छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में संचालित जनहितैषी योजनाओं विशेषकर राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के लिए मुख्यमंत्री का गज माला पहनाकर अभिनंदन किया। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि आपने छत्तीसगढ़ में सामाजिक न्याय और सामाजिक सरोकार को एक नई दिशा दी है…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
कलेक्टर ने त्रिवेणी परिसर का किया निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश, जीणोद्धार, मरम्मत, साफ-सफाई एवं रंगरोगन करने के लिए कहा
मुख्यमंत्री ने सृजन संवाद एवं मुक्तिबोध स्मारक त्रिवेणी संग्रहालय के लिए 5 लाख रूपए स्वेच्छानुदान की राशि की स्वीकृत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, त्रिवेणी परिसर स्थित सृजन संवाद एवं मुक्तिबोध स्मारक त्रिवेणी संग्रहालय के लिए 5 लाख रूपए स्वेच्छानुदान की राशि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वीकृत की है। इसी कड़ी में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज सृजन संवाद भवन एवं मुक्तिबोध स्मारक त्रिवेणी संग्रहालय का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को वहां व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि राजनांदगांव हमारे देश के तीन महान साहित्यकारों…
Read Moreनेफ्सकाब के डायरेक्टर बने छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर
छत्तीसगढ़ को सहकारिता के क्षेत्र में मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री एवं सहकारिता मंत्री ने दी बधाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर को नेशनल फेडरेशन ऑफ स्टेट को-ऑपरेटिव्ह बैंकस् का डायरेक्टर चुना गया है। नेशनल फेडरेशन ऑफ स्टेट को-ऑपरेटिव्ह बैंकस् नवी मुंबई के संचालक मंडल की बैठक में आज कोर्टयार्ड मेरियेट मुंबई में आयोजित बैठक में श्री चन्द्राकर को डॉयरेक्टर चुने जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं सहकारी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी…
Read Moreकबीरधाम जिले में पिपरिया और कुकदुर को तहसील तथा इन्दौरी और कुण्डा को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा: भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने कबीरधाम जिले से आए प्रतिनिधि मंडल से चर्चा के दौरान की घोषणा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम जिले में पिपरिया और कुकदुर को तहसील तथा इन्दौरी और कुण्डा को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री आज रात यहां अपने निवास कार्यालय में कबीरधाम जिले से आए प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आम जनता की सहूलियत के लिए प्रशासनिक इकाईयों का छोटी इकाईयों में पुनर्गठन किया जा रहा है। पौने तीन साल में…
Read Moreकलेक्टर ने आपदा प्रभावितों के लिए 42 लाख 13 हजार 507 रूपए की सहायता राशि जारी की
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़, डोंगरगढ़ तथा मोहला तहसील के आपदा प्रभावितों के लिए सहायता अनुदान राशि 42 लाख 13 हजार 507 रूपए जारी किया है। अंबागढ़ चौकी तहसील को एक व्यक्ति के तालाब में डुबने से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, 7 आंधी तुफान अतिवर्षा से 7 मकान आंशिक क्षति होने पर 19 हजार 200 रूपए, आंधी तुफान से पशु कोठा क्षति होने पर 1500 रूपए, आग से 3 धान फसल क्षति होने पर 22…
Read Moreकलेक्टर ने शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण महाभियान के लिए अधिकारियों की लगाई ड्यूटी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने कोविड-19 के शत प्रतिशत टीकाकरण कार्य के लिए तहसीलवार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। इस अभियान में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत तथा अन्य सभी मैदानी अधिकारी-कर्मचारी को शामिल करते हुए कार्यक्रम तैयार कर शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण का कार्य पूर्ण कराया जाना है। टीकाकरण महाभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों की तहसीलवार ड्यूटी लगाई गई है। संयुक्त कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी को खैरागढ़, छुईखदान, संयुक्त कलेक्टर श्री विरेन्द्र…
Read Moreसफलता की कहानी: गौमाता स्व सहायता समूह की महिलाएं बन रही है प्रेरणा स्त्रोत
ताराशिव गौठान में व्यवसायिक गतिविधियां संचालित, अब तक 8 लाख रुपए से अधिक का किया जा चुका है व्यवसाय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, जिले के तिल्दा विकासखंड के अंतर्गत ताराशिव गौठान में गौमाता स्व सहायता समूह की महिलाएं गोधन न्याय योजना से जुड़ कर आय अर्जित कर रही हैं। गौठान में कई तरह की व्यवसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं जिसमें वर्मी खाद बनाने, केचुआं उत्पादन, मुर्गी पालन, सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन, तिल एवं अन्य फसल, कीटनाशक बनाने तथा कैंटीन संचालन आदि शामिल हैं। समूह की अध्यक्ष उमा साहू…
Read Moreअंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को, बुजुर्गों के लिए होंगे कई कार्यक्रम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस एक अक्टूबर पर राज्य शासन के समाज कल्याण विभाग के द्वारा बुजुर्गों के प्रति समाज में सम्मानजनक वातावरण विकसित करने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दिन राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय आयोजन होगा, जिसमें खेल, साहित्य, संगीत, अभिनय, नृत्य, गायन, वादन, कोरोना वारियर्स के रूप में ख्याति प्राप्त वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर बुजुर्गों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। विभाग द्वारा सभी जिलों में अधिकारियों से बुजुर्गों के लिए 25 सितम्बर तक जिला स्तरीय…
Read Moreछ.ग. आये राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य पिता की तबियत ख़राब होने से लौटे बनारस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, गुरूवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा सर्किट हाउस रायपुर छत्तीसगढ़ में ओबीसी समुदाय के विभिन्न लोगों की शिकायतों की जनसुनवाई की गई तथा छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न विभागों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के माननीय अध्यक्ष डॉक्टर भगवान लाल साहनी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के माननीय सदस्य कौशलेंद्र सिंह पटेल के पिताजी को ब्रेन हेमरेज होने के कारण उन्हें आज सुबह फ्लाइट से वापस बनारस जाना पड़ा।
Read Moreघरेलू गैस सिलेंडर से गैस निकासी मामला, 191 नग सिलेंडर में मिला 272 किलो गैस कम, हर सिलेंडर से निकला 1 से 2 किलो गैस, प्रबंधक से 1171 सिलेंडर जप्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, अमर गैस एजेंसी बिरगांव के स्टाफ कर्मचारी द्वारा अपने ही गैस एजेंसी के घरेलू और व्यवसायिक सिलेंडर से गैस चोरी के मामले में खाद्य विभाग के द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए 1171 नग गैस सिलेंडर द्रवित पेट्रोलियम (प्रदाय औऱ वितरण विनियमन) आदेश 2000 औऱ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध करने की कार्यवाही की जा रही है। जिला खाद्य नियंत्रक श्री तरुण राठौर ने बताया कि खाद्य विभाग को लगातार इस बात की शिकायत मिल रही थी कि बिरगावं में घरेलू गैस सिलेंडर में…
Read More