भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा स्कूलों में अवकाश बढ़ती भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर : प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि में आंशिक संशोधन किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
“जनगणना 2027: भविष्य की दिशा तय करने वाला महाअभियान”—विष्णुदेव साय ने ऑनलाइन स्व-गणना से किया शुभारंभ, नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील
देश और राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री ने जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना कर राज्य स्तरीय अभियान का किया शुभारंभ जनगणना के महाभियान में नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील जनगणना के सटीक आंकड़े आगामी वर्षों की योजनाएं तैयार करने में होती है मददगार रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना कर जनगणना अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी…
Read Moreअपराध समीक्षा बैठक : गुंडागर्दी, नशा और साइबर क्राइम पर वार, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा ! एसपी भावना गुप्ता के सख्त तेवर, हर थाने को अलर्ट, पुलिस की बड़ी रणनीति बैठक में तय.
जिले के समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में दिए गए महत्पूर्ण निर्देश. आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील, निष्पक्ष एवं प्रभावी पुलिसिंग को प्राथमिकता देने तथा बेहतर समन्वय एवं कार्यकुशलता पर दिया विशेष जोर. जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने, आमजन को हेलमेट उपयोग एवं यातायात नियमों के पालन के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए निर्देश. प्रभावी पुलिसिंग, अपराधियों की धर-पकड़ एवं विवेचना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को किया गया सम्मानित. बलौदाबाजार-भाटापारा : जिले…
Read Moreसरगुजा में सड़क सुरक्षा पर सख्ती : मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने पर कड़ा एक्शन, नियम तोड़ा तो गाड़ी जब्त, परमिट रद्द! सरगुजा पुलिस का सख्त फरमान.
मालवाहक वाहनों में खतरनाक तरीके से यात्री परिवहन पर सख़्ती के निर्देश, दुर्घटना के उच्च जोखिम को लेकर जारी की गई अपील. सड़क दुर्घटना के दौरान जनहानि की संभावना को संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को दिए गए दिशा निर्देश. सवारी के लिए नागरिक अधिकृत वाहन का ही करें उपयोग, सड़क यात्रा के दौरान स्वयं एवं परिजनों की सुरक्षा रहे पहली प्राथमिकता. थाना/चौकी प्रभारियों को मालवाहक वाहनों के वाहन स्वामी की बैठक लेकर नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना, परमिट निरस्त एवं वाहन जप्ती…
Read Moreछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा संदेश—बिहार की कमान संभालते ही सम्राट चौधरी को फोन पर दी बधाई, कहा: “आपके नेतृत्व में विकास और सुशासन के नए युग की होगी शुरुआत”
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री चौधरी के अनुभव, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण से बिहार में तीव्र प्रगति सुनिश्चित होगी। उल्लेखनीय है कि श्री सम्राट चौधरी ने आज ही बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की…
Read Moreसुशासन तिहार 2026 का बिगुल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा अभियान, 1 मई से 10 जून तक गांव-शहर में लगेंगे समाधान शिविर, हर शिकायत का तय समय में निपटारा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार 2026 के आयोजन को लेकर कलेक्टरों को लिखी चिट्ठी राज्य में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान 01 मई से 10 जून तक लगेंगे ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में लगेंगे शिविर जनसमस्याओं के समयबद्ध समाधान और जनभागीदारी पर जोर रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से इस वर्ष भी “सुशासन तिहार 2026” के आयोजन व्यापक पैमाने पर किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के…
Read Moreकटे होंठ की पीड़ा से मुस्कान की नई सुबह तक… सुकमा की लावण्या का सफल ऑपरेशन बना सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की ऐतिहासिक सफलता की मिसाल
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी सुकमा की बेटी लावण्या को मिली नई मुस्कान, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद रायपुर : कहते हैं कि सही समय पर मिला इलाज किसी की पूरी ज़िंदगी बदल सकता है। सुकमा जिले की 13 वर्षीय बालिका टुंकी लावण्या की कहानी इसी बात का जीवंत उदाहरण है, जिसने कठिन परिस्थितियों और वर्षों की पीड़ा के बाद आखिरकार एक नई मुस्कान और नया आत्मविश्वास पाया है। लावण्या, जो कन्या आश्रम, गोल्लापल्ली (पालाचेलमा) की निवासी है, जन्म से ही क्लैफ्ट लिप (कटे…
Read Moreगारपा में विकास की ऐतिहासिक दस्तक: दशकों बाद जली बिजली की रोशनी—मुख्यमंत्री साय की पहल से सुदूर वनांचल में पहुँचा उजियारा, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 48 घर हुए रोशन
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में हुआ तेज़ी से विकास नारायणपुर मुख्यालय से 40 किमी दूर गारपा में 55 लाख की लागत से 48 परिवारों को मिला कनेक्शन रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी “नियद नेल्लानार योजना” के तहत जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र में विकास की मजबूत दस्तक सुनाई दे रही है। नारायणपुर मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित अत्यंत दुर्गम ग्राम गारपा में…
Read Moreनारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बड़ा संदेश: 21वीं सदी का ऐतिहासिक निर्णय, प्रधानमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति से महिलाओं को मिलेगा 33% राजनीतिक प्रतिनिधित्व—मुख्यमंत्री साय ने बताया सशक्त भारत का आधार
नारी शक्ति वंदन अधिनियम 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय, प्रधानमंत्री के दृढ़इच्छाशक्ति और साहसिक निर्णय से पूरा होगा महिलाओं का सपना : मुख्यमंत्री श्री साय नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम मुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन में हुए शामिल रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन में शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।…
Read Moreधमतरी में ऐतिहासिक पहल: 90 लाख की ‘STREE’ परियोजना से 36 माह में 300 महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर—कोसा रेशम, बुनाई और उद्यमिता प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता रायपुर : ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में धमतरी जिले में एक ऐतिहासिक पहल की गई है। कलेक्टोरेट परिसर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) रायपुर, जिला प्रशासन धमतरी और बीआरपी शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के बीच ‘STREE’ (Skill Development through Technological Resources for Empowering Economic Growth of Women) परियोजना के सफल क्रियान्वयन हेतु त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस महत्वपूर्ण अवसर पर NIT रायपुर के निदेशक डॉ. एन.…
Read More