बीजापुर में 8 लाख के इनामी माओवादी डिप्टी कमांडर का सफाया, CM विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों को दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर में 8 लाख के इनामी माओवादी डिप्टी कमांडर के न्यूट्रलाइज होने पर सुरक्षाबलों को दी बधाई रायपुर 7 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर के बीजापुर जिले में माओवादियों की पीएलजीए बटालियन के 8 लाख के इनामी डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना को सुरक्षा बलों द्वारा न्यूट्रलाइज किए जाने पर सुरक्षाबलों के अदम्य साहस, सटीक रणनीति और जनसहभागिता की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के…

Read More

मौत से जंग जीतकर लौटी सांसें! 95% ब्लॉकेज वाली गले की नस की सर्जरी से 70 वर्षीय मरीज की जान बची

राज्य में पहली बार गले की नस की दुर्लभ सर्जरी रायपुर, 07 जुलाई 2025. पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के हार्ट, चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग में एक दुर्लभ और जोखिमपूर्ण सर्जरी कर 70 वर्षीय मरीज की जान बचाई गई। मरीज के गले की नस कैरोटिड आर्टरी में 95 प्रतिशत ब्लॉकेज था, जिसे कैरोटिड एंडआर्टरेक्टॉमी नामक जटिल सर्जरी से सफलतापूर्वक हटाया गया। यह सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू एवं उनकी टीम द्वारा की गई। डॉ. साहू के अनुसार यह सर्जरी राज्य में…

Read More

नवीन अपराध कानूनों पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला : जांजगीर पुलिस लाइन में न्यायाधीशों और अधिकारियों ने दिए व्यावहारिक दिशा-निर्देश, NDPS से लेकर स्नेक बाईट तक–अब ऑन द स्पॉट फॉरेंसिक जांच, पुलिस कार्यशाला में खुली तकनीकी क्रांति की परतें !

माननीय श्री शक्ति सिंह राजपूत जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर-चांपा, माननीय श्री शैलेन्द्र चौहान अपर सत्र न्यायधीश जांजगीर, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS), वैज्ञानिक अधिकारी श्रीमती आकांक्षा सिंह की उपस्थिति में कार्यशाला का किया गया आयोजन. कार्यशाला के दौरान ई-साक्ष्य, ई-समंस, आई.ओ. मितान एवं नवीन कानून के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी. NDPS की कार्यवाही के दौरान आरोपी के कब्जे से बरामद गांजा को मौके पर ही गवाहों के समक्ष शीलबंद किया जावे. अपराधिक/मर्ग प्रकरण में जप्त बिसरा एवं NDPS के मामले में जप्त प्रदर्श को…

Read More

175 बार रक्तदान कर बनाया रिकॉर्ड, देश में बने नंबर वन रक्तदाता, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया सम्मानित, सभी से रक्तदान करने की अपील

रायपुर, 7 जुलाई 2025 : महावीर इंटरकांटिनेंटल सर्विस आर्गेनाइजेशन रायपुर के सचिव, सामाजिक कार्यकर्ता नवनीत झा के द्वारा 175वी बार ब्लड डोनेशन करके नया रिकॉर्ड बना लिया है। वे ऐसा करने वाले देश के नंबर वन रक्तदाता हो गए हैं। विश्व रिकॉर्ड एक ही व्यक्ति के द्वारा 185 बार रक्तदान का है। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल थे। उन्होंने रक्तदाता नवनीत झा का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत, अभिनंदन किया। उन्होंने बधाई देते हुए आह्वान किया कि प्रत्येक नागरिक को साल में एक बार रक्तदान…

Read More

अपराध नियंत्रण में जनभागीदारी का संदेश :  जूटमिल थाने में हुआ प्रेरणादायक आयोजन, जनसहभागिता को बढ़ावा, पुलिस मित्रों और जनसेवकों को किया गया सम्मानित.

