खरसिया में कलस्टर स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल का हुआ आयोजन : छत्तीसगढिय़ा संस्कृति के साथ पारंपरिक खेलों को बढ़ावा दे रही छत्तीसगढ़ सरकार-उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ राजीव युवा मितान क्लब के तत्वाधान में कलस्टर स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल का आयोजन उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य में आज शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय मैदान, खरसिया में संपन्न हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद  श्रीमती राधा सुनील शर्मा, एसडीएम श्री अभिषेक गुप्ता, सीएमओ श्री अंकुर पाण्डेय उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री श्री पटेल ने कहा छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की भाषा, संस्कृति, खान-पान को बढ़ावा…

Read More

विकासखण्ड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक संपन्न, 14 खेल विधाओं में लगभग 2 हजार महिला-पुरूषों ने लिया हिस्सा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर जिला नारायणपुर में विकासखण्ड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन 01 से 05 नवंबर तक क्रीड़ा परिसर मैदान में आयोजित किया गया, जिसमें दोनों विकासखण्डों के 11 जोन से लगभग 900 महिला तथा 1050 पुरूष प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ 01 नवंबर को राज्योत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि चंदन कश्यप, विधायक एवं अध्यक्ष हस्तशिल्प विकास बोर्ड छ.ग. शासन द्वारा महिला वर्ग के रस्साखींच प्रतियोगिता से किया गया। यह प्रतियोगिता कुल 14 खेल विधाओं खो-खो, कबड्डी, रस्सकासी, संखली, पिट्ठूल, गिल्ली डंडा, बांटी, फुगड़ी, गेड़ी दौड़,…

Read More

कलेक्टर ने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बच्चों के लिए संचालित तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र का किया निरीक्षण

बच्चों को शिक्षा के साथ देश के अच्छे कोच से प्रशिक्षण दिलवाने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने शुक्रवार को रणजीता स्टेडियम के पास शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल अकादमी प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया और विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। कोच को अच्छे से प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि जशपुर जिले में प्रतिभाशाली विद्यार्थी और खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं बस उन्हें अच्छे कोच से ट्रेनिंग…

Read More

22 वीं राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता : अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग ने जीता गोल्ड, कप्तान अयानवीर रहे ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’

बिलासपुर संभाग की टीम के बेहतरीन प्रदर्शन में फाउंडेशन अकैडमी के खिलाड़ियों का बना रहा दबदबा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर 22 वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग ने गोल्ड मेडल जीता। आज का मुकाबला रायपुर संभाग और बिलासपुर संभाग के मध्य खेला गया, जिसमें रायपुर ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रायपुर ने 20 ओवर में 124 रन बनाए। बिलासपुर संभाग ने महज 15 ओवर में 125 रनों के लक्ष्य को पूरा कर लिया। इस तरह बिलासपुर संभाग ने कप्तान अयानवीर…

Read More

अण्डर-23 नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 31 अक्टूबर तक खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर

खेल और मैदान जीने की कला सिखाते हैं: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर द्वितीय नेशनल अण्डर 23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में आज बहतराई के बी.आर.यादव एथलेटिक्स स्टेडियम में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और जिले के प्र्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने कहा कि बिलासपुर में इस तरह की राष्ट्रीय प्रतियोगिता होना हमारे लिए गर्व की बात है। बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के आयोजन से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ेगा।…

Read More

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में तीसरे चरण की प्रतियोगिताएं शुरू : कबड्डी, भौंरा, खो-खो, फुगड़ी, रस्साकसी, गेड़ी दौड़ का हुआ आयोजन

दूसरे चरण के विजेता विकासखंड/नगरीय क्लस्टर स्तर में ले रहे भाग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य सरकार के विशेष पहल से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न 6 स्तरों में आयोजित होने वाली इस स्पर्धा में आज तीसरे स्तर, विकासखंड/नगरीय क्लस्टर की प्रतियोगिता का आरंभ हुआ। पहले चरण में राजीव युवा मितान क्लब और दूसरे चरण में जोन स्तर पर खेलों का सफल आयोजन हुआ। तीसरे चरण में जोन स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता भाग ले रहे हैं। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 के विकासखंड/नगरीय क्लस्टर स्तर खेलों का…

Read More

उत्साह के माहौल में 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

राज्य भर से आए खिलाड़ी कर रहे हैं शिरकत डेढ़ हजार से ज्यादा खिलाड़ियों का बिलासपुर में समागम  30 अक्टूबर तक होगी 6 खेल प्रतियोगिताएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ आज यहां राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में बिलासपुर विधायक श्री शैलेश पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर श्री पाण्डेय ने कहा कि बिलासपुर नगर खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है, फिर चाहे वो छत्तीसगढ़िया…

Read More

22 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2022 : अयानवीर के नाबाद शतक से बिलासपुर संभाग ने बस्तर संभाग को 142 रनों से हराया

अंडर 14 संभाग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बिलासपुर के राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में हुआ आज समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर अंडर 14 संभाग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ बिलासपुर राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में आज हुआ। जिसमें बिलासपुर संभाग और बस्तर संभाग के बीच आज पहला मैच खेला गया। इस प्रारंभिक मुकाबले में बिलासपुर संभागीय क्रिकेट टीम के कप्तान अयानवीर सिंह भाटिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ओपनिंग बल्लेबाजी करने हुए अयानवीर के नाबाद 111 रनों की शानदार बल्लेबाजी से बिलासपुर संभाग ने 223 रनों का विशाल…

Read More

भारतीय फुटबॉल अंडर 17 टीम : कप्तान अष्टम उरांव व खिलाड़ी सुधा अंकिता तिर्की के गुमला आगमन पर उपायुक्त ने किया सम्मान !

उपायुक्त ने अष्टम उरांव को बनाया ‘किशोरी समृद्धि योजना का ब्रांड एंबेसडर’ मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-गुमला भारतीय फुटबॉल अंडर 17 टीम की कप्तान अष्टम उरांव एवं खिलाड़ी सुधा अंकिता तिर्की के गुमला आगमन के उपरांत उपायुक्त सुशांत गौरव ने अपने सभाकक्ष में उनका सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान उपरोक्त दोनों खिलाड़ियों के अलावा इन खिलाड़ियों के परिजन भी उपस्थित रहे। खिलाड़ियों के परिजनों को भी उपायुक्त ने गुलदस्ता देकर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। उपायुक्त ने कहा कि गुमला की इन बेटियों ने न केवल इस जिले का बल्कि…

Read More

जिला बैडमिंटन संघ ने किया ‘जिला सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप स्पर्धा-2022’ का आयोजन : पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पुरस्कार वितरित कर खिलाड़ियों का किया सम्मान

स्मार्ट बनने के लिए बच्चों का एक्स्ट्रा एक्टिविटी में भाग लेना अत्यंत आवश्यक, अपनी प्रतिभा को प्रमाणित  करने का बेहतरीन मंच है खेलकूद – पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर राजधानी रायपुर में जिला बैडमिंटन संघ की तरफ से ‘जिला सब जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा 2022’ का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल सम्मिलित हुए। खास बात ये है कि साल 2008 में कैबिनेट मंत्री रहते हुए खुद बृजमोहन अग्रवाल ने बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण करवाया था, हाल ही में रिनोवेशन की प्रक्रिया के लिए…

Read More