समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रमुख संरक्षक न्यायमूर्ति श्री अरूप कुमार गोस्वामी ने आज राज्य के रायपुर सहित सभी 23 सिविल डिस्ट्रीक में लीगल सर्विस कैम्प का वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री संजय के. अग्रवाल तथा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री संजय एस. अग्रवाल भी…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति एवं पूना नर्कोम अभियान से प्रभावित होकर दो नक्सलियों ने आज किया आत्मसमर्पण
थाना केरलापाल, गादीरास व फुलबगड़ी क्षेत्र में सक्रिय दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण नक्सलियों के अमानवीय एवं आधारहीन विचारधारा को त्यागकर किया आत्मसमर्पण आत्मसमर्पित नक्सली है थाना केरलापाल क्षेत्र के पूना नर्कोम अभियान से प्रभावित होकर अबतक 178 नक्सलियों ने किया है आत्मसमर्पण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सुकमा. जिला सुकमा में बस्तर रेंज जगदलपुर छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिरीक्षक सुंदर राज पी एवं परिचालन सुकमा रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक योज्ञान सिंह के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक सुकमा सुनील शर्मा, कमाण्डेंट 02री वाहिनी सीआरपीएफ ताशी ज्ञालिक के निर्देशन में चलाये जा रहे…
Read Moreज़िले के 26 हजार से अधिक लाभार्थियों को मिला मेगा विधिक सेवा शिविर का लाभ, विभिन्न योजनाओं के तहत 34 करोड़ रुपए से अधिक राशि का हुआ भुगतान,ई मेगा लीगल सर्विस कैंप का लाभ लेने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, राष्ट्रीय विधिक प्राधिकरण (नालसा ) नई दिल्ली के तत्वावधान एवम छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अखिल भारतीय जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के अंतर्गत मेगा लीगल सर्विस कैम्प आयोजित किया गया। जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालय में आयोजित मेगा लीगल सर्विस कैम्प में बड़ी संख्या में लोग शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए पहुंचे। इस मेगा लीगल सर्विस कैंप के माध्यम से 26 हजार 31 हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत 34 करोड़ 74 लाख…
Read Moreमानपुर के सुदूर वनांचल ग्राम कुम्हारी के स्वसहायता समूह की महिलाओं ने भरी कामयाबी की परवाज, परिश्रमी महिलाएं लिख रही अपनी तकदीर
समूह की महिलाएं मल्चिंग विधि से कर रही बरबट्टी, पपीता, करेले की खेती वर्मी कम्पोस्ट विक्रय की लाभांश राशि 60 हजार रूपए प्राप्त हुई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, मानपुर विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम कुम्हारी के गौठान के स्वसहायता समूह की महिलाओं ने कामयाबी की परवाज भरी है। शासन की सुराजी ग्राम योजना से उनके जीवन में व्यापक परिवर्तन आये हैं और वे आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं। समूह की महिलाएं मल्चिंग विधि से बरबट्टी, पपीता, करेले की खेती कर रही हैं, वहीं भिंडी, टमाटर एवं मक्के की…
Read Moreमुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव व राज्योत्सव तैयारियों की समीक्षा की
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 28 से 30 अक्टूबर तक तथा राज्योत्सव का आयोजन रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में 1 नवम्बर को होगा 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी और पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री वल्लभ भाई पटेल के व्यक्त्वि और कृतित्व पर फोटो प्रदर्शनी और संगोष्ठी का होगा आयोजन राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में 7 देशों के नर्तक दलों सहित 27 राज्यों और 6 केन्द्र शासित प्रदेशों के 59 आदिवासी नर्तक दल देंगे रंगारंग प्रस्तुति आदिवासी नर्तक दलों के भव्य मार्चपास्ट के साथ होगा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव…
Read Moreजिला विधिक सेवा प्राधिकरण का एकमात्र उद्देश्य, न्याय सबके लिए : जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनय कुमार कश्यप
जिले में मेगा लीगल सर्विस कैम्प का सफल आयोजन, मेगा लीगल सर्विस कैम्प के माध्यम से 25 हजार 980 हितग्राही लाभान्वित, 3 करोड़ 65 लाख 50 हजार रूपए की सहायता राशि हितग्राहियों को वितरित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अखिल भारतीय जागरूकता एवं आऊटरीज अभियान के तहत मेगा लीगल सर्विस कैम्प का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टोरेट में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ छत्तीसगढ़…
Read Moreरेलवे में सफर कर रहे है तो रहे सावधान, रेलवे स्टेशन पर एक साथ मिले कोरोना के 55 संक्रमित………..पढ़े पूरी खबर
ओड़िशा से आने वाली तपस्विनी एक्सप्रेस और राउरकेला पैसेंजर ट्रेन के यात्री मिले संक्रमित समदर्शी न्यूज डेस्क, छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा से लगे झारखण्ड राज्य में एक बार फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ है. एक साथ 55 यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. सभी यात्री ओड़िशा से चलने वाली ट्रेन तपस्विनी एक्सप्रेस और राउरकेला पैसेंजर से हटिया स्टेशन पहुंचे थे. ट्रेन से उतरे 1508 यात्रियों की कोरोना जांच की गई. जिनमें 55 यात्री संक्रमित मिले हैं. इनमें आरटीपीसीआर से 754 यात्रियों की जांच की गयी. जबकि रैपिड एंटीजन टेस्ट (RAT) के…
Read Moreछत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति देश में सबसे अधिक आकर्षक : मुख्यमंत्री
छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर, यहां उद्योग व्यापार की असीम संभावनाएं राज्य में श्रम शक्ति और शांति का माहौल उद्योग व्यापार के लिए अनुकूल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कोरोना महामारी ने दुनिया को एक ऐसी जगह पर खड़ा कर दिया है जहां से उद्योग, व्यापार और व्यवसाय के साथ ही हर तरह के काम धंधे को एक नई पहल की जरूरत है। इसी तरह सरकारों को भी कारोबार के लिए नए वातावरण के बारे में नए तरीके से सोचने की जरूरत है। लम्बे…
Read Moreश्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में लोगों को मिल रही है सस्ती दवाईयां
आम लोगों ने की मुक्तकंठ से सराहना, जरूरतमंदों लोगों के लिए बताया वरदान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित कराने हेतु कम एवं वाजिब दाम में दवाईयां उपलब्ध कराने के लिए प्रारंभ की गई श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में लोगों को बहुत ही कम दाम में जरूरी दवाईयां मिल रही है। मुख्यमंत्री सस्ती दवा विकास योजना के अंतर्गत जगदलपुर के बैलाकोठा पंडित दीनदयाल उपाध्याय व्यवसायिक परिसर में स्थापित की गई इस जेनेरिक मेडिकल स्टोर में…
Read Moreछत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला वैक्सीनेशन रेट में देश में सर्वोच्च, मुख्यमंत्री ने जिलेवासियों को दी बधाई
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, कोरोना महामारी से बचाव के लिए तेजी से हो रहे वैक्सीनेशन कार्य में छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला देश में सर्वोच्च स्थान पर है। छत्तीसगढ़ के जिला रायगढ़ की वैक्सीनेशन रेट 79.66 प्रतिशत है। एक निजी चैनल के सर्वेक्षण में जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का कार्य कुशसलता पूर्वक जारी है। यहां वैक्सीन के लिए क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता का कार्य किया जा रहा है। इससे राज्य…
Read More