विशेष लेख : छत्तीसगढ़ का स्मार्ट पंजीयन मॉडल बना सुशासन की नई पहचान, स्मार्ट पंजीयन मॉडल से साकार हो रहा है “रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म” का विजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के नेतृत्व में पंजीयन व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव सुनील त्रिपाठी, सहायक संचालक जनसंपर्क रायपुर : छत्तीसगढ़ में सुशासन और नागरिक सुविधाओं को केंद्र में रखकर प्रशासनिक व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार किए जा रहे हैं। इसी दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के नेतृत्व में पंजीयन विभाग में ऐतिहासिक एवं परिवर्तनकारी सुधारों की शुरुआत की गई है। राज्य सरकार का उद्देश्य पंजीयन प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी, तकनीक आधारित तथा नागरिकों के लिए पूरी तरह…

Read More

मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान : 13 किलोमीटर पैदल चलकर स्वास्थ्य टीम पहुंची बड़ेपल्ली, 227 ग्रामीणों की जांच

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप संचालित ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ के तहत दंतेवाड़ा जिले के सुदूर और दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम 13 किलोमीटर का कठिन पहाड़ी रास्ता पैदल तय कर बैलाडीला क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम बड़ेपल्ली पहुंची और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं। गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 227 ग्रामीणों की जांच की गई। इस दौरान मलेरिया, सिकल सेल, हीमोग्लोबिन, मधुमेह, रक्तचाप सहित अन्य आवश्यक परीक्षण किए गए। जरूरतमंद मरीजों को…

Read More

वन धन विकास केंद्र ने बदली आदिवासी महिलाओं की तकदीर : डोंगनाला का हरिबोल स्वयं सहायता समूह बना महिला सशक्तिकरण का प्रेरक मॉडल

हर्बल उत्पादों के जरिए आत्मनिर्भर बनीं 12 आदिवासी महिलाएं करोड़ों का कारोबार कर रची सफलता की नई इबारत रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी वन धन विकास केंद्र (वीडीवीके) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से कोरबा जिले के कटघोरा वन प्रभाग अंतर्गत डोंगनाला की आदिवासी महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। डोंगनाला का हरिबोल स्वयं सहायता समूह आज हर्बल उद्यमों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का एक आदर्श बनकर उभरा है। दिहाड़ी मजदूरी से सफल उद्यमिता तक का सफर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वन…

Read More

श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा— सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा के लिए दिया गया उनका बलिदान युगों-युगों तक देता रहेगा प्रेरणा

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा तेलीबांधा में आयोजित विशाल छबील एवं छायाचित्र प्रदर्शनी में हुए शामिल रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित गुरुद्वारा परिसर में छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा आयोजित विशाल छबील एवं छायाचित्र प्रदर्शनी में शामिल होकर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके महान बलिदान को मानवता, सत्य तथा सेवा की रक्षा का…

Read More

“पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी” : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर किया सम्मान, कहा— राष्ट्र निर्माण और सामाजिक परिवर्तन की सबसे सशक्त धुरी है पत्रकारिता

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पत्रकारिता ने राष्ट्र निर्माण और सामाजिक परिवर्तन में निभाई ऐतिहासिक भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर : पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर परिश्रम करते हुए सूचनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हैं और समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मीडिया की सकारात्मक आलोचना केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि प्रशासन और सरकार को भी आत्ममंथन और बेहतर कार्य की दिशा प्रदान करती है।…

Read More

‘हर गरीब को पक्का घर’ संकल्प की ओर बड़ा कदम: छत्तीसगढ़ में रोज बन रहे 1600 से अधिक आवास, 10 हजार से ज्यादा महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’, 2677 करोड़ की राशि से निर्माण कार्यों को मिलेगी नई गति

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा – हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक पक्का आवास उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता प्रतिदिन 1600 से अधिक पक्के आवास निर्माण, ढाई वर्षों में 10.60 लाख से अधिक घर पूर्ण भवन सामग्री आपूर्ति से जुड़कर 10 हजार से अधिक महिलाएं बनीं ‘लखपति दीदी’ रायपुर :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के प्रभावी क्रियान्वयन को नई गति मिली है। राज्य शासन…

Read More

अलर्ट! बाजार में बिक रहीं नकली और खतरनाक दवाएं : ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन समेत 5 दवाओं के बैच ‘अवमानक’ घोषित, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन सहित पाँच दवाओं के बैच ‘अवमानक’ घोषित राज्य औषधि नियंत्रण विभाग ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए रायपुर : भारत सरकार के ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया (DCGI) को मिली सूचना के अनुसार, बाज़ार में उपलब्ध औषधि आक्सीटोसिन इंजेक्शन (Oxytocin Injection IP) 5 IU/ml (Tocin), Batch No. I-7881 को परीक्षण उपरांत ‘Grossly Not of Standard Quality’ (गंभीर रूप से अवमानक) श्रेणी का घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त, खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी, रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा कराई गई जाँच में चार और औषधियाँ मिथ्याछाप (Spurious) पाई गई…

Read More

सेवा भवन में गरिमामयी समारोह : सेवा भवन में सम्मान का बड़ा मंच ! 35 साल की सेवा के बाद भावुक हुए अधिकारी, विदाई समारोह में छलके जज़्बात, पावर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों-कर्मचारियों को दी गई यादगार विदाई.

पावर कंपनी से ईडी श्री मनीष गुप्ता सहित आठ कर्मियों को भावभीनी विदाई, सेवा भवन में प्रबंध निदेशकों ने किया सम्मानित. रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री मनीष कुमार गुप्ता सहित आठ अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। रायपुर स्थित सेवा भवन में आयोजित गरिमामयी समारोह में पॉवर कंपनी के प्रबंध निदेशकों ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की। समारोह भावुक पलों और सम्मान के माहौल के बीच संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ स्टेट…

Read More

एनएचएम कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात : अब मिलेगा 6 लाख रुपये का मुफ्त लाइफ इंश्योरेंस, स्वास्थ्य मंत्री बोले—परिवारों को मिलेगा मजबूत आर्थिक सुरक्षा कवच

एनएचएम कर्मचारियों को मिलेगा 6 लाख रुपये का निःशुल्क लाइफ इंश्योरेंस कवर NHM के हजारों कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का अतिरिक्त लाभ : स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल रायपुर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हित में स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।  शासन द्वारा बैंक ऑफ इंडिया के साथ एम.ओ.यू. (MOU) निष्पादित किए जाने की अनुमति प्रदान की गई है, जिसके तहत एनएचएम के उन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को, जिनका वेतन खाता बैंक ऑफ इंडिया में संचालित है, ₹6…

Read More

बदलती खेती में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी बन रहे किसानों की नई पसंद

कम लागत, बेहतर उत्पादन और मिट्टी की सुरक्षा का नया विकल्प : नैनो उर्वरक वैज्ञानिक खेती की ओर बढ़ते कदम, नैनो उर्वरकों से किसानों को मिल रहा फायदा नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से खेती में बचत, उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा रायपुर : खेती में बढ़ती लागत, मिट्टी की घटती उर्वरा शक्ति और रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से पैदा हो रही चुनौतियों के बीच अब नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए एक उपयोगी और लोकप्रिय विकल्प बन गई है। कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि…

Read More