कांसाबेल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10  दिसम्बर को दिव्यांगजनो की शारीरिक जांच एवं पंजीयन हेतु शिविर आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कांसाबेल : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा  जिले के दिव्यांगजनों को विशिष्ट पहचान-पत्र ( न्क्प्क् कार्ड) जारी करने हेतु सभी जनपद पंचायत मुख्यालयों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उप संचालक समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में लगभग 13 हजार 199 दिव्यांगजनों के विशिष्ट पहचान पत्र जारी किया जाना शेष है। इस हेतु शेष दिव्यांगजनों का ग्राम पंचायतवार शारीरिक जांच एवं यूडीआईडी पोर्टल मे पंजीयन हेतु जिले के समस्त जनपद पंचायत मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य…

Read More

बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत 8.4 लाख बच्चों का हुआ नेत्र परीक्षण : प्रदेश के 28,000 से अधिक बच्चों में दृष्टिदोष, 13,000 से अधिक बच्चों को चश्मा वितरित

सतर्क रहें, बच्चों की आंखों की करें नियमित देखभाल – डॉ. मिश्रा रायपुर :  आंखें शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण और नाजुक अंग है। आंखों के बिना जीवन बेरंग सा है। इसलिए बहुत जरूरी है कि आंखों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना। विशेषकर बच्चों के आंखों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानियां बरतनी जरूरी है। इसी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाल नेत्र सुरक्षा और देखभाल के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बीते दिनों बाल नेत्र सुरक्षा कार्यक्रम संचालित किया गया, जिसमें 8.4 लाख…

Read More

जशपुर जिले में सिकल सेल मरीजों को चिन्हांकन करके किया जाएगा उचित उपचार, डॉक्टरों की टीम ने बताएं सिकल सेल के लक्षण और उपाय : विशेषज्ञ डॉ. योगेश जैन के कहा सिकल सेल मरीजों को हाइड्रोक्सीयूरिया के नियमित सेवन से बार बार खून चढ़ाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी….पढ़ें स्वास्थ्य से जुड़ी ख़बर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के दिशा-निर्देश में जिला चिकित्सालय जशपुर के सभा कक्ष में डॉक्टर, स्टॉफ नर्स और लैब टेक्नीशियन को आज सिकल सेल का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले के सभी मरीजों का चिन्हांकन करके डेटाबेस तैयार किया जाए और उनको सही समय पर सही उपचार दिया जाए। इसी उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण में अम्बिकापुर के संगवारी टीम और दिल्ली एम्स हॉस्पिटल के जाने माने विशेषज्ञ डॉ. योगेश जैन, डॉ.चेतन्य मलिक, डॉ.अभिजीत गडेवार, इन्दुरोश लकड़ा,…

Read More

सघन अभियान चलाकर हो रही है ‘टीबी’ एवं ‘कुष्ठ’ रोगियों की खोज, क्षेत्र भ्रमण के साथ दीवार लेखन कर लोगों को किया जा रहा जागरूक

अभियान के अंतर्गत संभावित मरीजों की जांच कर पॉजिटिव पाए गए लोगों को इलाज भी कराया जाएगा उपलब्ध बिलासपुर : टीबी एवं कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए जिले में सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत 1 दिसम्बर से स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर इन बीमारियों के संभावित मरीजों की पहचान की जा रही है। इसके अलावा अभियान के अंतर्गत संभावित मरीजों की जांच कर पॉजिटिव पाए गए लोगों को इलाज भी उपलब्ध कराया जाएगा। सघन टीबी एवं कुष्ठ खोज अभियान दो चरणों में संचालित…

Read More

स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने में डायग्नोसिस मशीनों की बड़ी भूमिका, आपूर्तिकर्ता कंपनियों से समन्वय कर इनकी आपूर्ति में तेजी लाएंगे – टी.एस. सिंहदेव

स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रीय फॉर्मास्युटिकल एंड इक्वीपमेंट मेनुफेक्चरर्स मीट के दूसरे दिन मेडिकल इक्वीपमेंट के निर्माता कंपनियों और सप्लायरों से दिनभर की चर्चा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज सीजीएमएससी (Chhattisgarh Medical Services Corporation) के अध्यक्ष एवं निदेशकों तथा वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ देश भर से आए मेडिकल इक्वीपमेंट के निर्माताओं और सप्लायरों से चर्चा की। सीजीएमएससी द्वारा रायपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय फॉर्मास्युटिकल एंड इक्वीपमेंट मेनुफेक्चरर्स मीट (National Pharmaceutical & Medical Equipment…

Read More

प्रधानमंत्री ने जशपुर जिले को दी ‘क्रिटिकल केअर ब्लॉक’ की सौगात, स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव का सपना हुआ साकार

