विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर कलेक्टर रजत बंसल ने आज डिमरपाल स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया। उन्होंने इस अवसर पर रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।
कलेक्टर श्री बंसल ने इस अवसर पर रक्तदाताओं से बातचीत भी की। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण रक्तदाताओं को देखकर कलेक्टर ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में पहुंचने वाले गंभीर मरीजों की जरूरत को देखते हुए निश्चित तौर पर यहां रक्त की अधिक आवश्यकता है। रक्तदान के प्रति युवाओं में आ रही जागरूकता के कारण वे यहां उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं। डिमरापाल शासकीय मेडिकल कॉलेज और महारानी अस्पताल में रक्तदान शिविर के अयोजन में रेडक्रॉस सोसायटी और युवोदय के स्वयं सेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मानस गायन, शोध संगोष्ठी व कवि सम्मेलन से रामगढ़ हुआ गुंजायमान
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, अम्बिकापुर
आषाढस्य प्रथम दिवसे के अवसर पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष व लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम के मुख्य आतिथ्य में हुआ। सर्व प्रथम अतिथियों के द्वारा वीणापाणी माता सरस्वती व भगवान श्री राम के प्रतिकृति पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया गया। महोत्सव में कार्यक्रम का आगाज मानस मण्डलियों के द्वारा मानस गायन से हुआ। इसके पश्चात डॉ निलिम्प त्रिपाठी की अध्यक्षता में शोध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव के रूप में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। महोत्सव में मानस गायन, शोध पाठ और कविता पाठ से पूरा रामगढ़ अनुगुंजित हुआ।
मुख्य अतिथि डॉ प्रीतम राम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रामगढ़ ऐतिहासिक, पुरातत्विक व धार्मिक महत्व का स्थल है। रामगढ़ की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक गौरव को सहेजने तथा पर्यटन के रूप में विकसित करने की दिशा में हमारी सरकार ने राम वन गमन पथ के माध्यम से पहल शुरू की है। भगवान श्री राम वनवास काल मे जहां-जहां से छत्तीसगढ़ में समय बिताये थे उन स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम को छतीसगढ़ में भांजा माना जाता है। यही कारण है कि यहां भांजा को सम्मान देने के लिए चरण स्पर्श किया जाता है। दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव अब वृहद स्वरूप में आयोजित हो रहा है। यह महोत्सव उत्तरोत्तर कीर्तिमान स्थापित करे।
छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह बाबरा ने कहा कि रामगढ़ हर काल खंड में कुछ न कुछ घटनाओं से जुड़ा हुआ है। रामगढ़ विश्व का प्रथम नाट्यशाला होने के साथ ही महाकवि कालिदास की ग्रंथ मेघदूत की रचना स्थली भी है। जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह ने कहा कि वनवास काल में भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण के चरण स्पर्श से रामगढ़ की भूमि पावन हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन ने राम वन गमन पर्यटन परिपथ की शुरुआत की है जिससे वनवास काल में श्री राम ने प्रदेश में जहां-जहां रुके थे उन स्थलों को संरक्षित और विकसित किया जा रहा है।
कलेक्टर संजीव कुमार झा ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि रामगढ़ ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक तीनों का संगम स्थल है। वनवास काल में भगवान श्री राम यहां विश्राम किए थे। महाकवि कालिदास ने अपनी रचना मेघदूतम का सृजन किया था। मेघदूतम में कालिदास ने यक्ष द्वारा अपनी विरह वेदना को व्यक्त करने के लिए अपनी प्रेयसी को मेघों के माध्यम से संदेश भेजने में प्रकृति का सुंदर चित्रण किया है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ महोत्सव कोरोना संक्रमण के कारण विगत दो वर्ष अयोजित नहीं हुआ। इस बार संक्रमण कम होने के कारण पुनः आयोजन किया जा रहा है। इस बार का आयोजन पूर्व वर्षां से बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि लोग यहां से संतुष्ट और प्रसन्न होकर जाए।
इस अवसर पर संसदीय सचिव व भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े, कमिशनर जीआर चुरेन्द्र, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, नगर निगम आयुक्त विजय दयाराम के, डीएफओ पंकज गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, राजनाथ सिंह, श्रीमती राधा रवि, जनपद अध्यक्ष श्रीमती भोजवंती सिंह, उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंहदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शोधार्थी, कवि, अधिकारी ,कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
राजीव युवा मितान क्लब के मास्टर ट्रेनर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़
कलेक्टर भीम सिंह आज कलेक्टोरेट सभा-कक्ष में राजीव युवा मितान क्लब के मास्टर ट्रेनर्स के एक दिवसीय प्रशिक्षण में सम्मिलित हुए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिले के युवाओं को विभिन्न सकारात्मक कार्यों से जुड़कर कार्य करने की आवश्यकता है। साथ ही जिले के युवाओं की शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में भागीदारी होनी चाहिए। जिले के युवाओं की शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में भागीदारी, साफ-सफाई, खेलकूद, सांस्कृतिक तथा विभिन्न गतिविधियों से युवाओं को जोडऩे के लिए ही युवा मितान क्लब का गठन किया गया है। जिसका उद्देश्य युवाओं को राज्य के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संगठित कर शासन की विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग लेना, युवाओं को संगठित कर प्रदेश की संस्कृति एवं पर्यावरण का संरक्षण संवर्धन के लिए कार्य करने सामाजिक नेतृत्व प्रदान करते हुए राज्य के आर्थिक विकास की गतिविधियों में प्रभावी रूप से भाग लेकर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की मुहिम में साक्षी बनना, युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करना, स्वावलंबन को बढ़ावा देना, कुपोषण को दूर करना, सामाजिक असमानता कुरीतियों को दूर करना, शिक्षा को बढ़ावा देना, स्वच्छता अभियान से जोडऩा एवं सांस्कृतिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना, शिक्षा व खेल के माध्यम से स्वस्थ समाज की स्थापना में सहभागी बनना तथा युवाओं में खेल, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना एवं ग्राम सुराज की परिकल्पनाओं को पूर्ण करने हेतु सक्रिय भागीदारी निभाना है।
राजीव युवा मितान क्लब के मास्टर ट्रेनर्स के उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के प्रत्येक विकासखंड से एक-एक शिक्षक और अन्य विभागों के एक-एक कर्मचारियों को सभी विभागों की प्रमुख शासकीय योजनाओं के संबंध में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण प्राप्त किए हुए यही मास्टर ट्रेनर्स जिले के विभिन्न विकासखंडों की पंचायतों में गठित युवा मितान क्लब के सदस्यों को तथा स्थानीय स्तर के विभिन्न विभाग के कर्मचारियों को आगामी दिनों में गठित बैच अनुसार विभिन्न विकासखंड मुख्यालयों के युवा केन्द्रों में प्रशिक्षण प्रदाय करेंगे। सभी विभागों के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी आम नागरिक तक पहुंच सके तथा उसका लाभ उनको प्राप्त हो रहा है अथवा नहीं इसकी जानकारी सुनिश्चित करने व इसके सही-सही क्रियान्वयन हो इसलिए राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों को सभी विकासखंड के युवा केंद्रों में प्रशिक्षण दिया जाना है। इसी उद्देश्य से आज मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण किया गया। सभी मास्टर ट्रेनर्स अपने-अपने विकासखंडों में प्रशिक्षण आयोजित करेंगे और राजीव युवा मितान के सदस्यों को विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं उनके महत्व, उसकी पात्रता तथा योजनाओं का क्रियान्वयन किस प्रकार हो रहा है उसकी जानकारी देंगे। आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ आर.पी.आदित्य, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा रमेश देवांगन, सहायक परियोजना समन्वयक भुनेश्वर पटेल व आलोक स्वर्णकार तथा जिले के प्रत्येक विकासखंड से दो-दो मास्टर ट्रेनर्स की उपस्थिति रही।
राज्यों से स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए कोविड टीकाकरण कवरेज और बुजुर्गों के लिए एहतियाती खुराक बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से निगरानी जारी रखने और मजबूत करने तथा जीनोम अनुक्रमण पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया गया
समदर्शी न्यूज डेस्क,
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, डॉक्टर मनसुख मंडाविया ने आज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के स्वास्थ्य मंत्रियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ टीकाकरण कार्यक्रम हर घर दस्तक अभियान के दूसरे चरण की प्रगति की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस (वीसी) के माध्यम से एक बैठक की अध्यक्षता की। डॉक्टर मंडाविया ने जोर देकर कहा, “कोविड अभी समाप्त नहीं हुआ है। कुछ राज्यों में कोविड के बढ़ते मामलों की खबरें आ रही हैं। इस समय सतर्क रहना और मास्क पहनना और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सुरक्षित दूरी बनाए रखने जैसे कोविड उपयुक्त व्यवहार (सीएबी) को नहीं भूलना चाहिए।”
