समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर भारत की नियाग्रा कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात के तट पर मंगलवार 1 मार्च को तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा तथा दंतेश्वरी की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम ने इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह बस्तर की जनजातीय संस्कृति को विश्व पटल पर पहुंचाने का एक सुनहरा…
Read MoreCategory: अन्य
अन्य
जानवर के काटने पर एंटी-रेबीज़ वैक्सीन अवश्य लगवाएं, स्वास्थ्य विभाग ने रेबीज से बचने पालतू पशुओं को जरूरी टीका लगवाने की अपील की
जानवर के काटने पर तत्काल साबुन या एंटिसेप्टिक से 15-20 मिनट तक बहते पानी में घाव को धोएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य विभाग ने रेबीज से बचाव के लिए जानवरों के काटने पर घाव को तत्काल साबुन या एंटिसेप्टिक से 15 से 20 मिनट तक बहते पानी से धोने की सलाह दी है। विभाग ने रेबीज से बचने के लिए घर के पालतू जानवरों कुत्ता, बिल्ली या अन्य पशुओं को जरूरी टीका लगवाने की अपील की है। कुत्तों को तीन महीने की उम्र में टीका लगवाना चाहिए। टीके के…
Read Moreडी.एन.बी. कोर्स के लिए रायपुर, कांकेर और सूरजपुर जिला अस्पताल को भी मान्यता, 4 जिला अस्पतालों में डीएनबी के कुल 12 सीटों की अनुमति
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव की पहल से प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा का दायरा बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी और गुणवत्तापूर्ण इलाज के कारण राज्य में डी.एन.बी. पाठ्यक्रम की सीटों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। नेशनल बोर्ड ऑफ एक्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS), नई दिल्ली द्वारा दुर्ग जिला अस्पताल के बाद रायपुर, कांकेर और सूरजपुर स्थित जिला अस्पतालों को भी दो वर्षीय पोस्ट एमबीबीएस डिप्लोमा कोर्स (Post MBBS Diploma Course) डी.एन.बी. के लिए मान्यता दी गई है।…
Read Moreसघन पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ : महापौर राज किशोर प्रसाद एवं कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
जिले में एक लाख 72 हजार बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने एक हजार 590 बूथ बनाये गए पल्स पोलियो अभियान-पहले दिन 01 लाख 70 हजार 523 बच्चों को पिलाई गयी पोलियो ड्राप समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पोलियो की बीमारी से बचाने शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने के लिए देश भर में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी तारतम्य में कोरबा शहर में आज महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद और कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान…
Read Moreसंसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पल्स पोलियों की दवा पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ
“दो बूंद जिंदगी की” अभियान के चलते आज देश पोलियो मुक्त हो गया – रेखचंद जैन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर संसदीय सचिव तथा जगदलपुर विधायक श्री रेखचंद जैन ने आज जगदलपुर के अंबेडकर चौक में बच्चों को पल्स पोलियों की दवा पिलाकर राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के कारण आज भारत ने पोलियो जैसे अभिशाप पर नियंत्रण पा लिया है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को पोलियों की खुराक देने के…
Read Moreमंत्री रविन्द्र चौबे ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज टीका
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने आज पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुँचकर कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज का टीका लगवाया। उस वक़्त चिकित्सा शिक्षा संचालक डॉ विष्णु दत्त, मेकाहारा की डीन डॉ तृप्ति नगरिया, मंत्री के निज सहायक श्री गुलशन वहाँ मौजूद थे। गौरतलब है कि मंत्री श्री चौबे ने 11मार्च 2011को कोरोना वैक्सीन का पहला और 24 अप्रैल को दूसरा टीका लगवाया था। बूस्टर टीका लगाने के बाद मंत्री रविंद्र चौबे आधे घंटे तक चिकित्सकों की निगरानी में रहे। इस मौके…
Read Moreजशपुर विधायक ने 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर सघन पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ, जिले में 0 से 5 वर्ष के 1,10,439 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधायक जशपुर विनय भगत ने आज जिला चिकित्सालय के पोषण पुनर्वास केंद्र में बनाए गए पोलियो बूथ पहुंचकर 0 से 05 वर्ष के बच्चों को दो बूंद पोलियो खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्री रंजीत टोप्पो, सिविल सर्जन, जिला टीकाकरण अधिकारी, अजय गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। विधायक श्री भगत ने कहा कि पल्स पोलियो की दो बूंद की खुराक बच्चों को पोलियो बीमारी से…
Read Moreजशपुर जिला पंचायत सीईओ ने सभी पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के. एस. मंडावी ने 26 फरवरी 2022 को आयुष्मान कार्ड बनाने के संबंध में बैठक ली और संबंधित अधिकारियों को सभी पात्र लोगों का शतप्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। बैठक में बीएलई को शिविर में लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने पंचायत स्तर पर निर्धारित तिथि में उपस्थित होकर के कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। शिविर स्थल तक हितग्राहियों को लाने हेतु सचिव-सरपंच, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं शिक्षकों सहयोग करने के…
Read Moreकुनकुरी सीएचसी में एसडीएम व तहसीलदार ने बच्चो को पोलियो ड्राप पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
तीन दिनों तक चलने वाले इस अभियान में 13 हजार 5 सौ सर्वेक्षित बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियों की खुराक सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी पोलियो उन्मूलन के लिये चलाये जा रहे राष्ट्रीय अभियान के अन्तर्गत शुन्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक देने के कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कुनकुरी अनुविभागीय अधिकारी रवि राही, तहसीलदार प्रमोद चंद्रवंशी, बीएमओ डॉ. श्रीमती के. कुजूर, बीपीएम सूर्यरत्न गुप्ता, एच एन चंद्राकर, सुखमनी चंद्राकर एवं गणमान्य नागरिकों के द्वारा स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति में…
Read Moreराष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 27 फरवरी को, राज्य में 36 लाख 25 हजार 940 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 27 फरवरी को राज्य में एक चरण में आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राज्य में जन्म से 05 वर्ष तक की उम्र के 36 लाख 25 हजार 940 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान तीन दिन चलेगा, जिसमें प्रथम दिवस 27 फरवरी दिन रविवार को बूथ स्तर पर एवं 28 फरवरी व 1 मार्च 2022 को घर-घर जाकर पोलियो की ख़ुराक से छूटे हुए बच्चों को दवा पिलायी जायेगी।…
Read More