समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित कनिष्ठ अभियंता (सिविल, विद्युत, यांत्रिक, मात्रा सर्वेक्षण एवं सविदा) परीक्षा 2020 पेपर 2 की परीक्षा 26 सितम्बर 2021 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। यह परीक्षा दृष्टि विकलांग अभ्यर्थियों के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12.40 बजे तक आयोग द्वारा निर्धारित परीक्षा केन्द्र शासकीय जे. योगानन्दम छत्तीसगढ़ महाविद्यसलय बैरन बाजार रायपुर में संचालित की जायेगी। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को कोविड-19 महामारी के दिशा निर्देशानुसार सोशल डिस्टेसिंग, सेनेटाईजेशन, मास्क पहनना आदि सभी दिशानिर्देशों…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
पीएटी व पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा रविवार 26 सितंबर को होगी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर के द्वारा आयोजित होने वाली पीएटी और पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा 26 सितंबर रविवार को होगी। यह परीक्षा रायपुर के 13 केंद्रों में सवेरे 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। कलेक्टर ने परीक्षा के सुचारू संचालन व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु डिप्टी कलेक्टर श्रीमती पूनम शर्मा को नोडल अधिकारी तथा जिला परियोजना समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन के एस पटले को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इस संबंध में जानकारी के लिए कंट्रौल रूम का दूरभाष क्रमांक- 0771-…
Read Moreबाल संरक्षण एवं किशोर-किशोरियों के सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत युवोदय के कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, बाल संरक्षण एवं किशोर-किशोरियों के सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर रजत बंसल के मार्गदर्शन में को यूनिसेफ एवं सेंटर फॉर कैटेलाइजिंग चेंज के तरफ से युवोदय के कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण जीवन कौशल विषय पर किया गया। यह प्रशिक्षण बाल संरक्षण एवं किशोर-किशोरियों के सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत शानदार शनिवार की शुरुआत की गयी है। जिसमें प्रत्येक माह के तृतीय शनिवार को युवोदय संस्था के कार्यकर्ताओं का जीवन कौशल विषय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कलेक्टोरेट के प्रेरणा हॉल में सामाजिक कौशल जिसके अन्तर्गत संवेदनशीलता,…
Read Moreदिवंगत युद्धवीर सिंह जूदेव को राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि, निधन पर जताया शोक
सागर जोशी, समदर्शी न्यूज ब्यूरो जशपुर. जशपुर माटीपुत्र एवं स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के छोटे पुत्र, पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव के आकस्मिक निधन पर जशपुर राजपरिवार सहित समर्थकों में शोक की लहर व्याप्त है। पूरा जशपुर अंचल शोक में डूबा हुआ है। दिवंगत युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन पर प्रदेश एवं क्षेत्र के अनेक राजनैतिक दलों एवं नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दी है। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं जूदेव परिवार के करीबी विष्णुदेव…
Read Moreछत्तीसगढ़ मरार पटेल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सामाजिक अधिवेशन में सीएम को बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने किया आमंत्रित
शाकम्भरी बोर्ड के गठन पर जताया मुख्यमंत्री का आभार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री से उनके निवास कार्यालय में प्रांताध्यक्ष देवचरण पटेल के नेतृत्व में आए छत्तीसगढ़ मरार पटेल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाक़ात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का शाकम्भरी बोर्ड के गठन पर हार्दिक आभार जताया और अगले महीने आयोजित होने वाले सामाजिक अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि आर्थिक और शैक्षणिक सुधार से ही समाज विकास की ओर अग्रसर होता है। छत्तीसगढ़ के समस्त नागरिकों का…
Read Moreछत्तीसगढ़ टैक्स बार काउंसिल के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम से मिलकर समस्याओं के सम्बंध में सौंपा ज्ञापन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में प्रांताध्यक्ष पंकज वर्मा के नेतृत्व में आए छत्तीसगढ़ टैक्स बार काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाक़ात की। प्रतिनधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं के सम्बंध में ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर एस.एन.यदु, आलोक अग्रवाल, सुरेश कोठारी, सुरेश शुक्ला, बी एल जैन, प्रभांक ठाकुर, बी के सुरजन, रमेश आगरे, आशीष मढ़रिया और मनीष यदु उपस्थित रहे।
Read Moreसुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि त्रिलोक महावर को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए विदिशा मध्यप्रदेश में साकिबा द्वारा वर्ष 2021 का घनश्याम मुरारी श्रीवास्तव पुष्प सम्मान प्रदान किया गया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर विगत दिनों सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि त्रिलोक महावर को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए विदिशा मध्यप्रदेश में साकिबा द्वारा वर्ष 2021 का घनश्याम मुरारी श्रीवास्तव पुष्प सम्मान प्रदान किया गया। साहित्यिक संस्था साकीबा के अध्यक्ष बृज श्रीवास्तव ने संस्था की उपलब्धियों का उल्लेख किया तथा श्री महावर की साहित्यिक उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि श्री महावर को पुरस्कृत करते हुए इस संस्था को काफी गर्व हो रहा है। उन्होंने श्री महावर के विदिशा में अपर कलेक्टर रहने के दौरान उनके साहित्यिक सामाजिक…
Read Moreबड़ी खबरः भाजपा के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव का उपचार के दौरान बेंगलूरू में निधन
जशपुर राजपरिवार एवं समर्थकों में शोक की लहर, समर्थक सदमें मे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर. बीजेपी के पूर्व विधायक एवं जशपुर राजपरिवार के स्व. दिलीप सिंह जूदेव के सबसे छोटे पुत्र युद्धवीर सिंह जूदेव का निधन हो गया है. बेंगलुरू के एक निजी अस्पताल में लीवर संक्रमण का उपचार चल रहा था। सोमवार की तड़के सुबह लगभग 4 बजें उनके निधन का समाचार प्राप्त हुआ, लोग प्रारंभ में इस खबर पर विश्वास नही कर पा रहे थे, बाद में खबर के सत्यापन के उपरांत समर्थकों में शोक की लहर व्याप्त…
Read Moreअशोक बजाज ने भलेरा की घटना की उच्च स्तरीय जांच तथा घायलों को 5-5 लाख रुपया देने की मांग की
समदर्शी न्यूज़ रायपुर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने विधायक धनेंद्र साहू के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान आरंग विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम भलेरा में स्कूल के प्रार्थना शेड गिरने की घटना पर चिंता प्रकट करते हुए, इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। श्री बजाज ने बताया कि लोकार्पण के दौरान स्कूल का प्रार्थना शेड गिर जाने से दर्जनों ग्रामीण हताहत हुए है। उन्होंने सभी घायलों का समुचित उपचार करने तथा उन्हें मुआवजा के तौर पर 5-5 लाख रुपये देने की मांग की है।
Read Moreरायपुर जिला की विधानसभाओं में 271.32 करोड़ रुपए के 41 कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया मुख्यमंत्री ने
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश के 27 जिलों में लगभग 2800 करोड़ रूपए लागत के 332 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया. जिसमें रायपुर जिला में आज 271.32 करोड़ रुपए के 41 कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। रायपुर जिला के पश्चिम विधानसभा में जिन कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया उनमे हीरापुर जरवाय के अंतर्गत यदुवंशी चौक से नहर किनारे जरवाय-अटारी मार्ग तक पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण (कार्य वर्ष 2020-21) की लागत 286.35…
Read More