जशपुर जिले में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का दूरस्थ अंचल के लोगों को मिल रहा है लाभ, अब तक 3523 क्लीनिक लगाकर 196642 लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दूरस्थ क्षेत्रों में लोगो तक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उददेश्य से छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का बेहतर संचालन किया जा रहा है। जिले में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना 112 हाट बाजारों में संचालित हो रही है। जिसमें आम जनताओं को स्वास्थ्यगत समस्याओं का जांच, उपचार एवं निःशुल्क औषधि की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है साथ ही गंभीर रोगों के बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सकीय संस्थानों में रेफरल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग…

Read More

पोषण जागरूकता के लिए राजधानी में निकली साइकिल रैली : रायपुर में मरीन ड्राइव से रैली निकालकर सही पोषण देश रोशन और गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ का दिया गया संदेश

महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती भेंड़िया,महिला आयोग की अध्यक्ष  डॉ.नायक और विधायक श्रीमती अनिता शर्मा हुईं शामिल पोषण जागरुकता रथ को रवाना किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर महिला एवं बाल विकास विभाग  मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया की अगुआई में पोषण जागरुकता के लिए सही पोषण देश रोशन और गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ के संदेश के साथ आज सुबह राजधानी रायपुर में मरीन ड्राइव से  साइकिल रैली  निकाली गई । रैली में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.किरणमयी नायक, विधायक धरसीवां श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में…

Read More

अपनी आंखें दान करें, दृष्टिहीनों का जीवन रोशन करें, नेत्रदान के लिए लोगों को जागरूक करने आयोजित हुआ कार्यक्रम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नेत्रहीनों के जीवन में उजियारा लाने के उद्देश्य से नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स ) रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में चिकित्सकों एवं चिकित्सा छात्रों ने नेत्रदान जागरूकता क लेकर “अपनी आंखें दान करें, दृष्टिहीनों का जीवन रोशन करें” के नारे भी लगाए और लोगों से नेत्रदान करने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने नेत्रदान की अलख जगाने के लिए तख्तियां ले रखी थी, उन पर नेत्रदान करने संबंधी संदेश और नेत्र बैंक एवं उनके नंबर की…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में हुई छत्तीसगढ़ सिकलसेल संस्थान के संचालक मंडल की 9वीं बैठक : सभी जिलों और शासकीय मेडिकल कॉलेजों में सिकलसेल जांच एवं परामर्श केंद्र 2 अक्टूबर तक खोलने के निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने सिकलसेल संस्थान के संचालक मंडल की बैठक में दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने प्रदेश के सभी जिलों और शासकीय मेडिकल कॉलेजों में 2 अक्टूबर तक सिकलसेल जांच एवं परामर्श केंद्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं। आज पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में छत्तीसगढ़ सिकलसेल संस्थान के संचालक मंडल की बैठक में उन्होंने ये निर्देश दिए। उन्होंने इन केंद्रों में काम करने वाले स्टॉफ को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने कहा। स्वास्थ्य मंत्री ने वॉक-इन-इंटरव्यु के…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अध्यक्षता में हुई शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, बिलासपुर की स्वशासी कार्यकारिणी समिति की बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अध्यक्षता में आज शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, बिलासपुर की स्वशासी कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में आयोजित बैठक में समिति की पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के पालन प्रतिवेदन के साथ ही 31 मार्च 2022 तक महाविद्यालय द्वारा किए गए व्यय का अनुमोदन किया गया। स्वशासी कार्यकारिणी समिति की बैठक में महाविद्यालय के सेमीनार कक्ष एवं डिजिटल लाइब्रेरी के लिए ए.सी. खरीदने के लिए मंजूरी प्रदान की…

Read More

9 सितम्बर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस : प्रदेश में 24 जिलों के कुल 85.27 लाख बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य

1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों व किशोरों को दी जाएगी कृमि की दवा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश में 9 सितम्बर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के एक वर्ष से 19 वर्ष के सभी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को आंगनबाड़ी केन्द्रों, शासकीय विद्यालयों, स्वास्थ्य केन्द्रों, अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों और तकनीकी शिक्षा संस्थानों में कृमि की दवा का सेवन कराया जाएगा। बच्चों व किशोरों के अच्छे स्वास्थ्य, बेहतर पोषण, नियमित शिक्षा तक पहुंच और जीवन की गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी के लिए…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने किसानों के खेतों में जाकर गिरदावरी कार्य का किया सघन निरीक्षण, त्रुटि रहित गिरदावरी शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता- कलेक्टर

किसानों द्वारा वास्तविक बोये गए क्षेत्रफल  की जांच हेतु खसरा एवं रकबे में लगाए गए फसल का किया सत्यापन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज मनोरा विकासखण्ड के ग्राम भभरी, चड़िया एवं जशपुर के गम्हरिया में  किसानों के खेतों में जाकर  वास्तविक बोये गए क्षेत्रफल की जानकारी के लिए किए जा रहे गिरदावरी कार्य का सघन निरीक्षण कर खसरा एवं रकबे में लगाए गए फसल का सत्यापन किया। इस अवसर  पर सम्बंधित विकासखण्ड के एसडीएम, तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने…

Read More

मुख्यमंत्री क्रिटीकल केयर की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस क्रिटिकॉन-2022 में हुए शामिल : कोरोना काल में मानवता की सेवा कर डॉक्टरों ने बचाई लाखों लोगों की जान- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित क्रिटीकल केयर पर आधारित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस क्रिटिकॉन-2022 में शामिल हुए । इस अवसर पर क्रिटिकॉन-2022 कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने आए क्रिटीकल केयर विशेषज्ञों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल मे मानवता की सेवा कर डॉक्टरों ने लाखों लोगों की जान बचाई। इस दौरान डाक्टर खुद भी संक्रमित हुए और कई डॉक्टरों को हमने खोया भी। फिर भी हमारे डॉक्टर और चिकित्सकीय स्टाफ लगातार लोगों की सेवा में लगे रहे। यही…

Read More

शान्ति सरोवर में शिक्षक दिवस पर परिचर्चा : श्रेष्ठतम समाज के लिए मूल्य आधारित शिक्षा

5 सितम्बर से सात दिवसीय तनाव मुक्ति शिविर समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिक्षाविद सेवा प्रभाग द्वारा रविवार 4 सितम्बर को सुबह 9 बजे परिचर्चा का आयोजन किया गया है। जिसका विषय होगा- श्रेष्ठतम समाज के लिए मूल्य आधारित शिक्षा। चर्चा में प्रतिभागी होंगे स्वामी विवेकानन्द तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एम.के. वर्मा, आई. आई. टी. भिलाई के डायरेक्टर प्रो. रजत मूना, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णु दत्त, ट्रीपल आई. टी. के रजिस्ट्रार ले. कर्नल (से.नि.) राजेश कुमार मिश्रा तथा…

Read More

खैरागढ़ में छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी आर्ट गैलरी का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन : संपूर्ण छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और परम्परा की एक छत के नीचे मिलेगी झलक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में 3 सितंबर 2022 को छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े आर्ट गैलरी का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के इस भव्य और शानदार आर्ट गैलरी में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों को प्रदर्शनी के लिए रखा गया है। विश्वविद्यालय के चित्रकला, मूर्तिकला, ग्राफिक्स, क्राफ्ट एंड डिजाइन तथा लोक संगीत एवं कला संकाय के छात्र-छात्राओं द्वारा निर्मित उत्कृष्ट कलाकृतियों को प्रदर्शनी के लिए रखा गया है। भव्य और शानदार आर्ट गैलरी के…

Read More