राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की आत्मीय शुभकामनाएं पांच दिवसीय महापर्व जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना रायपुर : प्रकाश के पावन पर्व दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और आत्मीय शुभकामनाएं दी हैं। दीपावली के साथ-साथ धनतेरस, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के इस पांच दिवसीय महापर्व पर उन्होंने सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नए उत्साह के संचार की कामना की है। सत्य, सद्भाव और सकारात्मकता का…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
अब कागजों से नहीं, डिजिटल स्क्रीन से चलेगी छत्तीसगढ़ विधानसभा! NeVA के जरिए विधायी कामकाज होगा पेपरलेस, अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी मॉड्यूल का दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा को आधुनिक तकनीक से लैस करने तथा इसकी कार्यप्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, सुगम, सुव्यवस्थित और पेपरलेस बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और अहम कदम उठाया है। इसी उद्देश्य के तहत राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA – National e-Vidhan Application) के प्रभावी क्रियान्वयन और सुचारू उपयोग को लेकर आयोजित…
Read Moreकिसानों के लिए बड़ी तैयारी! कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026 में अनुदान वितरण होगा पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी, धान खरीदी से लेकर फसल सर्वे तक एक ही डेटाबेस से जुड़ेगी जानकारी
कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी एग्रीस्टैक में पंजीयन और डिजिटल सर्वे में फसल का अंकन अनिवार्य, भौतिक सत्यापन के भी निर्देश रायपुर : छत्तीसगढ़ में किसानों को कृषि के क्षेत्र में और अधिक संबल प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में कृषक…
Read More96.60 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश में नौवां स्थान हासिल करने वाली आफिया के घर पहुंचा मुख्यमंत्री का विशेष संदेश, ‘विष्णु के पाती’ में सराहना के साथ उच्च शिक्षा और समाजसेवा के लिए दी प्रेरणा
मुख्यमंत्री की ‘विष्णु के पाती’ पहुंची मेधावी छात्रा आफिया के घर राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्र लिखकर दी शुभकामना बोर्ड परीक्षा में 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में नौंवा स्थान हासिल करने पर की सराहना उच्च शिक्षा के साथ समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का दिया संदेश रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की आत्मीय पहल ‘विष्णु के पाती’ के माध्यम से लोगों तक पहुंच रहा स्नेह और शुभकामनाओं का संदेश अब मेधावी छात्रा आफिया खातून तक भी पहुंचा है। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना…
Read Moreसौर ऊर्जा के क्षेत्र में रेलवे की बड़ी उपलब्धि, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रेल मंत्रालय को ‘पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार’ से किया सम्मानित; देश की 12,495 रेलवे इमारतों पर लगे रूफटॉप सोलर सिस्टम
भारत के उपराष्ट्रपति ने रेल मंत्रालय को ‘पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित किया देश भर में 12,495 रेलवे इमारतों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए गए रेल मंत्रालय ने 351 मेगावाट की रूफटॉप सोलर क्षमता स्थापित की बिलासपुर : भारत के माननीय उपराष्ट्रपति, सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026’ में रेल मंत्रालय को प्रतिष्ठित ‘पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित किया। ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के तहत, “केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों द्वारा सर्वाधिक इमारतों को सौर…
Read Moreप्लास्टिक मुक्त रेलवे स्टेशन बनाने की पहल, बिलासपुर मंडल में व्यापक जागरूकता अभियान; रैली, पोस्टर और उद्घोषणा के जरिए यात्रियों-कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की दिलाई गई शपथ
बिलासपुर मंडल में “सिंगल यूज प्लास्टिक को कहें ना” थीम पर चलाया गया व्यापक जागरूकता अभियान कर्मचारियों, वेंडरों एवं यात्रियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए किया गया प्रेरित । बिलासपुर : पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे द्वारा 01 से 07 नवम्बर 2026 तक आयोजित ‘ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह’ के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में ‘मिशन लाइफ’ के तहत विभिन्न जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।…
Read Moreडिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान-5.0 के तहत रेलवे की पहल, पेंशनरों को एक ही जगह मिल रही ऑनलाइन प्रमाण पत्र और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा; नवंबर भर चलेंगे विशेष शिविर
डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान-5.0 के तहत रेलवे पेंशनरों के लिए विशेष शिविरों का आयोजन अनूपपुर एवं पेंड्रारोड स्टेशनों पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। बिलासपुर : रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशानुसार रेलवे पेंशनभोगियों एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए 01 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान-5.0 चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पेंशनरों को घर बैठे अथवा सुविधाजनक स्थान पर डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा उपलब्ध…
Read Moreरेलवे में सुरक्षित परिचालन को लेकर अनूपपुर स्टेशन पर विशेष संगोष्ठी, कर्मचारियों को दुर्घटनाओं से बचाव और आपदा प्रबंधन का दिया गया प्रशिक्षण; शॉर्टकट अपनाने से बचने की सख्त हिदायत
रेल कर्मचारियों में बेहतर सजगता एवं संरक्षित कार्य प्रणाली सुनिश्चित करने हेतु अनूपपुर स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन | बिलासपुर : मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन के मार्गदर्शन तथा वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी मनीष अग्रवाल के निर्देशन में मंडल संरक्षा विभाग द्वारा संरक्षा कोटि के कर्मचारियों में सजगता के साथ संरक्षित कार्य प्रणाली सुनिश्चित करने हेतु निरंतर संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन मंडल के विभिन्न स्टेशनों में किया जा रहा है | इसी कड़ी में दिनांक 04 नवम्बर 2026 को अनूपपुर स्टेशन में सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी सी एम पी बेक,…
Read Moreकिसानों को खाद के लिए मिलेगी डिजिटल सुविधा, एफएफएस एप से क्यूआर कोड और टोकन जारी कर वितरण शुरू; कालाबाजारी और अनियमितताओं पर लगेगी लगाम
एफएफएस एप से क्यूआर कोड और टोकन जारी कर उर्वरक वितरण शुरू किसानों को निर्धारित दर पर जरूरत के अनुरूप मिलेगा उर्वरक, वितरण का रहेगा डिजिटल रिकॉर्ड बिलासपुर : जिले में किसानों को रासायनिक उर्वरकों का पारदर्शी, सुगम एवं निर्धारित दर पर वितरण सुनिश्चित करने के लिए फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल (एफएफएस) व्यवस्था के तहत वितरण का शुभारंभ किया गया। बिल्हा विकासखंड के मेसर्स बंसल फर्टिलाइजर्स, सेंदरी में एफएफएस एप के माध्यम से किसानों को क्यूआर कोड एवं टोकन जारी कर उर्वरक प्रदान किया गया। इस अवसर पर ग्राम सेंदरी…
Read Moreदिव्यांग बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने की पहल, जिला स्तरीय शिविर में 239 बच्चों की विशेषज्ञों ने की जांच; जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण और दिव्यांगता प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पूरी
विशेष आवश्यकता वाले 239 बच्चों का आकलन, सहायक उपकरणों के लिए किया गया चिन्हांकन दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने और नवीनीकरण की कार्रवाई भी की गई बिलासपुर : समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए 4 नवंबर को पंडित देवकीनंदन दीक्षित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय आकलन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्राथमिक, माध्यमिक एवं पीएमश्री विद्यालयों में अध्ययनरत 239 बालक-बालिकाएं अपने पालकों के साथ शामिल हुए। शिविर में अस्थि बाधित, श्रवण बाधित, दृष्टि बाधित, बौद्धिक दिव्यांगता एवं सिकल सेल से प्रभावित…
Read More