिक समय से निरन्तर आयोजित दशहरा पर्व को अनूठा आयोजन बताया। राज्यपाल ने कहा…
Read Moreब्रेकिंग: पत्थलगांव हादसे में मुख्यमंत्री ने जताया दुःख, दोषियों पर सख्त कार्यवाही के साथ प्रभावितों को समुचित सहायता व उपचार उपलब्ध कराने के दिये निर्देश
समदर्शी न्यूज ब्यूरो रायपुर/जशपुर. विजयादशर्मी पर्व के जुलूस में चार पहिया वाहन से हुए हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुःख प्रकट करते हुए दुर्घटना को हृदयविदारक बताया है। उन्होने जानकारी दी है कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही प्रथम दृष्टया दोषी दिख रहे पुलिस अधिकारियों पर भी कार्यवाही की जा रही है। इस दुर्घटना के जांच के आदेश दे दिये गये है। कोई भी दोषी बख्शा नही जायेगा। पीड़ितों के साथ न्याय होगा। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में दिवंगत की आत्मा की शांति…
Read Moreनया खाई के अवसर पर गृह ग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रतिवर्ष दशहरे के दिन अपने पैतृक घर में पूजा करते हैं मुख्यमंत्री
ग्रामीणों से की देर तक चर्चा ग्रामीणों ने कहा, आपका इस दिन विशेष रूप से करते हैं इंतजार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर/दुर्ग, नया खाई एवं नया पानी के अवसर पर अपने गांव कुरूदडीह में पूजा करने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणजनों से बातचीत की। मुख्यमंत्री हर दशहरे के अवसर पर नया खाई में अपने पैतृक घर मे पूजा करते हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्रामीणजनों से पूछा कि नया खाई की पूजा हो गई क्या। उन्होंने कहा कि हर साल दशहरे में आपके साथ…
Read Moreमुख्यमंत्री ने डाक विभाग द्वारा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव पर जारी डाक टिकट और विशेष आवरण का विमोचन किया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में भारतीय डाक विभाग, छत्तीसगढ़ परिमंडल द्वारा माई स्टेम्प योजना के तहत राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव पर डाक टिकट और विशेष आवरण का विमोचन किया। यह डाक टिकट देश के सभी बड़े डाक घरों के काउंटरों में उपलब्ध होगी। यह डाक टिकट का संग्रहण करने वालों के लिए उपयोगी होगा। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा,…
Read Moreमुख्यमंत्री ने विजयादशमी पर्व पर विधि-विधान एवँ मंत्रोच्चार के बीच की शस्त्र पूजा, प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की दी शुभकामनाएं
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा की। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों सहित प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की जीत, अंधकार पर प्रकाश की जीत और अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है। यह पर्व हमें अपने अहंकार तथा बुराई को समाप्त कर अच्छाई तथा सत्य की राह पर चलने की सीख देता है।
Read Moreलेमरू एलीफेंट रिजर्व का क्षेत्र 1995 वर्ग किलोमीटर से नहीं होगा कम: मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों के हितों के लिए उनके साथ खड़ी है शिकायतों का जल्द परीक्षण कराने का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री ने हसदेव अरण्य क्षेत्र के लोगों से की मुलाकात समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में हसदेव अरण्य क्षेत्र सरगुजा से पदयात्रा कर रायपुर आए लोगों से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले भी आदिवासियों के साथ खड़ी है। आज भी खड़ी है और आगे भी आदिवासियों के साथ खड़ी रहेगी। श्री बघेल…
Read Moreउद्योग मंत्री ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल युवाओं का किया सम्मान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर. उद्योग मंत्री एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने आज परपा स्थित कोया कुटमा सामाजिक भवन में आयोजित सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में बस्तर संभाग के 45 सफल युवाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Read Moreशांति का टापू है छत्तीसगढ़ : कवर्धा में सर्व समाज के लोगों ने शांति, भाईचारा और सौहार्द्र का वातावरण बनाकर दिया उत्कृष्ट उदाहरण – गृहमंत्री
गृह मंत्री श्री साहू और विधि-विधायी मंत्री श्री अकबर ने कवर्धा में समाज प्रमुखों के साथ की बैठक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और वन परिवहन, आवास, विधि-विधायी मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज कलेक्टर कार्यालय कवर्धा के सभा कक्ष में सर्व समाज प्रमुखों के साथ बैठक की। बैठक में पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चद्राकर, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग एवं सर्व समाज प्रमुख उपस्थित थे। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ शांति…
Read More