रेलवे स्टेशन जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठना यात्री को पड़ा भारी, रास्ते में चालक और साथी ने मिलकर कर दी झपटमारी! CCTV और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से खुला राज, दो आरोपी गिरफ्तार, ई-रिक्शा और मोबाइल जब्त

ई-रिक्शा में सवारी बनकर झपटमारी की वारदात करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए महज 2 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों की पहचान कर किया गया गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा एवं छीने गए मोबाइल फोन किया गया है जप्त। आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 581/2026 धारा 304(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत की गई कार्यवाही। रायपुर : चोरी, लूट, नकबजनी एवं झपटमारी के प्रकरणों को संज्ञान में लेते हुये पुलिस…

Read More

शीतला मंदिर के पास चाकू लहराकर दहशत फैलाने निकला 25 वर्षीय युवक, राहगीरों को दे रहा था धमकी! गुढ़ियारी पुलिस की अचानक कार्रवाई से नहीं बच सका आरोपी, आर्म्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल

गुढ़ियारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई – चाकू लहराकर आम नागरिकों को डराने-धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्रवाई। रायपुर : वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में कमिश्नरेट रायपुर पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 13.11.2026 को पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान  मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गुढ़ियारी में सी.एस.ई.बी.ग्राउण्ड शीतला मंदिर के पास, हाथ में धारदार बटनदार चाकू लेकर आने-जाने वाले आम नागरिकों को डरा-धमका रहा है तथा…

Read More

डिलीवरी बॉय को पहले बाइक से मारी जोरदार टक्कर, फिर तीन बदमाशों ने मिलकर की लूटपाट! ₹5 हजार नकद और सोने की अंगूठी लेकर हुए फरार, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीसरे की तलाश जारी

डिलीवरी बॉय को टक्कर मारकर लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त कार्यवाही रायपुर : प्रार्थी हबीब खान ने थाना आमानाका में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह स्वीगी इंस्टामार्ट में डिलीवरी बॉय का कार्य करता है। दिनांक 10.11.2026 को वह अपनी एक्टिवा वाहन से महोबा बाजार से सरोना पार्सल छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान दोपहर में डुमर तालाब के पास बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने जानबूझकर उसकी एक्टिवा को टक्कर मार दी,…

Read More

खेत में बैल घुसने से भड़का ऐसा गुस्सा कि खूनी संघर्ष में बदल गई मामूली बात! डंडे और लात-घूंसों से बुजुर्ग पर बरसाए वार, अस्पताल पहुंचते ही टूटी सांसें, जशपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचकर भेजा जेल

खेत में बैल चरने की बात से नाराज होकर बुजुर्ग की डंडे एवं लात–घूंसों से मारपीट कर की हत्या  ,आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल। मामला थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बसलंघना का आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध पुलिस के द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बांस व लकड़ी के डंडे को भी किया जप्त नाम आरोपी:-  फिटू राम उर्फ धनक उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम बसलंघना, थाना सिटी कोतवाली जशपुर छ ग नाम मृतक:- एतवा…

Read More

जंगल में वन्यजीवों के शिकार की रची जा रही थी साजिश, तार और फंदे लगाते पकड़े गए दो आरोपी; वन विभाग की कार्रवाई के बाद 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

वन्यप्राणी अवैध शिकार के संबंध में जाजगीर-चांपा : जाजगीर-चांपा जिले के जांजगीर चांपा वनमण्डल के वन परिक्षेत्र बलौदा अन्तर्गत दिनांक 10 नवम्बर 2026 को परिक्षेत्र कटरा के जंगल में अवैध शिकार के लिए फंदा लगाने के मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों के विरूद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 09 (अनुसूची-1 एवं अनुसूची-2 के वन्यप्राणियों के अवैध शिकार प्रतिबंधित), धारा 50 (तलाशी, जब्ती, गिरफ्तारी एवं निरोध की शक्तियां) एवं धारा 51 (अपराधों के लिए दण्ड का प्रावधान) के तहत् कार्यवाही की गई है। इसके अतिरिक्त वन…

