टीकाकरण हेतु सोमवार को महाअभियान, हर शहर और गांव तक पहुंचे टीकाकरण का संदेश कोरोना के तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए हर एक को सुरक्षित करना है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव. कोविड-19 से सुरक्षा के लिए टीकाकरण हेतु सोमवार को महाअभियान रहेगा। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले के सभी नागरिकों को टीकाकरण के लिए आव्हान किया है। उन्होंने कहा है कि कोविड-19 संक्रमण की विभीषिका से जूझकर हम उबरे हैं। इस घातक संक्रमण ने विश्व भर में मानवता को पीड़ा पहुंचाई है। पिछली दो लहर की त्रासदी…
Read MoreCategory: स्वास्थ्य
स्वास्थ्य
मुख्यमंत्री ने बेमेतरा जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट और डायलिसिस सुविधा का किया लोकार्पण
बेमेतरा को सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बेमेतरा प्रवास के दूसरे दिन रविवार को जिले को चिकित्सा सुविधा की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल परिसर में एक करोड़ एक लाख रूपए की लागत से स्थापित 500 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करने के साथ ही वहां डायलिसिस सुविधा का भी शुभारंभ किया। इससे बेमेतरा जिला चिकित्सालय में डायलिसिस सुविधा की पुरानी मांग पूरी हो गई है। अस्पताल में ऑक्सीजन की आवश्यकता वाले गंभीर रोगियों को अब सहजता से ऑक्सीजन…
Read Moreजशपुर जिला चिकित्सालय में सोमवार को निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का हो रहा आयोजन, दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे जांच और देंगे सलाह
कैंसर मरीजों की जांच एवं संभावित मरीजों की भी होगी पहचान, अवसर का लें लाभ अपने आसपास के संभावित कैंसर लक्षणों के मरीजों को भी दें यह जानकारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो जशपुर. जशपुर जिला मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन 4 अक्टूबर सोमवार को आयोजित किया गया है। कैंसर के मरीजों व कैंसर बीमारी के सम्भावित मरीज़ों के लिये यह एक अच्छा अवसर है, जब उन्हें जशपुर में ही निःशुल्क कैंसर पर उपचार संबंधित सलाह विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा मिलेगी। इसमें दिल्ली के ऑनकोलॉजिस्ट कैंसर…
Read Moreफीट इंडिया फ्रीडम रन 2 : सीआरपीएफ के जवानों ने 5 किलोमीटर दौड़कर दिया मजबूत बनने का संदेश, 25 गंभीर मरीजों के लिए 25 यूनिट ब्लड डोनेट भी किया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर. महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के अवसर पर 81 वीं वाहिनी सी.आर.पी.एफ के द्वारा फीट इंडिया फ्रीडम रन 2 का आयोजन जशपुर में किया गया। इसमे अधिकारी व जवानो ने 5 किलोमीटर की दौड़ लगाकर लोगो के बीच अपने आप को चुस्त, तंदरुस्त व मजबूत बनाने का सन्देश दिया। फीट इंडिया फ्रीडम रन 2 दिनांक 13 अगस्त 21 से प्रारभ होकर 2 अक्टूबर 2021 तक वाहिनी के शिविर कैंप पुलिस लाइन जशपुर में चलाया गया। जिसमें अधिकारी व जवानो ने लम्बी दौड, योगा, व खेलकूद में…
Read Moreअंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस : वृद्ध आश्रम माना कैंप में योगाभ्यास प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित
स्वस्थ जीवन शैली के लिए नियमित योगाभ्यास का दिया गया संदेश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा समाज कल्याण विभाग जिला रायपुर के उपक्रम “सियान कुटी” वृद्धाआश्रम माना कैम्प में वृद्धजनों के स्वास्थ्य लाभ हेतु योग प्रशिक्षक कु. दुर्गा साहू एवं दीनूराम साहू के माध्यम से योग प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ज्ञानेश शर्मा जी मान. अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुएं। उन्होंने आश्रम के समस्त निराश्रित वृद्धजनों के साथ…
Read Moreकुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए घर-घर जा रही स्वास्थ्य विभाग की टीम, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर कुष्ठ जागरूकता दिवस
चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 1.31 करोड़ लोगों की जांच में 1127 मामले मिले, 45 मरीजों की रिकंसट्रक्टिव सर्जरी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में इसके रोगियों की पहचान और उनके इलाज की नियमित मॉनिटरिंग के लिए व्यापक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। प्रदेश से इस रोग के उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर दस्तक देकर कुष्ठ रोगियों की पहचान कर रही है। विशेष जांच शिविरों के माध्यम से भी कुष्ठ की जांच की जा रही है। ‘एक्शन प्लान फॉर…
Read Moreजनहित में बेहतर प्रबंधन तथा पादर्शिता लाने के लिए एक सुचारू व्यवस्था बनाने की जरूरत – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव
कोविड-19 की तीसरी लहर के दृष्टिगत सभी जिलों में ऑक्सीजन युक्त बेड बढ़ाए जा रहे वार्षिक बजट 7 करोड़ 50 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री में स्वशासी समिति की बैठक आयोजित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व चिकित्सा शिक्षा मंत्री टीएस सिंहदेव की अध्यक्षता में आज पेण्ड्री स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज में स्वशासी समिति की बैठक आयोजित हुई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व चिकित्सा शिक्षा मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा सभी शासकीय मेडिकल कॉलेज सीजीएमएससी (छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) से सामग्री…
Read Moreप्रदेश में सितम्बर माह में सबसे अधिक हुआ कोरोना टीकाकरण, कोरोना से बचाव के लिए सितम्बर में 45.33 लाख से अधिक कोरोना टीके लगाए गए
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. प्रदेशवासियों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक पैमाने पर टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के निर्देश पर सभी पात्र लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक देने का लक्ष्य जल्द से जल्द हासिल करने के लिए प्रदेश भर में तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। इसके लिए टीकाकरण साइट्स की संख्या भी लगातार बढ़ाई जा रही है। कोरोना टीकाकरण की शुरूआत के बाद से विगत सितम्बर माह में प्रदेश में सबसे ज्यादा संख्या में टीके लगाए गए…
Read Moreपोषण कार्यशाला संपन्न: सघन सुपोषण अभियान को महिला बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, एम्स, यूनिसेफ तथा समाजसेवियों के समन्वित प्रयासों से मिली गति – कलेक्टर
स्थानीय स्तर पर उपलब्ध चना, मुर्रा, गुड़, स्थानीय भाजियां बच्चों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट भी अभियान की सफलता के लिए जनसहभागिता जरूरी पोषण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं किया गया सम्मानित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित पोषण कार्यशाला में शामिल हुए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पोषण माह का आयोजन सफल रहा। जिले के तीन विकासखंड मोहला, मानपुर एवं छुईखदान में सघन सुपोषण अभियान चलाया गया है और जनसहभागिता से…
Read Moreपाटन विकासखंड के झीट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित होगी ग्रामीण स्वास्थ्य अनुसंधान इकाई
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की मौजूदगी में एम.आर.एच.आर.यू. के लिए सीजीएमएससी और आईसीएमआर के बीच हुआ एमओयू बीमारियों की जांच, सर्विलेंस, अनुसंधान और तकनीकी स्टॉफ के प्रशिक्षण में मिलेगी सहायता समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के झीट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मॉडल ग्रामीण स्वास्थ्य अनुसंधान इकाई (MRHRU – Model Rural Health Research Unit) स्थापित की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की मौजूदगी में आज उनके निवास कार्यालय में सीजीएमएससी (CGMSC – Chhattisgarh Medical Services Corporation) और आईसीएमआर (ICMR – Indian Council for Medical Reseach) के बीच…
Read More