कवर्धा जिला अस्पताल को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण पत्र, उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रदान किया एनक्यूएएस सर्टिफिकेट, राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र पाने वाला प्रदेश का दसवां जिला बना कबीरधाम

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने अस्पताल के अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मरीजों को बेहतर इलाज और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने वाले कबीरधाम जिला अस्पताल को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। प्रदेश के नौ जिला अस्पतालों कोरबा, जशपुर, रायपुर, कांकेर, महासमुंद, बलौदाबाजार, मुंगेली, नारायणपुर और बीजापुर को भारत सरकार द्वारा पहले ही इस प्रमाण पत्र से नवाजा जा चुका है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम द्वारा कवर्धा जिला अस्पताल के 12 विभिन्न विभागों के…

Read More

आईआईएम रायपुर ने मनाया 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : छात्रों द्वारा तैयार ‘आईआईएम रायपुर में योग’ पर वीडियो भी हुआ जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर ने योगा इंस्टिट्यूट रायपुर के सहयोग से 21 जून मंगलवार  को 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय “मानवता के लिए योग” है। कार्यक्रम में शिक्षकों, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों सहित बच्चों और शोधार्थियों ने भी योग किया। जूम पर ऑनलाइन लाइव योग सत्र भी छात्रों के लिए आयोजित किया गया था। योगा इंस्टिट्यूट रायपुर के मंजीत स्थापक ने अपनी टीम के साथ योग सत्र का संचालन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:45…

Read More

ट्रिपलआईटी नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया ; योगा को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का लिया संकल्प

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी (ट्रिपलआईटी) नया रायपुर के परिसर में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस योगा सत्र का मार्गदर्शन योगा इंस्ट्रक्टर हितेश कुमार ने किया।  योगा सत्र का शुभारंभ सुबह 7 बजे हुआ। इस कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों के साथ डायरेक्टर, डॉ. प्रदीप कुमार सिन्हा और फैकल्टी सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस सत्र में ध्यान केंद्रित करने और विश्राम की विधियों का अभ्यास किया गया। योगा इंस्ट्रक्टर हितेश कुमार ने योग मुद्राओं, उनके महत्व एवं योगा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास में लिया हिस्सा

योग एक सशक्त माध्यम है जिससे हम योग-क्रिया से जुड़कर स्वस्थ जीवन के संकल्प से जुड़ते है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भाजपा ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में योग शिविर का आयोजन किया जिसमें पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि योग हमें सनातनी जीवन से जोड़ता है। निरोग रहने के लिए योग जरूरी है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया को…

Read More

जशपुर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 40 से अधिक पूर्व सैनिकों और वीर नारी ने किया योग

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जशपुर जिले के 40 से अधिक भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि योग कार्यक्रम के उपरांत बैठक आयोजित की गई। जिसमें भूतपूर्व सैनिको को ई.सी.एच.एस. के माध्यम से उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, पेंशन मुद्दों, उन्हें उपलब्ध विभिन्न योजनाओं और जिला सैनिक बोर्ड के साथ नियमित बातचीत की आवश्यकता से अवगत कराया गया। भूतपूर्व सैनिक समुदाय सैनिक बोर्ड…

Read More

जिला स्तरीय तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती : अनुभव एवं कोविड प्रमाण पत्रों के सत्यापन की अवधि 28 जून तक बढ़ी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड सरगुजा संभाग (अम्बिकापुर) द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत जिला स्तरीय तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। अभ्यर्थियों द्वारा अनुभव एवं कोविड ड्यूटी के बोनस अंक प्राप्त करने के संबंध में ऑनलाईन दावा किया गया है। अपने दावे से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किये हेतु 14 जून से 20 जून 2022 तक की तिथि निर्धारित की गई थी। उक्त अवधि में बहुत सारे अभ्यर्थियों के द्वारा अपने अनुभव प्रमाण-पत्र, कोविड कार्य किये…

Read More

“शांति एवं सामंजस्य के लिये योग” के संदेश के साथ वनांचल विकासखंड नगरी में मनाया गया आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

योग दिवस के अवसर पर उपस्थितजनों के द्वारा योग के आसनों का किया गया अभ्यास समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, धमतरी/नगरी वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी में कलेक्टर पी.एस.एल्मा के मार्गदर्शन में आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी निर्देश एवं प्रोटोकॉल अनुसार दिनांक 21 जून 2022 को 250 सीटर अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास नगरी वर्तमान संचालित स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम श्रृंगी ऋषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में विकासखंड स्तरीय आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम “शांति एवं सामंजस्य के लिए योग” के सन्देश के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ | “आठवें…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : स्वस्थ रहने का सरल उपाय योग- मिंटू अरोरा

विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी ने मनाया योग दिवस समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जरहाभाठा स्थित संस्था में विविध कार्यक्रम आयोजित किये। जनरल ड्यूटी असिस्टेंट के विद्यार्थियों द्वारा विविध प्रकार के योगासन किये गए जिसमें सूर्यनमस्कार, प्राणायाम, अनुलोम विलोम, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भ्रामरी, कपाल भारती, चक्रासन आदि प्रमुख रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिंटू अरोरा रहे, उन्होंने कई योगासन विद्यार्थियों को सिखाये एवं उनसे जुड़े लाभ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग न केवल मानसिक तनाव, चिंता को दूर करता है,…

Read More

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से 22.42 लाख से ज्यादा लोगों का इलाज: स्लम बस्तियों के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार एवं दवाईयां

मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से अब तक 31740 कैम्प आयोजित 4 लाख 45 हजार से अधिक मरीजों की हुई पैथालॉजी जांच एम.एम.यू के माध्यम से अब तक 18 लाख 38 हजार से अधिक मरीजों को दी गई निःशुल्क दवाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों की स्लम बस्तियों में निवासरत लोगों को घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक मोबाइल मेडिकल टीम द्वारा 22 लाख 42…

Read More

आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, मैसुरु के मैसूर पैलेस ग्राउंड पर प्रधानमंत्री विराट योग प्रदर्शन में सम्मिलित हुये ; मैसूर में प्रधानमंत्री के योग कार्यक्रम के साथ-साथ, देशभर के 75 प्रमुख स्थलों पर विराट योग प्रदर्शन

देशभर में गैर-सरकारी संगठनों द्वारा भी विराट योग प्रदर्शनों का आयोजन, जिनमें करोड़ों लोग ने भागीदारी की प्रधानमंत्री का मैसुरु का योग कार्यक्रम ‘वन सन, वन अर्थ’ की अवधारणा को रेखांकित करने वाले अभिनव कार्यक्रम ‘गार्डियन योग रिंग’ का अंग “योग किसी व्यक्ति मात्र के लिये नहीं, संपूर्ण मानवता के लिये है” “योग से हमारे समाज, राष्ट्रों, विश्व और हमारे ब्रह्माण्ड में शांति आती है” “योग दिवस की यह व्यापकता, यह स्वीकार्यता भारत की उस अमृत भावना की स्वीकार्यता है, जिसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को ऊर्जा दी थी” “भारत…

Read More