“गेट टू गेदर क्रिकेट प्रतियोगिता” को लेकर खिलाड़ियों का हुआ ऑक्शन, सर्वाधिक 28,500/-रूपये  में बिके रमाकांत साहू !

निबंधित कुल 143 क्रिकेट खिलाड़ियों में 120 खिलाड़ियों पर लगी बोली मनीष केशरी, समदर्शी न्यूज-गुमला गुमला में क्रिकेट का महाकुंभ गेट टु गेदर क्रिकेट प्रतियोगिता आगामी 7 से 13 नवंबर तक परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम-गुमला में आयोजित होगी। इस निमित्त रौनियार धर्मशाला में ऑक्शन के जरिए आइकॉन खिलाड़ियों को टीम ओनर के द्वारा खरीदा गया। कुल 8 टीमों के ओनर ऑक्शन प्रक्रिया में सम्मिलित हुए। निबंधित कुल 143 क्रिकेट खिलाड़ियों में 120 खिलाड़ियों पर बोली लगी। जिसमें सर्वाधिक 28,500/-रूपये में रमाकांत साहू खरीदे गए। जबकि 22500/-रूपये में रेहान चौधरी, 21500/-रूपये…

Read More

कराटे स्कूल के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल कहा- जो खेलेगा, वही हारेगा, फिर वही जीतेगा भी, खिलाड़ी होते हैं देश के ब्रांड एंबेसडर

खेल हमारे भीतर आत्मविश्वास की वृद्धि करते हैं, बच्चों में आत्मविश्वास होना सबसे ज्यादा जरूरी है-बृजमोहन अग्रवाल जिस काम को करने से दूसरों को गर्व हो, ऐसा काम हमको करना चाहिए – बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम, रायपुर स्थित कराटे स्कूल के स्थापना दिवस पर वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल सम्मिलित हुए। ओपी शर्मा व अजय साहू व स्कूल के स्टॉफ के साथ-साथ बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे। इस उत्सव पर बच्चों ने अपने नाटकीय रूपांतरण…

Read More

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर ने बच्चों को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की तैयारी एवं प्रशिक्षण हेतु पुलिस लाईन जशपुर का मैदान कराया उपलब्ध, इस प्रशिक्षण में सभी विकासखंड के लगभग 50 छात्र/छात्राओं को विभिन्न खेल के संबंध में कराया जा रहा है अभ्यास

इस मैदान में स्कूल के छात्र/छात्राओं को विभिन्न खेल प्रतियोगिता के संबंध में खेल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण/अभ्यास कराया जा रहा है  विधार्थियों को कबड्डी, खो-खो, व्हॉलीबाल की बारीकियों के संबंध में दी जा रही है जानकारी इस प्रशिक्षण में सम्मिलित खिलाड़ी आगामी दिवस में रणजीता स्टेडियम जशपुर में अपनई खेल प्रतिभा का करेंगे प्रदर्शन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी. रविशंकर (IPS)  द्वारा स्कूली बच्चों को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की तैयारी हेतु पुलिस लाईन जशपुर का मैदान उपलब्ध कराया गया है। इस मैदान में स्कूल के छात्र/छात्राओं को…

Read More

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर राँची पुलिस की तैयारियां पूरी, सुरक्षा के लिए बनाया गया है अभेद घेरा

जेएससीए स्टेडियम में होने वाले मैच को लेकर दो हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी किए गए हैं तैनात मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-राँची  9 अक्टूबर यानी रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाना है. इसको लेकर रांची पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है. स्टेडियम के बाहर और भीतर पुलिस द्वारा सुरक्षा के लिए अभेद घेरा बनाया गया है. शनिवार को सुरक्षा में प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. जेएससीए स्टेडियम में होने वाले मैच को लेकर दो हजार से…

Read More

जशपुर जिले के सभी ग्रामीण एवं नगरीय निकायों में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की हुई शुरूआत