कुछ जिलों और राज्यों में कोविड मामलों की सकारात्मकता में वृद्धि और कोविड -19 नममूनों की जांच में कमी पर प्रकाश डालते हुए, डॉक्टर मंडाविया ने कहा कि अधिक कोविड नमूनों तथा समय पर की गई जांच से कोविड मामलों की शीघ्र पहचान हो सकेगी और समुदाय में इसके संक्रमण के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से देश में नए म्यूटेंट/वेरिएंट की पहचान करने के लिए निगरानी जारी रखने और जीनोम अनुक्रमण पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, यानी जांच, पहचान, उपचार, टीकाकरण और कोविड उपयुक्त व्यवहार (सीएबी) के पालन की पांच-स्तरीय रणनीति को राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा जारी रखने और निगरानी करने की आवश्यकता है। राज्यों से कोविड-19 के लिए संशोधित निगरानी रणनीति के लिए परिचालन दिशा-निर्देशों को लागू करने पर ध्यान केंद्रित करने का भी आग्रह किया गया, जो आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी और स्वास्थ्य सुविधाओं, प्रयोगशालाओं, समुदाय आदि के माध्यम से निगरानी पर केंद्रित है।
कमजोर आयु समूहों के बीच कोविड टीकाकरण के महत्व पर बल देते हुए, उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों से व्यक्तिगत रूप से 1 जून से शुरू हुए महीने भर चलने वाले हर विशेष टीकाकरण कार्यक्रम घर दस्तक अभियान के दूसरे चरण की स्थिति और प्रगति की समीक्षा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “आइए हम पहली और दूसरी खुराक के लिए 12 से 17 वर्ष के आयु वर्ग के सभी लाभार्थियों की पहचान करने के अपने प्रयासों में तेजी लाएं, ताकि वे टीके की सुरक्षा के साथ स्कूलों में जा सकें।” उन्होंने राज्यों से स्कूल-आधारित अभियानों (सरकारी/निजी/अनौपचारिक स्कूलों जैसे मदरसों, डे केयर स्कूलों) के माध्यम से ग्रीष्म अवकाश के दौरान गैर-विद्यालय जाने वाले बच्चों के लक्षित कवरेज के माध्यम से 12 से 17 वर्ष के आयु समूहों के केंद्रित कवरेज के लिए आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का जनसंख्या समूह एक संवेदनशील श्रेणी है और इसे एहतियाती खुराक के साथ सुरक्षित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “हमारे स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जा रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नाज़ुक आबादी को एहतियाती खुराक दी जाए।” उन्होंने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से आग्रह किया गया कि वे नियमित रूप से निजी अस्पतालों के साथ 18 से 59 वर्ष की आयु वर्ग के लिए एहतियाती खुराक दिए जाने के काम की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि हम कोविड के विरुद्ध विस्तारित सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पात्र आबादी के बीच 100 प्रतिशत कवरेज प्राप्त करने के लिए पहले हर घर दस्तक अभियान से मिली सीख का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने बल देकर कहा, “देश भर में वैक्सीन की पर्याप्त खुराक उपलब्ध हैं। आइए हम हर घर दस्तक अभियान के दूसरे चरण के दौरान कोविड टीकाकरण की त्वरित कवरेज सुनिश्चित करें।”
उन्हें यह सुनिश्चित करने की भी दृढ़ता से सलाह दी गई कि किसी भी कीमत पर कोविड -19 टीकों की बर्बादी न हो। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसे सक्रिय निगरानी के माध्यम से और “फर्स्ट एक्सपायरी फर्स्ट आउट” यानी जिन टीकों के उपयोग की अंतिम तिथि पहले समाप्त हो रही है उन्हें पहले उपयोग करने के सिद्धांत के आधार पर यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि पहले समाप्त होने वाली खुराक का उपयोग पहले टीकाकरण के लिए किया जाना चाहिए।
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉक्टर भारती प्रवीण पवार ने भी हर घर दस्तकअभियान के दूसरे चरण के माध्यम से राज्यों में त्वरित कोविड टीकाकरण कवरेज पर बल दिया।
बैठक में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री, डॉक्टर सपम रंजन सिंह (मणिपुर), श्री आलो लिबांग (अरुणाचल प्रदेश), श्री थन्नीरू हरीश राव (तेलंगाना), श्री अनिल विज (हरियाणा), श्री रुशिकेश गणेशभाई पटेल (गुजरात), श्री बन्ना गुप्ता (झारखंड), श्री मंगल पांडे (बिहार), डॉक्टर राजेश टोपे (महाराष्ट्र), डॉक्टर प्रभुराम चौधरी (मध्य प्रदेश) और डॉक्टर के सुधाकर (कर्नाटक) उपस्थित थे।
