स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश हेतु रकम वसूली की शिकायत जांच में प्रमाणित नहीं, जिला शिक्षा अधिकारी ने राज्य शासन को भेजा प्रतिवेदन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर बिलासपुर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल लाला लाजपत राय में बच्चों के प्रवेश के लिए रकम वसूली की शिकायत जांच में प्रमाणित नहीं पायी गयी है। इस संबंध में प्राप्त शिकायतों की जांच संयुक्त जांच दल द्वारा की गई। शिकायत की गयी थी कि इस अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चों के प्रवेश के लिए प्राचार्य द्वारा डोनेशन लिया गया। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी शिकायत की गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस शिकायत की जांच एक संयुक्त दल द्वारा की…

Read More

गृहमंत्री की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरणों की वापसी से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन, 46 में से 32 प्रकरणों की वापसी पर बनी सहमति

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में राजनीतिक प्रकरणों की वापसी से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस समीक्षा बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया तथा उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल उपस्थित थे। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा विधि विभाग से मिली अनुशंसाओं पर राजनीतिक प्रकरणों की वापसी के निर्णय हेतु आयोजित बैठक में कुल 46 प्रकरण समिति के सामने प्रस्तुत किए गए। इनमें से 32 प्रकरणों को राजनीतिक मानते हुए…

Read More

नहर में बालक के डूबने का मामला : कलेक्टर श्रीमती साहू ने बाल गृह के अधीक्षक को हटाने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने नहर में बालक के डूबने के मामले को गंभीरता से लेते हुए बाल गृह के अधीक्षक को हटाने के निर्देश दिए हैं। बाल गृह संचालन में लापरवाही के कारण बालक के बाल गृह से निकलकर नहर में डूबने का मामला सामने आने पर कलेक्टर ने अधीक्षक को हटाने के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि दर्री स्थित बाल गृह के रहवासी बालक के नहर में डूबने के मामले पर कलेक्टर श्रीमती साहू ने  त्वरित संज्ञान लेते हुए मामले की पूरी जांच…

Read More

दर्री स्थित बालगृह में रहवासी बालक का नहर में डूबने का मामला : कलेक्टर श्रीमती साहू ने गठित की जांच दल, 2 दिन में जांच रिपोर्ट पेश करेगी समिति

संबंधित एनजीओ के जिम्मेदारों पर भी करवाई के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा दर्री स्थित बाल गृह में रहवासी बालक के नहर में डूबने के संबंध में कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने जांच दल गठित कर दी है। साथ ही बाल गृह संचालित करने वाले एनजीओ के जिम्मेदारों पर भी कारवाई करने के निर्देश दिए है। जांच दल 2 दिन में संपूर्ण घटना की जांच कर प्रतिवेदन  सौंपेगी। जांच दल में अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री एमडी नायक एवं नगर…

Read More

नवा रायपुर के तीन गांवो में एनआरडीए और राजस्व विभाग के तोडू दस्ते की कार्रवाई, नौ अवैध निर्माणों को तोड़ा, दूसरे अतिक्रमणकारियों को दिया नोटिस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आज रविवार को भी एनआरडीए और राजस्व विभाग के तोडू दस्ते ने नवा रायपुर के लेयर दो के तीन गॉवों में अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की। एनआरडीए और राजस्व विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों की टीम ने यहाँ व्ही आई पी रोड से लगे गांव नकटी, बनारसी,और टेमरी में अवैध प्लाटिंग, बिना अनुज्ञा भवन निर्माण और सरकारी जमीनों पर अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने नौ अवैध निर्माणों को तोड़ा। टीम ने अवैध रूप से निर्मित तीन भवन, एक अवैध प्लाटिंग और अवैध रूप…

