गंभीर व्याधि से ग्रसित 130 बच्चो के जीवन मे लौटी मुस्कान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंह देव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध जिला चिकित्सालय परिसर में चिरायु कार्यक्रम के तहत संचालित जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (डीईआईसी केंद्र) द्वारा संभाग के 130 बच्चो का उपचार कर उनके जीवन को सामान्य बनाया  है।  चिरायु द्वारा संदर्भित बच्चों का उचित उपचार हेतु पूरे संभाग से इस केंद्र में  लाया जाता है। जन्मजात बीमारियां एवं अन्य परेशानियां से ग्रसित जैसे जन्मजात टेढ़े-मेढ़े पैर, जन्मजात बोलने और सुनने की शक्ति में कमी, सीखने में दिक्कत वाले बच्चो का ईलाज किया जाता है। क्योर…

Read More

स्वामी आत्मानन्द स्कूल के बच्चों का कराया गया दंत परीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत स्वस्थ दांत  स्वस्थ शरीर अंतर्गत स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अम्बिकापुर के करीब 200 विद्यार्थियों के दांत की जांच चिकित्सकों द्वारा शनिवार को  किया गया। इस दौरान चिकित्सको ने बच्चो को स्वस्थ दांत व दांतो की सफाई के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दिए। दांतो में संक्रमण रोकने के लिए दो बार ब्रश करने व माउथ वाश का उपयोग  करने  की सलाह  दिए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ बृजेश पांडेय, श्री राकेश मिश्रा, श्री मृगांक सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद…

Read More

स्मार्टफोन के ब्लास्ट होने से गंभीर रूप से घायल 11 वर्षीय मासूम को नेत्र रोग विभाग में मिला त्वरित एवं सफल उपचार

डॉक्टरों के मुताबिक, स्मार्टफोन के फटने से हुए गंभीर हादसे के कारण एक आंख की रोशनी लौट पाना अब मुश्किल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्मार्टफोन/ मोबाइल के फटने से गंभीर रूप से घायल 11 वर्षीय मरीज आयुष खेस के आंखों के कॉर्निया में आयी चोट को पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय-डाॅ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित नेत्र रोग विभाग में डाॅ. संतोष सिंह पटेल के नेतृत्व में त्वरित ऑपरेशन करते हुए डाॅ. रेशु मल्होत्रा, डाॅ. सुशील, डाॅ. मोनिका, डाॅ. वैभव, डाॅ. साधना, डाॅ. अंशु एवं डाॅ. मधु ने ठीक…

Read More

जशपुर : आयुष चिकित्सा पद्धति आज के दौर में मानव स्वास्थ्य सेवा में निभा रही महत्वपूर्ण भूमिका

आयुष चिकित्सा पद्धति को अपनाकर प्रकृति से जुड़े रहने के लिए लोगों को किया जा रहा प्रेरित विभाग द्वारा आयुष चिकित्सा के विभिन्न माध्यम से 25,051 हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आयुष चिकित्सा पद्धति आज के इस  तेज रफ्तार वाली जिंदगी में मानव सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आयुष विभाग द्वारा आमजनों को आयुष चिकित्सा के अनुरूप खुशहाल व स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर सुखी स्वस्थ जीवन जीने व आयुष चिकित्सा पद्धति को अपनाकर प्रकृति से जुड़े रहने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा…

Read More

छत्तीसगढ़ के दो अस्पतालों को ‘मुस्कान’ कार्यक्रम के अंतर्गत मिला एनक्यूएएस प्रमाण पत्र : पीडियाट्रिक ओपीडी, पीडियाट्रिक वार्ड, एसएनसीयू, एनआरसी और एनबीएसयू का टीम ने किया मूल्यांकन

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम के मूल्यांकन में दुर्ग जिला अस्पताल को 97 प्रतिशत और पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिले 84 प्रतिशत अंक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर ‘मुस्कान’ कार्यक्रम के तहत बच्चों और नवजातों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा तथा उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध कराने वाले दुर्ग जिला चिकित्सालय एवं पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS – National Quality Assurance Standard) प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने विगत दिसम्बर माह में जिला चिकित्सालय दुर्ग का और…

