सट्टा पट्टी लिखने वाले एक आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 2200/- रूपये नगदी एवं सट्टा पट्टी की गई बरामद !

आरोपी के विरूद्ध की गई 4 क सट्टा एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : दिनांक 02 जनवरी 23 को भालेराव मैदान के पास एक व्यक्ति अंको के आधार पर रूपये पैसे का दांव लगाकर सट्टा नामक जुआ खेलने की सूचना प्राप्त होने पर चांपा पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जहाँ उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम संजय निवासी हटवारा चौक वार्ड नंबर 04 का रहने वाला बताया गया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सट्टा पट्टी एवं 2200/-रूपये बरामद किया…

Read More

तीन जनवरी को जिले के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की पुलिस अधीक्षक द्वारा ली गई वर्चुअल समीक्षा बैठक !

सभी आवश्यक पंजियों का निर्माण करने एवं नियमतः पंजियों का संधारण करने हेतु दिये गये निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : दिनांक 03 जनवरी 23 को पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल  द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक ली गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा निम्न बिन्दुओं पर चर्चा कर निर्देश दिये गये – 01. विगत वर्ष में जिले के अपराधों के निराकरण पश्चात् पेंडिंग का प्रतिशत 7.5 रहा है। इसमें थाना जांजगीर, बम्हनीडीह एवं शिवरीनारायण के पेंडिंग अपराधों का प्रतिशत 10 से अधिक रहा हैं।…

Read More

नशे के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को दिए निर्देश, आम जनता को जागरूक करने एवं साइबर प्रहरी कार्यक्रम से जुड़ने हेतु प्रोत्साहित करने के भी दिए निर्देश !

एक आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों को दिनांक 4 से 10 जनवरी 2023 तक अभियान चलाकर अवैध शराब, नशीले मादक पदार्थ की बिक्री करने एवं पीने वालों के खिलाफ तथा सड़क दुर्घटना न हो इसे ध्यान में रखते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों के विरूद्ध कठोरता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। जिसके बाद से ही पुलिस की सख्ती देखी जा रही है। मादक पदार्थ एवं…

Read More

आपरेशन ईगल के अंतर्गत सूरजपुर पुलिस ने प्रारंभ किया स्थाई वारंट तामीली का अभियान : प्राथमिकता के आधार पर स्थाई वारंटी की जानकारी हासिल कर वारंट तामील करने के दिए निर्देश !

स्थाई वारंटी तामीली में लापरवाही बरतने वाले प्रभारी के विरूद्ध की जाएगी दण्डात्मक कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा रामगोपाल गर्ग ने दिनांक 04 जनवरी 2023 से 20 जनवरी 2023 तक ‘‘ऑपरेशन ईगल’’ के अंतर्गत स्थाई वारंट तामील कराने के निर्देश दिए है। इसी परिप्रेक्ष्य में बुधवार को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू ने जिले के पुलिस राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में समस्त थाना-चौकी प्रभारियों की वर्चुअल मीटिंग लेकर पूरे जिले में ऑपरेशन ईगल के अंतर्गत प्राथमिकता के आधार…

Read More

चौकी रजगामार अंतर्गत ग्राम भूलसीडीह में हुए 73 वर्षीय मृतक बालेश्वर चौबे के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, पुत्र ही निकला पिता का कातिल, गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में जेल !

पैसे के विवाद को लेकर पुत्र ने की थी पिता की हत्या समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : चौकी रजगामार अंतर्गत ग्राम भूलसीडीह में 16 दिसंबर को 73 वर्षीय वृद्ध बालेश्वर चौबे की उसके फार्म हाउस में हत्या कर उसके शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस द्वारा बालेश्वर चौबे के हत्या की विवेचना में फॉरेंसिक टीम एवं बाघा डॉग का मदद लिया गया था, जिसमें पुलिस डॉग बाघा ने पहले ही दिन मृतक के पुत्र राजेश चौबे का शिनाख्त किया था, परंतु पुलिस द्वारा मामले की…

Read More

कोरबा जिले में वर्ष 2022 में दर्ज अपराध, लघु अधिनियम, एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत की गई कार्यवाही के पुलिस प्रशासन ने जारी किए अंतिम आंकडे !

कोटपा एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही – 2020– निरंक, 2021 – निरंक, 2022 – 475 जिले में आईपीसी अपराध की संख्या थोड़ी कमी के साथ पिछले साल के बराबर ही रही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा कोरबा : वर्ष के अंत में कोरबा जिले के अंतर्गत अपराध पेंडेंसी 8.69% रही, जो वर्षांत में पिछले दो साल की तुलना में आधा रही। प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों में सात प्रतिशत ज्यादा कार्यवाहियां की गई है। माह जुलाई 2022 से ड्रग्स, नार्कोटिक्स व अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही और जागरुकता अभियान, निजात अभियान के अंतर्गत लगातार प्रभावी…

Read More

बोलेरो वाहन में लगे पहिया की चोरी करने वाले 2 आरोपियों को चौकी कोतबा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 

चौकी कोतबा में आरोपियों के विरूद्ध धारा 379, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रार्थी हरिशंकर यादव निवासी खजरीढाप ने दिनांक 02.01.2023 को चौकी कोतबा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 30.12.2022 के शाम को अपने बोलेरो वाहन क्र. सी.जी. 14 एम.बी. 6579 को गांव के अपने एक रिश्तेदार के घर के बाहर खड़ी किया था, दूसरे दिन सुबह देखा तो इसके बोलेरो वाहन के सामने में लगे दोनों पहिया को जैक लगाकर अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध…

Read More

अपने जीजा की हत्या करने वाला 16 वर्ष 06 माह के नाबालिग बालक को सन्ना पुलिस ने संरक्षण में लेकर बाल संप्रेषण गृह भेजा,

थाना सन्ना में अपचारी आरोपी के विरूद्ध 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर थाना सन्ना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय विवाहित महिला ने दिनांक 02.01.2023 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह अपने पति के साथ अपने मायके में रहती है। दिनांक 01.01.2023 को इनके घर में त्यौहार मना रहे थे, शाम के समय इसका पति इसे ढूंढ रहा था, जबकि यह घर में ही थी। प्रार्थिया जब अपने पति से मिली तो वह उसे कहाॅं गई थी बोलकर मारने-पीटने लगा, प्रार्थिया अपना बचाव करते हुये अपने…

Read More

हत्यारे पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब बनी हत्या की वजह

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर दिनांक 01.01.2023 को ग्राम सरस्वतीपुर निवासी सर्जुन सिंह ने थाना विश्रामपुर में सूचना दिया कि दिनांक 31 दिसम्बर के शाम को गांव का ठाकुर उर्फ देवनाथ इसके घर पर आकर बताया कि इसके पिता फेंकू सिंह के घर के आंगन में इसका बड़ा भाई अर्जून सिंह के द्वारा पिता फेंकू सिंह से मारपीट किया है जिस कारण वे बेहोश आंगन में पड़ा है। दोस्त व परिजन के साथ जाकर देखे तो फेंकू सिंह पीठ के बल चित्त हालत में पड़ा था जिसे यह छुकर देखा तो…

Read More

छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला संबंधी अपराधों में की जा रही लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी

आरोपी प्रीतम कश्यप निवासी पचेड़ा को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 05/23 धारा 354 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना जांजगीर क्षेत्र में रहने वाली पीडिता ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम पचेड़ा निवासी प्रीतम कश्यप पीड़िता की हाथ बाह पकड़कर जबरदस्ती छेड़खानी किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 05/23 धारा 354 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गम्भीरता को ध्यान में रखते…

Read More