डॉ. मनोहर अगनानी, अतिरिक्त सचिव, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, सुश्री रोली सिंह, अतिरिक्त सचिव, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, श्री लव अग्रवाल, संयुक्त सचिव केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-एनएचएम के मिशन निदेशकों और राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के अन्य अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में उपस्थित थे।
15 जून को नई शिक्षा नीति 2022 पर आधारित एक व्याख्यान का किया जा रहा आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शानदार आयोजन होने जा रहा है। इस मौके पर 10 दिनों का विशेष योग शिविर भी आयोजित होगा। इस विशेष योग शिविर में आधुनिक, जीवन शैली के कारण उत्पन्न शारीरिक व्याधियों के उपाय बताए जाएंगे। साथ ही व्याधियों से ग्रस्त प्रतिभागियों का योग-ध्यान संबंधी उपायों से उपचार भी किया जाएगा। विश्वविद्यालय के योग केन्द्र के अनुदेशक डॉक्टर अजय पांडये के द्वारा इस पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई है। उन्होंने बताया कि कुलपति पद्मश्री डॉक्टर मोक्षदा (ममता) चन्द्राकर के संरक्षण व मार्गदर्शन तथा कुलसचिव प्रो. डॉक्टर आई.डी. तिवारी के निर्देशन में विश्वविद्यालय के योग केन्द्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 को यादगार बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अंतर्गत मनाया जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए 10 जून से योग दिवस पर केन्द्रित विशेष योग कक्षाएं प्रतिदिन लगाई जा रही है। विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए 06 गोदग्रामों में भी उसी प्रोटोकॉल के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाना है।10 विद्यार्थियों को योग के विशेष प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। वे विद्यार्थी गोदग्रामों में योग प्रशिक्षण शिविर और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 का आयोजन संचालित करेंगे।
अनुदेशक डॉक्टर पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय के परिसर में कार्यक्रम 1 में 21 जून 2022 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य कार्यक्रम होगा, जिसमें विश्वविद्यालय परिवार के साथ-साथ आम नागरिक भी शामिल होंगे। इसके लिए योग केन्द्र के द्वारा 17 जून से 20 जून तक 03 दिवसीय पूर्वाभ्यास शिविर लगाया जा रहा है। इस शिविर में विशेष रूप से भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकॉल के अंतर्गत योग दिवस मनाने की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। 21 जून से 30 जून तक लगने वाले विशेष शिविर में गलत खानपान और अनुचित रहन सहन के कारण उत्पन्न होने वाली छोटी-छोटी बीमारियों का योग-ध्यान से उपचार के बारे में बताया और सिखाया जाएगा। यह निशुल्क है। आम नागरिक भी इसके लिए पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन कराने के लिए योग केन्द्र में मोबाइल नं. 9993260019 पर संपर्क किया जा सकता है। योग केन्द्र के अनुदेशक डॉक्टर पांडेय ने बताया कि विशेष शिविर में समयानुसार योग के अन्य विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी से आग्रह किया है कि कोविड संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 में शामिल हों।
विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहे लगातार कार्यक्रम
पिछले कुछ दिनों इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में लगातार महत्वपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं। अभी कुछ ही दिनों पूर्व बोलीवुड के चर्चित कलाकार अतुल तिवारी ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को व्याख्यान दिया। इसके बाद विश्वविद्यालय के एनएसएस प्रभाग के स्वयंसेवकों के द्वारा विश्व सायकल दिवस पर शानदार रैली निकाली गई। इसके बाद विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर खैरागढ़ की सामाजिक संस्था निर्मल त्रिवेणी महाअभियान के साथ मिलकर श्रमदान और वृक्षारोपण कार्य संपन्न किया गया। इसी कड़ी में गत 09 जून को सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत नशा मुक्ति पर आधारित ‘निजात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गीत और नाटक से नशामुक्ति के प्रति जागरूकता का प्रभावशाली संदेश दिया। साथ ही, सुविख्यात फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रेम चंद्राकर के लेखन और निर्देशन में निर्मित चार लघुफिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इन