प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु बच्चों युवाओं, महिलाओं सहित बुजुर्गो में दिखा उत्साह गिल्ली डंडा, भौंरा, रस्साकसी, खो-खो, फुगड़ी, कबड्डी जैसे खेलों का हुआ आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों को वैश्विक पहचान दिलाने और लोगों में खेल के प्रति जागरूकता लाने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत की गई है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक आयोजन से ग्रामीण अंचलों का खेल अब गांवों से निकलकर शहरों तक पहुंचेगा। राज्य में आज से प्रारंभ हुए इस प्रतियोगिता में जिले के सभी ग्रामीण एवं नगरीय…

Read More

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक जांजगीर-चाम्पा : रोमांच के साथ उत्साह का बना माहौल, पारम्परिक खेलों ने बढ़ाया मेलजोल, गिल्ली-डंडा, लंगड़ी दौड़, पिट्ठुल, रस्साकसी, फुगड़ी, भौंरा, खो-खो का हुआ आयोजन

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भाग लेने बच्चों से लेकर बड़ों में दिखा उत्साह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा प्रदेश स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की आज से शुरूआत क्या हुई, इसमें भाग लेकर खेलने के लिए गांव के बच्चों से लेकर बड़ो में बहुत उत्साह नजर आया। पारम्परिक खेलों को महत्व मिलने से इसे मैदान पर खेलने वालों से लेकर देखने वालों में न सिर्फ एक अलग खुशी थी, गांव से लेकर नगर तक छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की चर्चा भी खूब हुई। जिले में गांव-गांव में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के माध्यम से पारम्परिक खेल गिल्ली-डंडा, लंगड़ी…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की शुरूआत, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बनेंगे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के प्रतिभागी। छह स्तरों में हो रहा है आयोजन, महिलाओं व पुरूषों के अलग वर्ग

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए खेलकूद को दिया जा रहा है बढ़ावाः मुख्यमंत्री श्री बघेल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर तीज त्यौहार, लोक संस्कृति, लोक कला को बढ़ावा देने के बाद अब छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को भी वैश्विक पहचान दिलाने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत हो चुकी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में इसकी शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की शुरूआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति व सभ्यता…

Read More

रायपुर संभाग ओवरऑल चैंपियन बना :  22वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2022 पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह

पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी ध्यान देना जरूरी – विकास उपाध्याय खेल से खिलाड़ियों में अनुशासन, धैर्य,एकता, सजगता एवं स्वस्थ प्रतियोगिता का होगा विकास – सत्यनारायण शर्मा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर 22 वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2022-23 का पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह सालेम अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संपन्न हुआ।छत्तीसगढ़ के पांच जोन बस्तर,बिलासपुर,सरगुजा,दुर्ग और रायपुर के खेल प्रतिभागियों ने 1से 4 अक्टूबर तक आयोजित 10 विभिन्न खेल विधाओं में हिस्सा लिया। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक रायपुर पश्चिम श्री विकास उपाध्याय ने कहा…

Read More

नेशनल गेम्स में सम्मिलित होने जा रहे खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने खेल सामग्री का किया वितरण : खेल का मैदान सीखने की सबसे अच्छी जगह है – बृजमोहन अग्रवाल

गलतियां सबक होती हैं, जीवन को सफलता की ओर लेकर जाती हैं, खेलना ही हमारी जिंदगी का लक्ष्य होना चाहिए – बृजमोहन अग्रवाल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल के शंकर नगर स्थित सरकारी आवास पर राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने वाली महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों की टीमों को जूते एवं बैग का वितरण किया गया। अहमदाबाद में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में इस बार 36 खेलों को सम्मिलित किया गया है। इसमें सामूहिक रूप से खेले जाने वाले खेलों के रूप में सॉफ्ट बॉल की…

Read More

जशपुर: 6 अक्टूबर से प्रारम्भ होगा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक, इच्छुक प्रतिभागी पंजीयन के लिए संबंधित पंचायत या नगरीय निकायों में गठित क्लब में कर सकते हैं संपर्क

कलेक्टर ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शामिल होकर अपनी प्रतिभा दिखाने का किया आग्रह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं खेल भावना का विकास करने हेतु मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 का आयोजन किया जा रहा है। ’छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक’ गांव से लेकर राज्य स्तर तक 6 अक्टूबर 2022 से प्रारंभ होकर 6 जनवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने…

Read More