समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. रीढ़ की हड्डी में चोट (स्पाइनल फ्रैक्चर) लग जाने से विगत तीन महीनों से दर्द का शिकार तथा बिस्तर पर लेटी हुई (बेडरिडेन) 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सफल ‘वर्टिब्रोप्लास्टी’ के बाद महिला का जीवन पहले की तरह दर्दरहित एवं सामान्य हो गया है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के रेडियोलॉजी (एक्स-रे) विभाग में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विवेक पात्रे के नेतृत्व में मिनिमल इनवेसिव पद्धति से हुए वर्टिब्रोप्लास्टी सर्जरी के बाद बुजुर्ग महिला की दैनिक गतिविधि सामान्य हो गई है। तिल्दा-नेवरा निवासी बुजुर्ग महिला शकीला सफल…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने भारत पहुंचा उज्बेकिस्तान का नृत्य कला दल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ में 28 अक्टूबर से शुरू हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने आज उज्बेकिस्तान के नृत्य कलाकारों का दल दिल्ली पहुंच चुका है। दिल्ली से कलाकारों का यह दल जल्द ही रायपुर पहुंचेगा। इससे पहले विदेशी कलाकारों की टीम का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू हो गया है। सबसे पहले नाइजीरिया के कलाकार रायपुर पहुंचे हैं। महोत्सव में भाग लेने वाली लगभग सभी टीमें 27 अक्टूबर तक रायपुर पहुंच जायेंगी। 28 अक्टूबर को इन कला दलों के मार्चपास्ट के साथ भव्य एवं आकर्षक राष्ट्रीय आदिवासी…
Read Moreवन अधिकार पत्र वितरण, लघु वनोपज संग्रहण, वैल्यू एडीशन, तेंदूपत्ता संग्रहण दर में बढ़ोतरी जैसे कदमों से आ रहा है बदलाव, छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से आदिवासी क्षेत्रों में खुले खुशहाली के नये दरवाजे
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिवासियों एवं वनाश्रितों के जीवन में बदलाव लाने के लिए शुरु की गई विभिन्न योजनाओं ने आदिवासी क्षेत्रों में विश्वास के वातावरण की बहाली हुई है। प्रदेश के ऐसे क्षेत्रों में शांति, विकास और समृद्धि के नये वातावरण का निर्माण हुआ है। वनभूमि अधिकार पत्र वितरण करने, लघु वनोपज संग्रहण करने, उनका वैल्यू एडीशन करने, तेंदूपत्ता संग्राहकों की आय में बढ़ोतरी करने, लघु धान्य फसलों का समर्थन मूल्य घोषित करने जैसे कदमों से राज्य शासन ने आदिवासी क्षेत्रों में विकास के नये दरवाजे…
Read Moreरायपुर जिले के महत्वपूर्ण समाचार संक्षेप में (2)……….