Read More

विश्व सामाजिक न्याय दिवस : सामाजिक न्याय का मतलब समाज के सभी वर्गों का विकास तथा विकास के संसाधन उपलब्ध कराना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग राजेश श्रीवास्तव जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के मार्गदर्शन एवं निर्देश पर व्यवहार न्यायाधीश प्रशांत देवांगन, कुमारी रुचि मिश्रा,  कुमारी आकांक्षा सक्सेना, रजत निराला एवं पैरा लीगल वालंटियर द्वारा दुर्ग जिले के विभिन्न स्थानों में  विश्व सामाजिक न्याय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से बताया गया कि दुनिया में लोगों के बीच कई तरह के भेदभाव पैदा हो रहे हैं, जो कि लोगों के बीच एक दूरी का कारण बन गया हैं । इन भेदभाव के कारण कई लोगों…

Read More

खाद की कालाबाजारी रोकने उर्वरक दुकानों की हो रही जांच, कलेक्टर भीम सिंह ने कृषि अधिकारियों को दिए हैं निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ जिले में सहकारी संस्था में यूरिया खाद की कमी के कारण खाद की कालाबाजारी एवं अधिक मूल्य बेचने की शिकायत मिलने पर कालाबाजारी एवं अधिक मूूल्य पर अंकुश लगाने के लिए कलेक्टर भीम सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निरीक्षण के आदेश दिए है। जिसके तहत विभिन्न विकासखंडों में उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया जा रहा है। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले के अंतर्गत उर्वरक पंजीयन प्रमाण पत्र धारकों द्वारा उर्वरक का विक्रय किया जा रहा है। वर्तमान में सहकारी संस्था में…

Read More

रमन सिंह सही में छत्तीसगढ़िया कुलपति के पक्षधर है तो राज्य के बाहर के लोगो की नियुक्ति का विरोध क्यो नही करते -कांग्रेस

रमन सिंह जान ले राज्य के निर्माता अटल के साथ दिग्विजय सिंह भी है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा कुलपति चयन के संदर्भ में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ल ने कहा की  स्थानीय प्रतिभाओं की उपेक्षा के भाजपाई षड्यंत्र का खुलासा हो गया है ।भाजपा के खिलाफ बन रहे माहौल से घबरा कर भले रमन सिंह स्थानीय कुलपति नियुक्ति की बात कर रहे लेकिन उनके बयान के किंतु परन्तु से साफ हो रहा कि…

Read More

छत्तीसगढ़ के प्राथमिक स्कूलों में होगा भाषाई सर्वे, सर्वे के आधार पर तैयार होगी बच्चों को पढ़ाने की योजना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य के सभी प्राथमिक स्कूलों में बच्चों द्वारा घर पर बोले जाने वाली भाषा का संकलन कर भाषाई सर्वे किया जाएगा। सर्वे के आधार पर बच्चों को पढ़ाई के लिए नई योजना तैयार की जाएगी। महाप्रबंधक समग्र शिक्षा नरेन्द्र दुग्गा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत हर राज्य को भाषाई सर्वेक्षण करने का जिम्मा सौंपा गया है। छत्तीसगढ़ राज्य पूरी गंभीरता के साथ इस भाषाई सर्वेक्षण को करने के लिए तत्पर है। उन्होंने बताया कि इस सर्वेक्षण के मदद से छत्तीसगढ़ राज्य में प्राथमिक…

Read More

आंचलिक कविता पाठ में सुनाई गई हल्बी, भतरी, गोंडी बोली में कविताएं

लोक संस्कृति और लोक परम्परा से जोड़ने का हो रहा कार्य : कलेक्टर श्री बंसल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर आसना स्थित बस्तर एकेडमी ऑफ डांस आर्ट एण्ड लिटरेचर (बादल एकेडमी) शनिवार में को आंचलिक कविता पाठ का आयोजन किया गया।इस अवसर पर बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों से 51 कवि शामिल हुए, जिन्होंने हल्बी ,भतरी गोंडी,धुरवा,  छत्तीसगढ़ी और हिंदी में स्वरचित कविताएं सुनाईं इस अवसर पर कलेक्टर बस्तर श्री रजत बंसल ने कहा कि बादल की जो परिकल्पना हम सब ने मिलकर की थी वह अब फलीभूत हो रही है।…

Read More