संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पल्स पोलियों की दवा पिलाकर किया अभियान का शुभारंभ

“दो बूंद जिंदगी की” अभियान के चलते आज देश पोलियो मुक्त हो गया – रेखचंद जैन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर

संसदीय सचिव तथा जगदलपुर विधायक श्री  रेखचंद जैन ने आज जगदलपुर के अंबेडकर चौक में बच्चों को पल्स पोलियों की दवा पिलाकर राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के कारण आज भारत ने पोलियो जैसे अभिशाप पर नियंत्रण पा लिया है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को पोलियों की खुराक देने के लिए केंद्रों पर लेकर आएं और जिंदगी की दो बूंद पिलाएं, जिससे इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सके। लोगों की जागरूकता के कारण ही आज हमारे देश में पोलियो अभियान सफल हो सका है तथा विगत वर्षों में पोलियों का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक डॉ आनंद राम गोटा, टीकाकरण अधिकारी डॉ सी मैत्री एवं पी डी बस्तिया समेत स्वास्थय विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts