फीट इंडिया फ्रीडम रन 2 : सीआरपीएफ के जवानों ने 5 किलोमीटर दौड़कर दिया मजबूत बनने का संदेश, 25 गंभीर मरीजों के लिए 25 यूनिट ब्लड डोनेट भी किया

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो

जशपुर. महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के अवसर पर 81 वीं वाहिनी सी.आर.पी.एफ के द्वारा फीट इंडिया फ्रीडम रन 2 का आयोजन जशपुर में किया गया। इसमे अधिकारी व जवानो ने 5 किलोमीटर की दौड़ लगाकर लोगो के बीच अपने आप को चुस्त, तंदरुस्त व मजबूत बनाने का सन्देश दिया।

फीट इंडिया फ्रीडम रन 2 दिनांक 13 अगस्त 21 से प्रारभ होकर 2 अक्टूबर 2021 तक वाहिनी के शिविर कैंप पुलिस लाइन जशपुर में चलाया गया। जिसमें अधिकारी व जवानो ने लम्बी दौड, योगा, व खेलकूद में भाग लेकर शारीरिक रूप से मजबूत बनने का अभ्यास किया। इसके अलावा इस अवधी के दौरान खेलकूद प्रतियोगिता का भी समय समय पर आयोजन किया गया।

इस फीट इंडिया फ्रीडम रन 2 के अंतर्गत आयोजित दौड़ में संजीव कुमार कमांडेंट -81 वी वाहिनी, डॉ. बी.के टोप्पो मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सुनील कुमार पी.एस. द्वितीय कमान अधिकारी, गजेन्द्र बहादूर सिंह उप कमांडेंट और फिलिप तिर्की उप कमांडेंट के साथ करीब 110 जवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व लोगों बिच शारीरिक रूप से तंदरुस्त रहने का सन्देश पहुंचाया।

इस अवसर पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 25 अधिकारी व जवानों ने जिला चिकित्सालय जशपुर के सहयोग से रक्तदान किया। जिला चिकित्सालय से डॉ ममता सिंह, ब्लड बैंक के पुरुषोत्तम कंवर व चिकित्सीय स्टाप ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। जवानों ने शिविर 81 वी वाहिनी के यूनिट चिकित्सालय में आयोजित शिविर में अपना रक्तदान किया।

इस अवसर पर संजीव कुमार कमांडेंट – 81 वी वाहिनी, डॉक्टर बी.के टोप्पो मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सुनील कुमार पी.एस. द्वितीय कमान अधिकारी, गजेन्द्र बहादुर सिंह उप कमांडेंट और फिलिप तिर्की उप कमांडेंट के साथ करीब 20 से 25 जवानो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व स्वेक्षा से रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले जवानों को जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक यूनिट द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!