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाला प्लेसमेंट कैंप स्थगित रायपुर, 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाला प्लेसमेंट कैंप अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। जिला रोजगार विभाग रायपुर के उप संचालक ने बताया कि पूर्व में यह प्लेसमेंट कैम्प पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर स्थ्ति जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर में किया जाना प्रस्तावित था। 27 अक्टूबर को होगा ऋण शिविर का आयोजन रायपुर, केंद्र सरकार के वित्तीय सेवाएँ विभाग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर रायपुर के मार्गदर्शन में जिले में व्यापक ऋण शिविर का आयोजन 27 अक्टूबर को …
Read Moreपंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के एसओआर पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के अंतर्गत किए जाने वाले विभिन्न कार्यों के लिए एसओआर (Schedule of Rates) पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, कलेक्टरों और मनरेगा आयुक्त कार्यालय के साथ ही कई निर्माण एजेंसियों द्वारा इसकी पुनरीक्षण की मांग की जा रही थी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री सिंहदेव ने बैठक में कहा कि जीएसटी लागू होने, निर्माण सामग्री की कीमतों में वृद्धि, मजदूरी की दर में बढ़ोतरी तथा पेट्रोल…
Read Moreग्राम अंजोरा का वृंदावन गौठान हो रहा रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित, स्कूली बच्चों ने किया वृंदावन गौठान का भ्रमण
सुराजी गांव योजना वर्मी कम्पोस्ट, जैविक खेती, सामुदायिक बाड़ी, पशु सुरक्षा के संबंध में दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, जिले के ग्राम अंजोरा का वृंदावन गौठान रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित हो रहा है। यहां की आकर्षक साज-सज्जा एवं गौठान में संचालित विभिन्न गतिविधियों को देखने आज शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के बच्चे पहुंचे। यहां बच्चों ने ढाई एकड़ के गौठान में कलस्टर में लगे गेंदा फूल, मल्चिंग विधि से लगाये पपीता, कल्याणी बैंगन, टमाटर, मिर्ची एवं अन्य फसलों का अवलोकन किया। आज प्राइमरी व…
Read Moreस्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शेष रिक्त पदों के लिए आवेदन 10 नवम्बर तक आमंत्रित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित कर नियुक्ति की गई थी। अभ्यार्थियों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद शेष रिक्त पदों के लिए आवेदन 10 नवम्बर तक आमंत्रित किया गया है। इच्छुक अभ्यार्थी शालाओं में अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम के रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक अपना आवेदन पत्र रजिस्टर्ड डाक एवं स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव में भेज सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी…
Read Moreबस्तर अंचल के महत्वपूर्ण समाचार संक्षेप में………
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जिला आपदा प्रबंधन सलाहकार पद के लिए मंगाए गए आवेदन जगदलपुर, बस्तर जिले के लिए स्वीकृत जिला आपदा प्रबंधन सलाहकार के एक संविदा पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। निर्धारित योग्यताधारी अभ्यर्थी 16 नवंबर तक कलेक्टर वित्त शाखा के पते पर प्रेषित किया जा सकता है। अधिक जानकारी बस्तर जिले की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 15 नवंबर तक मंगाए गए आवेदन जगदलपुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत फार्मासिस्ट ग्रेड-2, महिला एवं पुरुष ग्रामीण…
Read Moreसूरजपुर वनमंडल में एक मादा हाथी का रेडियो कॉलरिंग सफलतापूर्वक संपन्न, हाथी-मानव द्वंद के नियंत्रण में मिलेगी मदद, रेडियो कॉलरिंग हुए हाथी को “मैत्री” नाम दिया गया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में हाथी-मानव द्वंद पर नियंत्रण के उद्देश्य से विभाग द्वारा चलाए जा रहे महत्वपूर्ण अभियान के तहत 24 अक्टूबर को सूरजपुर वनमंडल के मोहनपुर में एक मादा हाथी का सफलतापूर्वक रेडियो कॉलर किया गया। रेडियो कॉलरिंग किए गए इस हाथी को “मैत्री” नाम दिया गया है। राज्य में इस दौरान विचरण कर रहे हाथियों की अनुमानित संख्या 291 है। इनमें सरगुजा वन वृत्त अंतर्गत 193, बिलासपुर वन वृत्त अंतर्गत 69, दुर्ग वन वृत्त अंतर्गत 22…
Read Moreरायपुर जिले के महत्वपूर्ण समाचार संक्षेप में……..
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, पोषण के लिए मुनगा के उपयोग को बढ़ावा देने मनरेगा अभिसरण से लगाए जाएंगे इसके पौधे, राज्य मनरेगा कार्यालय ने सभी कलेक्टरों को जारी किया परिपत्र रायपुर. सुपोषण के लिए पोषक तत्वों से भरपूर मुनगा के उपयोग को बढ़ावा देने मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) अभिसरण से इसके पौधे लगाए जाएंगे। राज्य मनरेगा आयुक्त श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने इसके लिए सभी जिलों के कलेक्टर-सह-जिला कार्यक्रम समन्वयक (मनरेगा) को परिपत्र जारी किया है। उन्होंने केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के दिशा-निर्देशों और प्रावधानों के अनुसार…
Read More