Read More

शराब भट्टी से लौट रहे युवक को तीन बदमाशों ने बनाया निशाना, धमकाकर शराब का थैला और 15 हजार रुपये लूटे; CCTV फुटेज से खुला राज, गुंडा बदमाश सहित आरोपी पकड़ाए

थाना तेलीबांधा अंतर्गत दिनांक 8 11 2026 को लाभांडी शराब भट्टी के पास सर्विस रोड में 3 अज्ञात आरोपियों द्वारा प्रार्थी को धमकाकर शराब का थैला और जब में रखें₹15000 लूट लिए थे रायपुर : डीसीपी तारकेश्वर पटेल की मार्गदर्शन मैं तेलीबांधा पुलिस द्वारा प्रार्थी की निशा देही और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्रार्थी प्रकाश घोगरे की बताएं हुलिया अनुसार इलाके में पुराने बदमाशों की पतासाजी तक पूर्व बदमाश आशीष उर्फ आशु चेलक पिता जीवन चेलक उम्र 22 वर्ष निवासी सूरज नगर लाभांडी एवं एक अन्य अपचारी बालक के …

Read More

एक साल पुरानी रंजिश का खौफनाक बदला! पहले शराब पिलाई, फिर गला दबाकर कर दी युवक की हत्या, कपड़े जलाकर शव गटर में फेंका; गुमशुदगी की जांच में खुला सनसनीखेज राज, दो आरोपी गिरफ्तार

गुमशुदगी की सूचना पर तेलीबांधा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई, हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा; दो आरोपी गिरफ्तार, मृतक का शव बरामद रायपुर : थाना तेलीबांधा क्षेत्र में एक युवक के लापता होने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल संवेदनशीलता एवं गंभीरता से कार्रवाई प्रारंभ की गई। प्रार्थिया द्वारा सूचना दी गई कि उसका पुत्र निरंजन पाल दिनांक 10 नवंबर को रात्रि लगभग 8:30 बजे से घर से लापता है। सूचना पर सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज कर…

Read More

चाकूबाजी की आशंका से मचा हड़कंप! रामकुण्ड तालाब के पास धारदार चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल

रामकुण्ड तालाब के पास चाकू लेकर घूम रहे युवक पर थाना आजाद चौक पुलिस की त्वरित कार्रवाई आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड में भेजा गया जेल। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 300/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी चाकू बाजी संबंधी आपराधिक रिकार्ड है। रायपुर : थाना आजाद चौक पुलिस को सूचना मिली कि रामकुंड तालाब के पास एक युवक चाकू लेकर आसपास के लोगों को डरा रहा है सूचना पर…

Read More

सार्वजनिक जगह पर हुड़दंग और विवाद करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, समझाइश के बाद भी नहीं माने तो 6 आरोपियों पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

शांति व्यवस्था भंग करने वाले 06 आरोपियों पर थाना सरकंडा पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही बिलासपुर : पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में सरकंडा पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सरकंडा पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में…

Read More

6 साल में रकम दोगुनी करने का लालच देकर ग्रामीणों से ठगे 24 लाख रुपये, फिर कंपनी बंद कर हुए फरार! चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर सहित चार आरोपी गिरफ्तार

चिट फंड कंपनी खोलकर लाखों रुपए ठगी करने वाले कंपनी के डायरेक्टर सहित चार गिरफ्तार बिलासपुर : प्रार्थी तीरथ राम रात्रे निवासी सीपत जिला बिलासपुर ने लिखित शिकायत पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया की वर्ष 2012-13 में ताराचंद पाटले अपने अन्य साथी वसंत यादव, डेरहा कांत, रतन कुर्रे एवं अन्य के साथ मिलकर प्रीवेल फूड प्रोडक्ट एंड प्रॉपर्टीज लिमिटेड के नाम से चिटफंड कंपनी बनाकर आसपास के ग्रामीणों से कम समय 6 साल में रकम दुगना करने का झांसा देकर प्रार्थी एवं उसके परिचित के अन्य लोगों से लगभग 24…

Read More