हाट बाजार क्लिनिक से मिल रही निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा,अप्रैल से अब तक 1 लाख से अधिक लोग हुए लाभांवित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बलौदाबाजार जिले में स्वास्थ्य सम्बंधी शासन की विशेष फ्लैगशिप योजना मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक का लाभ जमीनी स्तर पर दिखाई पड़ रहा है। इस वर्ष माह अप्रैल से नवंबर  तक जिले में एक लाख से अधिक लोगों ने योजना का लाभ उठाया है। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर ने बताया की जिले में पाँच ब्लॉक में कुल 30 हाट बाजार संचालित हैं जिनके द्वारा क्लिनिक में मरीजों को देखा जा रहा है। हाट बाजार की मोबाइल…

Read More

आईओसीएल छत्तीसगढ़ में टीबी उन्मूलन में करेगा सहयोग : केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में नई दिल्ली में हुआ एमओयू

टीबी की जांच के लिए 50 ट्रूनाट मशीनें और 5 पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे मशीनें उपलब्ध कराएगा आईओसीएल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारत सरकार का सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) छत्तीसगढ़ में टीबी के उन्मूलन में राज्य शासन को सहयोग प्रदान करेगा। इसके लिए नई दिल्ली में आज केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सेंट्रल टीबी डिवीजन और आईओसीएल के बीच एमओयू…

Read More

एनीमिया मुक्त भारत के लिए देशभर के विशेषज्ञों ने किया मंथन, छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व श्रीसत्यसाईं संजीवनी अस्पताल ने किया

महिलाओं एवं किशोरियों में खून की कमीं के लिए किए जा रहे कार्यों को राष्ट्रीय मंच पर किया गया प्रस्तुत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर एनीमिया मुक्त भारत अभियान  के लिए राज्य स्तर पर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम एनीमिया को नियंत्रित करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य कार्यक्रम है। इसी कड़ी में दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व श्री सत्यसाईं संजीवनी अस्पताल ने किया। कार्य़शाला में संस्थान की ओर से महिलाओं एवं किशोरियों में रक्तअल्पता (खून की कमीं) के…

Read More

राज्य में पहली दफ़ा पुराने वाल्व में नये वाल्व का प्रत्यारोपण, वाल्व इन वाल्व प्रक्रिया के जरिये 72 वर्षीय बुजुर्ग को मिली नई जिंदगी

डाॅ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में पूर्व प्रत्यारोपित सर्जिकल वाल्व के अंदर कैथेटर के जरिये लगाया नया वाल्व एसीआई के कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक किया राज्य का पहला तावी वाल्व इम्प्लांटेशन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (एसीआई) में एक 72 वर्षीय बुजुर्ग के दिल में ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इम्प्लांटेशन (तावी ( TAVI Process )) प्रक्रिया के जरिये वाल्व के अंदर वाल्व का सफल प्रत्यारोपण किया गया। उम्र के बुजुर्गावस्था कहे जाने वाले पड़ाव में हाई रिस्क श्रेणी में मरीज के पुराने सर्जिकल वाल्व के अंदर…

Read More

जिला अस्पताल कोविड की संभावित नई लहर से निपटने हेतु रहे मुस्तैद, कोरोना से निपटने सारंगढ़ में चला मॉकड्रिल, जिला अस्पताल पहुंची कलेक्टर डॉ.सिद्दकी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़-बिलाईगढ़ कोरोना को लेकर राज्य के सभी जिला अस्पतालों में मॉक ड्रिल की जा रही है। वर्तमान में चीन, अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया सहित कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामले बढऩे के बाद भारत में भी कोरोना वायरस के नए वेरिएंट बीएफ. 7 से निपटने की तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दकी ने सारंगढ़ जिला अस्पताल पहुंचकर स्थितियों का जायजा लिया। केंद्र सरकार के निर्देश पर आज जिला अस्पताल, सारंगढ़ में मॉकड्रिल की गई। इस दौरान कलेक्टर ने अस्पताल…

