छग में न सनातन धर्म खतरे में है न आदिवासी संस्कृति खतरे में है ,भाजपा की राजनैतिक दुकान खतरे में है –कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के नेताओ द्वारा धर्मांतरण पर दिये बयान को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओ का राजनैतिक प्रलाप बताया है ।छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू है ,कोई भी व्यक्ति किसी को जबरिया या प्रलोभन दे कर धर्मांतरण करवाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही के रास्ते खुले हैं ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस को  स्पष्ट  निर्देश दिया हुआ है कि कही भी धर्मांतरण की कोई भी शिकायत आये तो उस पर तत्काल कड़ी कार्यवाही की जाय   ।धर्म व्यक्ति…

Read More

सीपीएस शासकीय सेवकों के लिए नवा रायपुर में आज शुरू हुई दो दिवसीय कार्यशाला

एन्युटी लिटरेसी प्रोग्राम और नवीन पेंशन योजना में सेवानिवृत्ति पश्चात मिलने वाले हित लाभ पर केन्द्रित है आयोजन    समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण  एवं संचालनालय, कोष लेखा एवं पेंशन के संयुक्त तत्वाधान में 25 और 26 नवम्बर को राज्य शासन एवं स्वशासी संस्थाओं के अभिदाताओं को वार्षिकी क्रय किये जाने के संबंध में जागरूक करने हेतु छत्तीसगढ़ संवाद नवा रायपुर स्थित आडिटोरियम में Annuity Literacy Programme विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला के प्रथम दिवस का उद्घाटन संचालक, कोष लेखा…

Read More

कलेक्टर तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर निर्वाचन की जानकारी दी,निष्पक्ष, निर्विध्न और शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सहयोग की अपील

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) रायपुर सौरभ कुमार तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत ने आज राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर रायपुर जिले के नगरीय निकाय में निर्वाचन कार्यक्रम, तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी और उनसे निष्पक्ष, निर्विध्न और षांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए हर संभव सहयोग देने की अपील की। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी षंकाओं का समाधान किया तथा निर्वाचन प्रक्रिया तथा निर्वाचन से जुड़े महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर जानकारी ली। इस अवसर पर नगर पालिका निगम, बीरगांव…

Read More

नगर पालिका निगम बीरगांव में आम निर्वाचन तथा नगर पालिका परिषद गोबरा-नवापारा के वार्ड क्रमांक-14 के उप निर्वाचन की घोषणा

कलेक्टर तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में नगरीय निकाय में निर्वाचन कार्यक्रम, तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो. रायपुर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) रायपुर श्री सौरभ कुमार तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रषांत कुमार अग्रवाल ने आज प्रेस वार्ता लेकर रायपुर जिले के नगरीय निकाय में निर्वाचन कार्यक्रम, तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, द्वारा रायपुर जिले के नगर पालिका निगम बीरगांव में आम निर्वाचन तथा नगर पालिका परिषद गोबरा-नवापारा के वार्ड कमांक-14 के उप…

Read More

राज्य महिला आयोग कार्यालय में जनसुनवाई, 20 प्रकरण में 16 पक्षकार उपस्थित हुए, 5 प्रकरण नस्तीबद्ध शेष अन्य प्रकरण को आगामी सुनवाई में रखा गया, समाज प्रमुखों ने 30,000 रुपये व एक अन्य प्रकरण में 63,000 रुपये वापस करना स्वीकार कर माफी मांगी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्यगण डॉ अनीता रावटे एवं श्रीमती नीता विश्वकर्मा की उपस्थिति में आज शास्त्री चौक स्थित, राज्य महिला आयोग कार्यालय में महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए सुनवाई की गई। एक प्रकरण में आवेदिकागण ने आयोग के समक्ष बताया कि एक शिक्षक होने के साथ समाज का सचिव है और समाज के लोगो को डराकर अर्थदंड वसूलता है। इस प्रकरण में आवेदिकागण की भतीजी का विवाह जिस लड़के से हुआ था वह शादी के तुरंत बाद…

Read More

21वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता, सांसद, संसदीय सचिव, विधायक और महापौर ने किया शुभारंभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, राज्यस्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ आज जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित समारोह में किया गया। 21वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ बस्तर सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, नारायणपुर विधायक व हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उपस्थित अतिथियों ने प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ खेलों में शामिल होने और अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं…

Read More

विधायक चंदन कश्यप ने बखरूपारा में जिम का किया शुभारंभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक चंदन कश्यप ने आज बखरूपारा वार्ड क्रमांक 6 में नवनिर्मित जिम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जिम में लगाये गये व्यायम सामग्री का अवलोकन किया। विधायक श्री चंदन कश्यप ने कहा कि यह जिम बखरूपारा वार्डवासियों को समर्पित है। विधायक श्री कश्यप ने वार्डवासियों से आग्रह किया कि वे इस जिम का भरपूर उपयोग कर स्वास्थ्य लाभ लेंवे। बता दें कि विधायक श्री कश्यप के सहयोग से करीब 7 लाख रूपये की राशि से इसका निर्माण…

Read More

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक श्री चंदन कश्यप ने 14 करोड़ से अधिक सड़क चौड़ीकरण कार्य का किया भूमिपूजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक चंदन कश्यप ने आज नारायणपुर प्रवास के दौरान जिले की बहुप्रतिक्षित मांग नारायणपुर जिले के बखरूपारा से नया बस स्टैंड मुख्य मार्ग चौड़ीकरण पुल-पुलिया सहित जिसकी लागत 11 करोड़ 9 लाख और नारायणपुर बस स्टैंड से नया रेल्वे लाईन पहुंच मार्ग जिसकी लागत 3 करोड़ 9 लाख से अधिक का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में विकास के अनेकों काम किये जा रहे हैं। जिले की…

Read More

भाजपा अजजा मोर्चा पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों के आजाक थानों में भूपेश बघेल के खिलाफ दर्ज करवायेगी एफआईआर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर मुख्यमंत्री का बयान आदिवासी समाज का अपमान, आदिवासी समाज इससे आहत: विकास मरकाम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भाजपा अनुसुचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई गोबर वाली टिप्पणी तथा बयान को आदिवासी समाज का अपमान बताया है। उनका कहना है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय विगत 35 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में हैं और सुदूर जनजाति क्षेत्र से आते हैं। वे विधायक, सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर आसीन…

Read More

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम हुये शामिल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में नगरीय निकाय चुनाव जीतने को लेकर रणनीति बनायी। विधानसभा चुनाव के पश्चात हुये नगरीय निकाय के चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के रिकॉर्ड को दोहराया जायेगा। चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से बायोडाटा नहीं लिया जायेगा। वार्ड में सर्वे के आधार पर जीतने योग्य दावेदार को प्रत्याशी बनाया जायेगा।…

Read More