लघु फिल्मों में नशा के खिलाफ सशक्त संदेश दिया गया है। अब विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 को भी यादगार बनाने की तैयारी चल रही है। इतना ही नहीं, 15 जून को नई शिक्षा नीति 2022 पर आधारित एक व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ डॉक्टर डी के घोष ‘‘नई शिक्षा नीति 2022 (विशेष कलाओं के संदर्भ में) तथा ‘‘भविष्य में विश्वविद्यालय का स्वरूप” विषयों पर दो व्याख्यान देंगे। श्रुति मंडल के अंतर्गत 17 जून की शाम 6 बजे विश्वविद्यालय के नए ऑडिटोरियम में दो प्रस्तुतियां होंगी। पहली प्रस्तुति में डॉक्टर संतोष नाहर का एकल बेला वादन होगा। इस प्रस्तुति में डॉक्टर हरिओम हरि तबले पर सहयोग करेंगे, तो वहीं दीपसुन्दर भौमिक तानपुरा सहयोग करेंगे। दूसरी प्रस्तुति प्रो. उमा गर्ग की होगी। वे हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायन प्रस्तुत करेंगी। उनके साथ डॉक्टर शिवनारायण मोरे तबला, अमित सूर्यवंशी हारमोनियम, कु. वैशाली और कु. राजेश्वरी भदौरिया तानपुरा के साथ सहयोग करेंगे। कार्यक्रम का संचालन भरत बिदुआ व श्रद्धा सुमन वाचन डॉक्टर के.रोहन नायडू करेंगे। इस प्रकार इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में इन दिनों नियमित रूप से विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कोविड-19 संक्रमण के प्रकरण छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्यों में बढऩे की खबर के बीच कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग ने सभी शासकीय व निजी अस्पतालों में कोविड-19 जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। राजनांदगांव में कोविड-19 जांच के साथ-साथ कोविड टीकाकरण मुहिम को भी तेज करते हुए कार्ययोजना तैयार कर लिया गया है। दरअसल यहां यह बताना लाजिमी होगा कि कोविड-19 संक्रमण से तीनों लहर में कोरोना वायरस संक्रमितों की आपातकालीन स्थितियों अथवा दु:खद निधन में उन लोगों की संख्या सर्वाधिक थी। जिन्होंने कोविड-19 का टीका या तो लगवाया ही नहीं था या अपनी सभी डोज पूरी नहीं करवाई थी। सही अंतराल में कोविड-19 टीका का सभी डोज अवश्य लगवायें। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार मुहिम चलाकर जनजागरूकता भी किया जा रहा है और डोर टू डोर टीम भी भेज रहे है एवं स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर भी अधिक से अधिक संख्या में बनाए जा रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मिथिलेश चौधरी ने इस संबंध में बताया कि जिला कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में जिले भर में कोविड-19 टीकाकरण मुहिम को रफ्तार दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिन की संयुक्त टीम बनाकर ग्रामवार डोर टू डोर सर्वे कर छूटे हुए लोगों का टीकाकरण करवाया जा रहा है।
शासकीय संस्थानों में 12 से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को प्रथम व द्वितीय डोज नि:शुल्क लगाया जा रहा है। इसके अलावा फ्रंटलाइन वर्कर एवं हेल्थ केयर वर्कर जिन्हें द्वितीय डोज लगवाए 9 माह हो चुके हैं, वे लोग भी प्रिकॉशन डोज नि:शुल्क लगवा सकते हैं। साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग जिन्हें द्वितीय खुराक लिए 9 माह हो गया है, वह भी नजदीकी टीकाकरण केंद्र में अपना प्रिकॉशन डोज अवश्य ले लें। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने साफ तौर पर कहा है कि सही समय पर टीकाकरण करवाएं और कोविड-19 से होने वाले आपातकाल से बचें। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन के निर्देशन में विभागीय टीम लगातार कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्य में जुटी हुई है। अब तक जिले में 25 लाख 15 हजार कोविड-19 वैक्सीनेशन की डोज लोगों को लगाई जा चुकी है। शहरी क्षेत्र राजनांदगांव में दिग्विजय स्टेडियम, गुरूद्वारा साहिब, तीनों शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। जहां जाकर हितग्राही अपने नियत डोज ले सकते हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने सभी पालकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को कोविड-19 की बची हुई प्रथम एवं द्वितीय खुराक अवश्य लगवाएं।
कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा कल्याण गतिविधियों के तहत एस्ट्रोटर्फ में चल रही जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का फाईनल मैच 15 जून 20202 को आयोजित होगा।
