परिसीमन के खिलाफ आदिवासियों को गुमराह / उकसाने के प्रयास रायपुर/जशपुर : परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज में फैल रही आशंकाओं और चर्चाओं के बीच एक अपील जारी कर लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने का आग्रह किया गया है। अपील में कहा गया है कि अनुसूचित जनजातियों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 330 और 332 के तहत संरक्षण प्राप्त है। साथ ही लोगों से जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया में सहयोग करने तथा किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों की जांच करने की…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कॉमनवेल्थ की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का किया सम्मान : कॉमनवेल्थ में पदक जीतते ही ज्ञानेश्वरी यादव पर सम्मान की बरसात, 30 लाख रुपये का पुरस्कार और सीधे डीएसपी पदोन्नति की बड़ी घोषणा.
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कॉमनवेल्थ पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का किया सम्मान. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा ज्ञानेश्वरी यादव को 30 लाख की प्रोत्साहन राशि व आउट ऑफ टर्न डीएसपी पदोन्नति की घोषणा. रायपुर : कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में वेटलिफ्टिंग का रजत पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम विश्व मंच पर रोशन करने वाली राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान लगातार बढ़ रहा है। रायपुर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर सम्मानित करते हुए इसे प्रदेश की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया। वहीं…
Read Moreछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक 5 अगस्त को, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में होंगे महत्वपूर्ण निर्णय
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 05 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित होगी। राज्य सरकार द्वारा आयोजित इस बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्तावों, विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं तथा प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा किए जाने की संभावना है। मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास और सुशासन से जुड़े कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। विभिन्न विभागों द्वारा तैयार किए गए एजेंडे पर मंत्रिपरिषद के सदस्य विचार-विमर्श…
Read Moreछत्तीसगढ़ में CBG क्रांति की तैयारी, कचरे और पराली से बनेगा ईंधन; कई शहरों में शुरू होगी बायोगैस प्लांट स्थापना : SATAT योजना की समीक्षा बैठक में बड़ा फैसला, किसानों की बढ़ेगी आय, प्रदूषण घटेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे
एस.ए.टी.ए.टी योजना के क्रियान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में किफायती परिवहन की दिशा में सतत् विकल्प योजना (एस.ए.टी.ए.टी.) के क्रियान्वयन एवं निगरानी हेतु गठित समिति की बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में ऊर्जा विभाग एवं मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कचरे और बायोगैस से संपीड़ित जैव गैस (CBG) के उत्पादन को ईंधन के रूप में उपयोग करने के संबंध में व्यापक चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया की सी.बी.जी. प्लांटों के लिए जिलों में…
Read Moreज्ञानेश्वरी की सफलता से राज्य के युवा लेंगे प्रेरणा, खेलों के लिए तैयार होगा अच्छा वातावरण – अरुण साव
पिता के सपने ने दी आगे बढ़ने की प्रेरणा, कॉमनवेल्थ गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट ज्ञानेश्वरी यादव ने साझा की अपने संघर्ष और सफलता की कहानी उप मुख्यमंत्री ने ज्ञानेश्वरी और उनके माता-पिता का किया सम्मान रायपुर : उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में देश के लिए रजत पदक जीतने वाली राजनांदगांव की युवा खिलाड़ी सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव को सम्मानित किया। उन्होंने नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया।…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर पुनर्वास नीति के तहत बीजापुर के घायल और दिव्यांग पीड़ितों को मिलेगी राहत, डीबीटी से होगी राशि का भुगतान
पुनर्वास नीति के तहत नक्सली हिंसा के 13 पीड़ितों को 32 लाख रुपये की सहायता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर मिली आर्थिक राहत रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और नक्सल प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप, वन एवं बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार बीजापुर जिले में नक्सली हिंसा के 13 पीड़ितों को पुनर्वास नीति के तहत कुल 32 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह सहायता उन नागरिकों के…
Read Moreदुर्लभ पैंगोलिन का सफल रेस्क्यू, वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित बची संरक्षित वन्यजीव की जान
वन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू वन विभाग की सतर्कता से बची संरक्षित वन्यप्राणी की जान रायपुर : वन मंत्री केदार कश्यप की मंशानुरूप और उनके संवेदनशील पहल के अनुरूप छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के संरक्षण के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले के मोहला तहसील के ग्राम कुंजंटोला में वन विभाग की टीम ने दुर्लभ वन्यप्राणी पैंगोलिन का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। रविवार को ग्राम कुंजंटोला निवासी श्री जयंत…
Read Moreतेन्दूपत्ता नीति का बड़ा असर, अबुझमाड़ के ग्रामीणों की बढ़ी कमाई!पहली बार गांव के नजदीक खुले 10 नए फड़, 22 गांवों के 365 संग्राहकों को मिला सीधा लाभ, सरकार ने खातों में भेजे लाखों रुपये
सफलता की कहानी : तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ गांव के पास खुला फड़, 365 संग्राहकों को मिला सीधा आर्थिक लाभ रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन की नई तेन्दूपत्ता संग्रहण नीति अबुझमाड़ के दूरस्थ गांवों के लिए राहत और रोजगार का नया माध्यम बन गई है। वर्ष 2026 में पहली बार असीमांकित क्षेत्रों में नए तेन्दूपत्ता फड़ खोले गए, जिससे ग्रामीणों को अपने गांव के पास ही तेन्दूपत्ता बेचने की सुविधा मिली। पहले ग्रामीणों को तेन्दूपत्ता बेचने के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता…
Read Moreसरस मेले में चमकी ‘बिहान’ दीदियों की मेहनत!उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बोले—ग्रामीण उद्यमिता का सशक्त मंच है संभागीय सरस मेला, भोरमदेव में कम कीमत पर मिल रहे जैविक, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद
ग्रामीण उद्यमिता का मार्ग है संभागीय सरस मेला: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा पांच दिवसीय संभागीय सरस मेला का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया उद्घाटन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की दीदियों द्वारा बनाए गए सामग्रियां मिल रही है बहुत ही कम दरों पर रायपुर : कबीरधाम जिले के भोरमदेव मंदिर चौरा में आयोजित पांच दिवसीय संभागीय सरस मेला का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान स्व-सहायता समूहों की लखपति दीदियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि संभागीय सरस मेला से ग्रामीण…
Read Moreभगवा ध्वज, बोल-बम के जयघोष और आस्था का जनसैलाब! भोरमदेव पदयात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की अगुवाई, शिवमय माहौल के बीच प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
हर-हर महादेव और बोल-बम के जयघोष के साथ निकली भोरमदेव पदयात्रा, शिवमय हुआ कबीरधाम उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा हजारों श्रद्धालुओं के साथ पदयात्रा में हुए शामिल उपमुख्यमंत्री ने बूढ़ा महादेव और बाबा भोरमदेव में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की रायपुर : श्रावण मास के प्रथम सोमवार को कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक पुरातात्विक, पर्यटन एवं जनआस्था के केंद्र बाबा भोरमदेव मंदिर के लिए पदयात्रा में भारी उत्साह और भक्तिभाव के साथ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। भोरमदेव पदयात्रा से पहले…
Read More