Read More

चार सालों से नाक में फंगल इंफेक्शन, जिला अस्पताल के मेडिकल टीम ने ऑपरेशन कर गंगा राम को दिलाई राहत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग सांतरा दुर्ग निवासी श्री गंगा राम पिछले चार सालों से नाक की समस्या से परेशान थे। इसके चलते उन्हें नाक में भारीपन, नाक बंद रहने, नाम से खून आने की समस्या से जूझ रहे थे। अपनी इस समस्या को लेकर जिला अस्पताल दुर्ग पहंुचे, जहां जांच के बाद नाक में फंगल इंफेक्शन बताया गया, जिसे राइनोस्पोरिडियोसिस भी कहा जाता है। जिला अस्पताल की डॉ.रेणु तिवारी ने बताया कि इस प्रकार के फंगल इंफेक्शन गंदे तालाब के पानी में नहाने से होता है। फंगल इंफेक्शन में व्यक्ति…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की ली बैठक : ब्लड बैंक, हमर लैब व ओटी सेवाओं के उपकरणों के लिए पुनरीक्षित प्रस्ताव भेजने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर जिलों में ब्लड बैंक, हमर लैब और ओटी सेवाओं के उपकरणों के लिए पुनरीक्षित प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में डीकेएस अस्पताल में सुपरस्पेश्लिस्ट्स और अन्य डॉक्टरों को इंसेंटिव प्रदान करने के लिए अस्पताल प्रबंधन को शासन को प्रस्ताव भेजने को कहा। स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर., स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक श्री भीम सिंह और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री भोसकर विलास संदिपान भी…

Read More

जिला अस्पताल जशपुर सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों के लिए अलग अलग रंग के चादर बिछाया जा रहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के निर्देशन में जिले के सभी अस्पतालों में आमजनों के स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुचाने हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है। साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तार के साथ ही केंद्रों की साफ सफाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी कड़ी में जशपुर के जिला अस्पताल सहित लोदाम, मनोरा, कांसाबेल, पत्थलगांव, कुनकुरी सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के पुरुष और महिला वार्ड में भर्ती मरीजों हेतु प्रतिदिन अलग अलग रंग के चादर बिछाए जा रहे है। इस…

Read More

अब कैंसर की जांच हुई आसान, ‘हमर लैब’ में मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य जांच की सुविधा

जिला अस्पतालों के  ‘हमर लैब‘ में 120 और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो की लैब में 50 तरह की जांच की सुविधा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश के जरूरतमंद लोगों के लिए ‘हमर लैब’ संजीवनी के रूप में उभरा है। मरीजों को सरकारी अस्पतालों में अधिक से अधिक और आसानी से स्वास्थ्य सुविधा मिल सके, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग निरंतर प्रयासरत है। मरीज इनसे लगातार लाभान्वित भी हो रहे हैं। पहले बड़ी बीमारियों की जांच कराने के लिए हजारों रूपए खर्च करना पडता था, लेकिन ‘हमर लैब’ में अब सभी प्रकार की…

Read More

अब फिजियोथेरेपिस्ट पहुँच रहे आपके द्वार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश पर किसी बीमारी या शारिरिक अक्षमता के कारण निःशक्त ग्रामीणों को जो अपना फिजियोथेरेपी करवाने अस्प्ताल तक  नहीं पहुँच पाते हैं उनके लिए घर पहुँच फिजियोथेरेपिस्ट की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।बीएमओ पाटन डॉ आशीष शर्मा ने जानकारी दी कि  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे पी मेश्राम एवं जिला प्रबंधक एनएचएम श्री पद्माकर शिंदे के मार्गदर्शन में विकासखण्ड पाटन में सेवाएं प्रारंभ कर दी गई हैं। आज दिनांक 17 फरवरी को फ़िज़ियोथेरेपिस्ट डॉ हेमिन साहू ने ग्राम पहन्दा…

Read More