जिला शिक्षा अधिकारी व खेल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता के अंतर्गत विगत दिवस खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले का पहले मैच कुनकुरी एवं कांसाबेल विकासखण्ड के बीच खेला गया। मैच में कुनकुरी ने शानदार खेल दिखाते हुए कांसाबेल को 3-0 के बड़े अंतर से हराया। इसी प्रकार दूसरा सेमीफाईनल मैच बगीचा एवं मनोरा के मध्य खेला गया। जिसमें बगीचा ने मनोरा को 1-0 से हराया।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का फाईनल मैच का आयोजन 15 जून 2022 को कुनकुरी वर्सेस बगीचा के मध्य खेला जाएगा। सेमीफाईनल मैच में जिला शिक्षा व जिला खेल अधिकारी श्री जे के प्रसाद सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे । साथ ही उक्त सभी मैच का आयोजन सहायक जिला कीड़ा अधिकारी के देखरेख में किया गया तथा ड्यूटी में लगे सभी व्यायाम शिक्षक के सहयोग से सम्पन्न किया गया।
आषाढस्य प्रथम दिवसे के अवसर पर जिला प्रशासन एवं जिला पुरातत्व संघ सरगुज़ा द्वारा 14 एवं 15 जून को आयोजित दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव में 15 जुन को सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय एवं आमंत्रित कलाकार रंगारंग कार्यक्रम की छटा बेखेरेंगे। प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 1ः30 बजे तक विद्यालयीन एवं स्थानीय कलाकार तथा अपरान्ह 2ः30 बजे से 5ः30 बजे तक आमंत्रित कलाकारों की प्रस्तुति होगी। आमंत्रित कलाकारों में बबिता विश्वास, स्तुति जायसवाल, संजय सुरीला, ज्योतिश्री वैष्णव सहित भरत नाट्यम, कला विकास केंद्र एवं पारंपरिक गीत संगीत शामिल हैं।
महोत्सव का शुभारंभ 14 जून को प्रातः 11 बजे केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह की अध्यक्षता तथा छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टीएस सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य में होगा। प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया विशेष अतिथि होंगे। खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षामंत्री डॉ प्रेम साय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव श्री पारस नाथ राजवाडे, लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, प्रेम नगर विधायक श्री खेल साय सिंह, खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह बाबरा, छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री शफी अहमद, बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, जिला पंचायत सदस्य श्री राकेश गुप्ता, श्री राजनाथ सिंह, श्री सुनील बाखला,श्रीमती राधा रवि, जनपद अध्यक्ष श्रीमती भोजवंती सिंह, जनपद उपाध्यक्ष श्री नीरज पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि श्री सिद्धार्थ सिंहदेव, जनपद सदस्य श्रीमती शांति राजवाड़े, ग्राम पंचायत पुटा की सरपंच श्रीमती नीला बाई, ग्राम पंचायत उदयपुर की सरपंच श्रीमती सोनश्री सिंह एवं ग्राम पंचायत रामनगर की सरपंच श्रीमती ललिता टेकाम विशिष्ट अतिथि होंगे।
अतिथियों के उद्बोधन पश्चात शोध संगोष्ठी में शोध पत्रो का वाचन प्रथम सत्र में दोपहर 12ः5 बजे से 2 बजे तक तथा द्वितीय सत्र में अपरान्ह 2ः40 बजे से अपरान्ह 3ः30 बजे तक होगा। कवि सम्मेलन अपरान्ह 3ः30 से सायं 5ः30 बजे तक होगा।
प्रदेश सरकार अमानक बर्मी कम्पोस्ट -खाद खरीदने को बाध्य कर किसानों का आर्थिक शोषण कर रही है
किसान चौपाल में दलहन तिलहन की खेती को बढ़ावा देने की अपील की
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 8 वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम गातापार में आयोजित किसान चौपाल में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि मोदी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कांग्रेसनीत मनमोहन सरकार के कार्यकाल में यानी 2013-14 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1310/- रुपये था, जो बढ़ कर अब 2040/-रुपये हो गया है, इस प्रकार धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में पिछले 8 वर्षों में डेढ़ गुना से ज्यादा वृद्धि हुई है. श्री बजाज ने कहा कि मोदी सरकार ने दलहन तिलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए अरहर में-300/-रुपये, मूंग में-480/- रुपये, उड़द में-300/-रुपये, मूंगफली में-300/-रुपये, सोयाबीन में-350/-रुपये, सूरजमुखी में-385/-रुपये एवं तिल में-523/-रुपये की वृद्धि की है. जबकि प्रदेश सरकार दलहन तिलहन की खेती को प्रोत्साहित करने में कोई रुचि नहीं दिखा रही है. इसी प्रकार अनेक पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित रखा गया है. प्रदेश सरकार अमानक बर्मी कम्पोस्ट -खाद खरीदने को बाध्य कर किसानों का आर्थिक शोषण कर रही है.
