छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लगाएगा दो नए संयंत्र : 1320 मेगावॉट सुपर क्रिटिकल पॉवर स्टेशन की कल आधार-शिला रखेंगे मुख्यमंत्री !

इन दोनों संयंत्रों से 2029 और 2030 तक बिजली उत्पादन का रखा गया है लक्ष्य. आने वाले भविष्य में छत्तीसगढ़ अपनी आवश्यकताओं के लिए हो सकेगा आत्मनिर्भर. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के क्षेत्र में नई ऊंचाई प्रदान करने कल 29 जुलाई को कोरबा में 1320 मेगावाट सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर स्टेशन कोरबा का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रखेंगे। यह छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के मामले में सर्वोच्च बनाए रखने की दिशा में एक और मील का पत्थर सिद्ध होगा। इससे छत्तीसगढ़ आने वाले भविष्य…

Read More

फरसाबाहर में 29 जुलाई, दुलदुला में 30 जुलाई एवं कुनकुरी में 31 जुलाई को लगेगा हेल्थ कैम्प : महिलाओं की निःशुल्क जाँच और उपचार करेंगी प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. इंदुबाला मिंज.

पिछले वर्ष भी जिले में चार बार हेल्थ कैम्प कर चुके हैं आयोजित. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी जशपुर/कुनकुरी : बिलासपुर की प्रसिद्ध प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. इंदुबाला मिंज जिले में तीन दिन मेडिकल हेल्थ कैम्प करेंगी. माध्यम एम्पावरमेन्ट ट्राइबल एवं रूरल ऑर्गनाइजेशन के द्वारा तीन दिवसीय हेल्थ कैम्प दुलदुला, कुनकुरी एवं फरसाबहार में आयोजित किया गया है, जिसमें बिलासपुर की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. इंदुबाला मिंज शनिवार 29 जुलाई को फरसाबहार में, रविवार 30 जुलाई को दुलदुला में एवं सोमवार 31 जुलाई को कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य…

Read More

महारानी जिला अस्पताल में डायलिसिस करने की सुविधा से मरीजों को मिला लाभ, गत एक साल में 1700 से अधिक मरीज हुए लाभान्वित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर शासन-प्रशासन का प्रयास है हर जरूरतमंद मरीजों को सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं नजदीकी अस्पतालों में उपलब्ध हो। जिला प्रशासन द्वारा लगातार अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि की जा रही है ताकि मरीजों को आवश्यक सुविधा प्राप्त हो सके। इस दिशा में बस्तर की महारानी अस्पताल अब इस अंचल के आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है। जहां सर्वसुविधायुक्त ऑपरेशन थियेटर, अत्याधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जटिल ऑपरेशन तथा अन्य उपचार को संवेदनशीलता के साथ…

Read More

शासन की योजनाओं का लाभ लेकर कम लागत में किसान कर रहे फसलों की अच्छी पैदावार, धान के अलावा गेहूं, अलसी, मसूर की खेती कर किसान कमा रहे मुनाफा, राज्य शासन की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं किसान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुसार क्रियान्वित योजनाओं से छत्तीसगढ़ के किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ लेकर राज्य के किसान अब धान के अलावा अन्य फसलों की तरफ भी रुचि दिखा रहे है। किसान ग्रीष्मकालीन धान के साथ ही साथ अन्य फसलों जैसे कि गेहूं, अलसी, मसूर, मूंग की अच्छी पैदावार प्राप्त कर रहे है। छत्तीसगढ़ राज्य में लगभग 70 फीसदी आबादी कृषि पर निर्भर है। राज्य का अधिकांश क्षेत्र वर्षा आधारित होने से मौसमी प्रतिकूलता, कृषि…

Read More

जिला अस्पताल जशपुर में निःशुल्क गुर्दा रोग जांच एवं परामर्श चिकित्सा कैम्प का आयोजन 28 जुलाई को

समदर्शी न्यूज़ जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जिले के दूरस्थ वनांचल आदिवासी बहुल्य क्षेत्र के आम नागरिकों को चिकित्सा लाभ हेतु गुर्दा रोग विशेषज्ञ द्वारा गुर्दा से संबंधित बीमारी का ईलाज एवं परामर्श हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा 01 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा कैम्प 28 जुलाई 2023 को राजा देवशरण जिला अस्पताल जशपुर में समय सुबह 11 बजे से 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