मेधावी छात्रों, स्वास्थ्यकर्मियों, कोटवारों और पुलिस मित्रों का सम्मान, दी जनजागरूकता की प्रेरणा. रायगढ़. 6 जुलाई 2025 : रायगढ़ जिले की पुलिस ने सामुदायिक भागीदारी और अपराध नियंत्रण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना जूटमिल में एक विशेष बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर ग्राम कोटवारों, मेधावी छात्रों, स्वास्थ्यकर्मियों, शिक्षकों एवं पुलिस मित्रों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह पहल पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में आयोजित हुई, जिसमें जन-जागरूकता, सुरक्षा और समाज सेवा को एक नई दिशा…

Read More

अब नहीं चलेगा सड़क पर कब्जा! गुड़ाखु लाइन में जिला प्रशासन की सख्ती, दुकानों के बाहर फैला अतिक्रमण हटाया गया

राजनांदगांव 06 जुलाई 2025 : राजनांदगांव शहर के बाजार क्षेत्र को व्यवस्थित करने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा सुगम आवागमन के लिए जिला प्रशासन द्वारा अभियान चलाया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर जिला प्रशासन ने दो बार चेम्बर ऑफ कामर्स तथा व्यापारियों की बैठक लेकर चर्चा की और कल जिला प्रशासन की टीम द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों में पहुंचकर दुकान की सीमा में समान रखने व अतिक्रमण हटाने की समझाइश दी गई। समझाइश के उपरांत अवमानना पर आज नगर निगम आयुक्त…

Read More

सुशासन और विकास की राह पर छत्तीसगढ़ – पंडरिया में उप तहसील, महाविद्यालय, नालंदा परिसर और निःशुल्क बस सेवाओं की घोषणा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – समावेशी विकास और सुशासन से बनेगा सशक्त छत्तीसगढ़: पंडरिया के समग्र विकास के लिए की कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ

रायपुर, 06 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के हर कोने को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और संकल्पों को जमीन पर उतारने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार के सभी रास्ते बंद कर सुशासन की स्थापना की दिशा में निरंतर प्रयास हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत आधारभूत ढाँचे और बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने के लिए अनेक योजनाओं को तेज़ी…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आवास एवं पर्यावरण विभाग की ली समीक्षा बैठक, कहा- भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप नवा रायपुर का होगा सुनियोजित विकास

रायपुर, 06 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आवास एवं पर्यावरण विभाग के विभागीय काम-काज की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के अतंर्गत संचालित कार्यो की जानकारी लेते हुए अधिकरियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में वित्त एवं आवास पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, सचिव आवास एवं पर्यावरण श्री अंकित आंनद, एन आर डी ए के सी.ई.ओ…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रायपुर, 6 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महान शिक्षाविद्, ओजस्वी राष्ट्रवादी और भारतीय जनमानस में राष्ट्रीय चेतना का संचार करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने निवास कार्यालय में डॉ. मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अमूल्य योगदान का स्मरण किया और उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किये। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन देशभक्ति, निःस्वार्थ सेवा और अखंड भारत के प्रति अदम्य प्रतिबद्धता का प्रतीक है।…

Read More

सड़क पर बैठे मवेशियों से मौत का खतरा : बिलासपुर पुलिस ने अपनाया चौंकाने वाला उपाय, गले में रेडियम पट्टी, सड़क हादसों से मवेशियों की सुरक्षा का बिलासपुर मॉडल बना उदाहरण.

यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा स्वच्छंद विचरण शील मवेशियों के गले में बांधी जा रही रेडियम पट्टी. गोधन को दुर्घटनाओं से बचाने हेतु आम नागरिकों का मिल रहा बड़ा सहयोग, नेशनल हाईवे एवं प्रमुख मार्गो में मवेशियों के ब्लेक स्पॉट का लगातार किया जा रहा चिन्हांकन. चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं सड़कों के नजदीक ग्रामों में विशेष अभियान चलाकर, लिया जा रहा आम नागरिकों का सहयोग. सड़कों पर मवेशियों को खुले में स्वच्छंद छोड़ने वाले मवेशियों के मालिकों की भी की जा रही है पहचान. बिलासपुर.06 जुलाई 2025 : सड़कों पर स्वच्छंद…

Read More