समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जगदलपुर जीआर मरकाम ने ट्री पट्टे पर दिए गए शासकीय भूमि को शासकीय अभिलेखों में कूटरचना कर भूमि स्वामी हक की भूमि के रूप में विक्रय कार्य में दोषी पाए जाने पर जगदलपुर तहसील के पटवारी हल्का नंबर 37 के तत्कालीन हल्का पटवारी प्रेमकांत पाण्डे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय जगदलपुर निर्धारित किया गया है।
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
छत्तीसगढ़ संवाद के दिवंगत कर्मचारी श्री कामड़े की पत्नी को अनुकम्पा अनुदान राशि प्रदत्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, राजधानी रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय के कर्मचारी रितेश कामड़े का कोरोना से निधन पश्चात् उनके परिजनों के सहायतार्थ छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा अनुकम्पा अनुदान राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इस तारतम्य में छत्तीसगढ़ संवाद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. एस. भारतीदासन ने आज संवाद कार्यालय में स्वर्गीय रितेश कामड़े की धर्मपत्नी श्रीमती रीमा कामड़े को एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया। डॉ. भारतीदासन ने इस दौरान कामड़े परिवार का कुशल क्षेम पूछा।
Read Moreमोहला-मानपुर-चौकी जिला एक नये प्रशासनिक इकाई के रूप में उभरेगा
लंबे समय तक नक्सल गतिविधियों से प्रभावित इन क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति बढ़ेगी प्रस्तावित नवगठित नवीन मोहला-मानपुर-चौकी में कुल जनसंख्या 2 लाख 83 हजार 947 समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव मोहला-मानपुर-चौकी जिला अब राजनांदगांव जिले से अलग होकर एक नये प्रशासनिक इकाई के रूप में उभरेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के दिन एक अलग जिले की ऐतिहासिक घोषणा के बाद मोहला-मानपुर-चौकी के सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक हर्ष व्याप्त है। मोहला-मानपुर-चौकी क्षेत्र लंबे समय तक नक्सल गतिविधियों से प्रभावित रहा है। नया जिला बन जाने से शासन-प्रशासन इन…
Read Moreनरवा संवर्धन से ऊँचा उठता भू-जल स्तर, सिंचित रकबा भी 2 हजार 144 हेक्टेयर बढ़ा
नरवा संवर्धन से 123 पंचायतों के भू-जल स्तर में 5.8 प्रतिशत की वृद्धि समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायगढ़, ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नरवा कोई नया नाम नहीं है। नरवा के माध्यम से वर्षा के बाद फसल सिंचाई के लिए उपयोग किया जाता रहा है। परंतु नरवा के उचित विकास व संवर्धन न होने के फलस्वरूप नरवा का पानी प्राय: बह जाता अथवा सूख जाता था। छत्तीसगढ़ शासन की नयी सोच और ग्रामीण विकास के लिए ग्राम सुराजी गांव योजना के तहत नरवा के विकास के लिए किये जा रहे कार्यों से…
Read Moreछत्तीसगढ़ सर्व लोहार विश्वकर्मा समाज के विश्वकर्मा जयंती एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
दस लाख रूपए की लागत से निर्मित विश्वकर्मा लोहार समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण रानीतराई में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रूपए और ग्राम जुंगेरा में पानी टंकी निर्माण की घोषणा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, आज बालोद जिले के ग्राम जुंगेरा में छत्तीसगढ़ सर्व लोहार विश्वकर्मा समाज द्वारा आयोजित विश्वकर्मा जयंती एवं लोकार्पण कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर दस लाख रूपए की लागत से विश्वकर्मा लोहार समाज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान…
Read Moreब्रेकिंग: मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के सरकारी कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का आदेश जारी, एक जुलाई 2021 से मिलेगा लाभ
सातवें वेतनमान में 5 प्रतिशत और छठवें वेतनमान में 10 प्रतिशत महंगाई भत्ते में वृद्धि सातवें वेतनमान में 17 प्रतिशत और छठवें वेतनमान में, 164 प्रतिशत की दर से मिलेगा महंगाई भत्ता समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर वित्त विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से राज्य के शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का आदेश जारी कर दिया गया है। राज्य के कर्मचारियों को 1 जुलाई 2021 से सातवें वेतनमान में 5 प्रतिशत तथा छठवें वेतनमान में 10 प्रतिशत अतिरिक्त मंहगाई भत्ता दिया…
Read Moreपोषण माह 2021: सुपोषित छत्तीसगढ़ परिदृश्य एवं चुनौतियां विषय पर संभाग स्तरीय संगोष्ठी
पोषण अभियान के माध्यम से जन मानस को जोड़कर कुपोषण दूर करने के लिए किया जा रहा प्रयास:- रीना बाबा कंगाले पोषण वाटिका के माध्यम से दूर किया जा रहा है कुपोषण: कमिश्नर चुरेन्द्र समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, पोषण माह 2021 के रूप में 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक मनाए जा रहे पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में सुपोषण छत्तीसगढ़ परिदृश्य एवं चुनौतियां विषय पर संभाग स्तरीय एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि के रूप…
Read Moreमुख्यमंत्री डौण्डीलोहारा में श्रीमद् भागवत महापुराण कार्यक्रम में हुए शामिल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, आज बालोद जिले की नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया के निवास में आयेाजित श्रीमद् भागवत महापुराण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, विधायक मोहन मरकाम, संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक आदि मौजूद थे।
Read More20 करोड़ रुपए की लागत से सोनबरसा व्यपवर्तन का होगा जीर्णोद्धार, मंत्री ने किया भूमिपूजन
3000 एकड़ से अधिक भूमि को मिलेगी सिंचाई की संजीवनी, धमधा ब्लाक के दौरे में थे कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे, 1 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का भी किया भूमिपूजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरोदुर्ग, सत्तर के दशक में सोनबरसा व्यपर्तन धमधा क्षेत्र के किसानों के लिए उम्मीद की तरह आया था। 1986 में इसका काम पूरा हुआ। धीरे-धीरे रखरखाव के अभाव में इसकी नहरें जीर्ण शीर्ण होती गई और स्थिति यह थी कि मात्र 100 हेक्टेयर जमीन में सिंचाई हो पाती थी। मुख्यमंत्री…
Read Moreजैवविविधता का अभिलेखीकरण लोक जैव विविधता पंजिका (पीबीआर) का किया गया अनुमोदन
राजनांदगांव वनमंडल द्वारा जिले में जैव विविधता समिति का गठन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधिता बोर्ड के निर्देशानुसार राजनांदगांव वनमंडल द्वारा जिले में जैव विविधता समिति का गठन किया गया । वनमंडल में अब तक कुल 502 जैवविविधता समितियां संचालित है। इन जैवविविधता समिति के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रांतर्गत पाये जानी वाली सभी प्रकार की जैवविविधता का अभिलेखीकरण लोक जैव विविधता पंजिका (पीबीआर) में किया जाना है। यह कार्य शासन द्वारा गैर शासकीय संस्थानों के माध्यम से कराया जा रहा है। एनजीओ द्वारा तैयार किये जाने वाले…
Read More