जिलेवासियों की ओर से सांसद श्रीमती गोमती साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर कुनकुरी : जशपुर जिले को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी खुशियों की सौगात, जिले में अतिशीघ्र बहुप्रतीक्षित ‘क्रिटिकल केअर ब्लॉक’ की स्थापना होने जा रही है। रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय द्वारा 3 वर्षो से लगातार किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ अधोसंरचना मिशन द्वारा जिले के लिए 50 बैड के क्रिटिकल केअर ब्लॉक की स्वीकृति दे दी गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन छग द्वारा जारी पत्र…

Read More

‘राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन क्लीन गंगा ग्रीन गंगा’ के अंतर्गत 84 घाटों को स्वच्छ रखने चलाया गया जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम !

अनिल कुमार सिंह हरीतिमा अभियान के ब्रांड एंबेसडर ने सभी को दिलाई शपथ समदर्शी न्यूज डेस्क वाराणसी : राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन क्लीन गंगा ग्रीन गंगा के अंतर्गत आज चेत सिंह घाट से लेकर हरिश्चंद्र घाट तक स्वच्छता स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में आज श्री सुरेंद्र चौधरी पुलिस उपमहानिरीक्षक रेंज चंदौली के नेतृत्व में श्री अनिल कुमार बृक्ष कमांडेंट 95 बटालियन के मार्गदर्शन में सृजन सामाजिक विकास न्यास व 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने बृहद रूप से स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि…

Read More

बिग ब्रेकिंग : एआरटी व सरोगेसी करने वाले निजी स्वास्थ्य संस्थाओं का पंजीयन प्रारंभ, अपंजीकृत सेंटरो के विरूद्ध की जाएगी कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर एआरटी (Assisted Reproductive Technology) व सरोगेसी (Surrogacy) के जरिए दंपत्तियों को संतान सुख प्रदान करने वाले संस्थाओं को प्रदेश में अनुपालन नियमों के तहत पंजीकृत किया जा रहा है। एआरटी व सरोगेसी का कार्य करने वाली स्वास्थ्य संस्थाएं पंजीकरण कराने के लिए नेशनल रजिस्ट्री पोर्टल एआरटी एंड सरोगेसी में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एआरटी एंड सरोगेसी-सह-पीसीपीएनडीटी (PC-PNDT Act) के संयुक्त संचालक डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि एआरटी एंड सरोगेसी पोर्टल में प्राप्त आवेदनों पर राज्य एवं जिला स्तरीय टीम द्वारा निरीक्षण किया जा रहा…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रीय फॉर्मास्युटिकल एंड इक्वीपमेंट मेनुफेक्चरर्स मीट में दवा निर्माता कंपनियों और सप्लायरों से दिनभर की चर्चा : मितानिन पेटी से लेकर मेडिकल कॉलेजों तक पर्याप्त दवाई के लिए बेहतर आपूर्ति व्यवस्था जरूरी – टी.एस. सिंहदेव

सिपला, एबॉट, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, जिओमेड, भारत सीरम, जॉनसन एंड जॉनसन, नोवार्टिज और बायोकॉन जैसी कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने मीट में लिया हिस्सा सीजीएमएससी द्वारा रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय फॉर्मास्युटिकल एंड इक्वीपमेंट मेनुफेक्चरर्स मीट का आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज सीजीएमएससी (Chhattisgarh Medical Services Corporation) के अध्यक्ष एवं निदेशकों तथा वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ देशभर से आए फॉर्मास्युटिकल कंपनियों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। सीजीएमएससी द्वारा रायपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय फॉर्मास्युटिकल एंड इक्वीपमेंट मेनुफेक्चरर्स…

Read More

कुंजारा पंचायत मुख्यालय में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का हुआ शुभारंभ, संस्थागत प्रसव, बीपी-शुगर सहित कई प्रकार के लैब टेस्ट की सुविधा हुई प्रारंभ, ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त.

संसदीय सचिव व कुनकुरी विधायक यूडी मिंज ने कुंजारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का स्कूली छात्रा के हाथों कराया उद्घाटन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुरनगर कुंजारा : संसदीय सचिव व कुनकुरी विधायक यूडी मिंज ने कुंजारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन स्कूली छात्रा के हाथों कराया। मुख्य अतिथि श्री मिंज की इस पहल से छात्रा किरण नायक खुशी से रो पड़ी। बतौर मुख्य अतिथि श्री मिंज ने कुंजारा ग्राम समेत उपस्थित ग्रामीणों, मितानिनों, स्कूली छात्र-छात्राओं को नए अस्पताल खोले जाने की बधाई दी। उन्होंने बताया कि कई सारी बीमारियां शुरू में इलाज…

Read More