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किसानों को ई – बाजार की सुविधा प्रदान की गई है, ताकि किसान अपनी उपज का लाभकारी मूल्य प्राप्त कर सकें. श्री बजाज ने उपस्थित किसानों से मृदा योजना के अंतर्गत मिट्टी परिक्षण कराने तथा वांछित मात्रा में ही रासायनिक खाद के इस्तेमाल की सलाह दी. इस दौरान मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सोसायटी अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, मंडल महामंत्री व जनपद सदस्य सूरजलाल साहू, मंडल महामंत्री भरत बैस, महिला मोर्चा जिला महामंत्री व गिरोला शक्ति केन्द्र प्रभारी चेतना गुप्ता, जनपद सदस्य, मंडल मंत्री व गिरोला शक्ति केन्द्र सह संयोजक जिनेश्वरी ध्रुव, किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय सिन्हा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रोहित कुर्रे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल महामंत्री झड़ीराम पटेल, भाजयुमो महामंत्री वीरेन्द्र साहू, नोहर साहू गिरोला, शंकरलाल साहू गिरोला, कलाराम ध्रुव, नरेश ध्रुव, संतोष ध्रुव, दिनेश साहू, भारत यादव, टोमिन साहू, कीरति साहू, जमुना ध्रुव, सावित्री साहू, नरबदिया ध्रुव, बसंत साहू, भागबती यादव, देवकरन साहू, ललित ध्रुव, सतरुपा ध्रुव, ज्योति ध्रुव आदि उपस्थित थे.
छत्तीसगढ़ के कुनकुरी शहर जशपुर में बिना दवा के चिकित्सा के नई पद्धति की पढ़ाई करने का मौका मिल रहा है। कैरियर गाइडेंस के रूप में श्री श्री यूनिवर्सिटी, कटक से विभागीय प्रधान (HOD) डॉ. टी. घोष, डिप्टी डॉयरेक्टर प्रोफेसर जयकर पहुंचे हुए हैं। ऑस्टियोपैथी में छात्र कोर्स करने क़े लिये योग्यता 12 वी साइंस , आर्ट्स के उतीर्ण व परीक्षार्थी जो अंडर ग्रेजुएट है वे बीएससी ऑस्टियोपैथी ,बीए बीएससी योगा के लिए आमंत्रित हैं। जिसमे इक्षुक विद्यार्थियों को कैरियर मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा. जिन्हे भी इस कोर्स में रूचि है वो 13 जून 2022 को दोपहर 2 बजे लोयला कालेज कुनकुरी में कैरियर काउंसलिंग में उपस्थित हो सकते है.
छत्तीसगढ़ राज्य स्वास्थ्य और कल्याण संकाय (ओस्टियोपैथी ),श्री श्री विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ एवं माध्यम एमपावरमेन्ट रूरल ऑर्गनाइजेश क़े सहयोग से ऑस्टियोपैथी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है जो कि लोयला कालेज कुनकुरी में 14 जून तक आयोजित किया गया है। ऑस्टियोपैथी की डॉ निकिता नीरजकर ने बताया कि 200 लोगों ने 4 दिनों में कराया है और आग्रह किया है कि अधिक से अधिक लोग इसका स्वास्थ्य लाभ ले.