Read More

छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में, कोरोना मॉक ड्रिल किया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर आज दिनांक 27 ,12 ,2022 को राज्य सरकार के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में, कोरोना मॉक ड्रिल किया गया, राज्य सरकार द्वारा यह संज्ञान में लाया गया है कि कोरोनावायरस की तीसरी लहर प्रदेश में प्रारंभ हो सकती है, इसी परिपेक्ष में सिम्स हॉस्पिटल में कोरोनावायरस इलाज एवं जांच संबंधित व्यवस्था का मॉक ड्रिल किया गया, उक्त मॉक ड्रिल में माननीय मंत्री चिकित्सा एवं परिवार परिवार कल्याण विभाग श्री टीएस सिंह देव जी गूगल मीट के माध्यम से उपस्थित रहे, उन्होंने कोरोनावायरस आइसोलेशन वार्ड एवं…

Read More

डाॅ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में कोरोना की तैयारियों को लेकर अम्बेडकर अस्पताल में माॅकड्रिल का आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के दिशा-निर्देर्शों के अनुरूप कोविड की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डाॅ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में आज कोरोना प्रबंधन (कोविड मैनेजमेंट) प्रोटोकाॅल का माॅकड्रिल किया गया। शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोरोना प्रबंधन माॅकड्रिल के दौरान एक प्रतीकात्मक मरीज के माध्यम से चिकित्सकीय, नर्सिंग, पैरामेडिकल स्टाॅफ के रैपिड रिस्पांस(त्वरित प्रतिक्रिया) को परखा गया। चिकित्सालय के विशेषीकृत कोरोना वार्ड में माॅकड्रिल के दौरान इस बात की सुनिश्चितता की…

Read More

जशपुर : उचित चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराने टोल फ्री नंबर 104-हेल्थ हेल्पलाइन सेवा प्रारंभ

हेल्थ हेल्पलाइन से स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं संबंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु एक उपयुक्त माध्यम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को  उचित चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध करवाने के लिए टोल फ्री नंबर 104-हेल्थ हेल्पलाइन” सेवा प्रारंभ की गई है। इस नंबर पर फोन करके डॉक्टर की सलाह, काउंसलिंग और आयुष्मान भारत योजना से होने वाली परेशानियों से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं व योजनाओं का लाभ लेने, विभिन्न रोगों के बारे में जानने, दवाओं की जानकारी लेने और तंबाकू जैसे व्यसनों…

Read More

कलेक्टर श्री ध्रुव मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक का जायजा लेने पहुंचे  बेलबहरा साप्ताहिक बाजार में

ग्रामीणों से चर्चा कर छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का लिया फीडबैक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर पी.एस. ध्रुव ने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना का जायजा लेने गत दिवस अचानक मनेन्द्रगढ़ विकासखण्ड के ग्राम बेलबहरा के साप्ताहिक बाजार पहुंचे। उन्होंने यहां पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीणों के निःशुल्क इलाज के लिए लगे स्वास्थ्य कैम्प का मुआयना किया और ग्रामीणों से उनकी बीमारी और इलाज के संबंध में पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि बेलबहरा साप्ताहिक बाजार में नियमित रूप से मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक…

Read More

तंबाकू मुक्त जिला बनाने के लिए चयनित 10 ग्राम पंचायतों को दिया गया प्रशिक्षण : कोटपा अधिनियम के प्रावधान एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत लागू की गई नीतियों की सरपंचों और मितानिन ने सीखी बारीकियां

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, मुंगेली राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मुंगेली जिले को तंबाकू मुक्त बनाए जाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला स्तरीय ग्राम पंचायतों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें जिले की10 ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव तथा मितानिन प्रशिक्षकों को  ग्राम स्तर पर तंबाकू मुक्ति परिवेश बनाए जाने हेतु कोटपा अधिनियम 2003 के प्रावधानों एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत लागू की गई नीतियां जैसे कि धूम्रपान निषेध क्षेत्र तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान तंबाकू मुक्त कार्यालय जैसे प्रावधानों के बारे में जानकारी…

Read More