Read More

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल जिला चिकित्सालय जांजगीर का एनक्यूएस, लक्ष्य और मुस्कान कार्यक्रम के तहत सर्टिफिकेशन

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिला चिकित्सालय के डाक्टरों और स्टॉफ को दी बधाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल जिला चिकित्सालय जांजगीर को स्वास्थ्य सुविधाओं में राष्ट्रीय स्तर का गुणवत्ता सर्टिफिकेशन प्रमाण पत्र मिला। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने इस साल 12 जून से 14 जून 2023 को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों के लिए उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता का परीक्षण किया था। टीम ने इस संबंध में मरीजों से भी फीडबैक लिया था। टीम ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल जिला चिकित्सालय जांजगीर के मूल्यांकन के…

Read More

स्कूली छात्रों ने तंबाकू नियंत्रण कानून को सख्त बनाने की अपील की, साथ ही लिया तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प : कार्यशाला में दो स्कूलों के छात्रों ने भाग लेकर ‘जिंदगीं चुनें तंबाकू नहीं’ का किया आग्रह

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य में तंबाकू उत्पादों का सेवन करने वालों विशेषकर चबाने वाले तंबाकू के उपयोगकर्ताओं की संख्या सर्वाधिक है। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। इसी गंभीरता को ध्यान में रखते हुए वोलेंट्री हेल्थ एसोसिएशन ऑफ इंडिया (VHAI) की ओर से स्कूली बच्चों के लिए ‘संवेदीकरण कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। तंबाकू के हानिकारक प्रभावों और सेकेंड हैंड स्मोक एक्सपोजर से स्कूली छात्रों को बचाने के उद्देश्य से माता सुंदरी पब्लिक स्कूल एवं खालसा स्कूल रायपुर में उपरोक्त कार्याशाला का आयोजन किया गया। जिसमें  उपस्थित स्कूली छात्रों…

Read More

कंजक्टीवाइटिस आँखों की संक्रामक बीमारी, जांच एवं उपचार की सुविधा जिला चिकित्सालय जशपुर एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जशपुर में संयुक्त प्रयास एवं निर्देशानुसार समान्यतः वर्षात के मौसम में फैलने वाली आँखों की बीमारी जिसे कंजक्टीवाइटिस कहते है गांव में इसे आँख आना या गुलाबी आँख कहते है इसके मुख्य लक्षण खुजली के साथ-साथ आँख में कीचड़ आता है, ऑसू का बहना एवं आँख में चूभन होती है तथा आँख में सूजन एवं साथ में बुखार भी आता है। कंजक्टीवाइटिस अधिकतर बच्चों में होने वाली बीमारी है क्यों कि बच्चे खलेते वक्त दूसरों को संक्रमित करते…

Read More

जशपुर जिला के ग्राम बिमड़ा बाजारडांड़ में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का किया गया आयोजन, शिविर में आयुर्वेद पद्धति से 291 एवं होम्योपैथी पद्धति से 176 मरीजों की चिकित्सा की गई

हाट बाजार एवं सियान जतन क्लीनिक से 118 रोगी हुए हैं लाभान्वित आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में 126 को योगाभ्यास एवं 154 हितग्राहियों को काढ़ा वितरण किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला में आयुष विभाग के अंतर्गत आयुष पॉलीक्लीनिक, आयुषविंग, स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर, आयुर्वेद, होम्योपैथी औषधालय, सीएचसी,पीएचसी में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी संस्था संचालित है। जिसके माध्यम से पंचकर्म क्रिया के द्वारा रोगियों को ईलाज करके निःशुल्क औषधि वितरण किया जा रहा है। आयुष विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में विगत सप्ताह में कुल 2757 रोगियों को…

Read More

जिला अस्पताल जशपुर में निःशुल्क गुर्दा रोग जांच एवं परामर्श चिकित्सा कैम्प का आयोजन 28 जुलाई को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जिले के दूरस्थ वनांचल आदिवासी बहुल्य क्षेत्र के आम नागरिकों को चिकित्सा लाभ हेतु गुर्दा रोग विशेषज्ञ द्वारा गुर्दा से संबंधित बीमारी का ईलाज एवं परामर्श हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा 01 दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा कैम्प 28 जुलाई 2023 को राजा देवशरण जिला अस्पताल जशपुर में समय सुबह 11 बजे से 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

Read More