अब नहीं बिकेगा ‘नकली पनीर’! छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, दूध की जगह वनस्पति तेल से बने भ्रामक डेयरी उत्पादों पर एक साल की रोक

छत्तीसगढ़ में अमानक पनीर और डेयरी एनालॉग उत्पादों पर लगा प्रतिबंध स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की थी घोषणा रायपुर : राज्य सरकार ने अमानक दुग्ध उत्पादों पर सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा फैसला लिया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ की पूरी सीमा में ऐसे “डेयरी एनालॉग” या गैर-दुग्ध उत्पादों के निर्माण, प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन, वितरण और विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है, जो असली दूध उत्पाद होने का भ्रम पैदा करते हैं। खाद्य सुरक्षा और…

Read More

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: 33 जिलों में एंटी स्नेक वेनम का पर्याप्त भंडार, सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक नहीं, तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील

बरसात में सर्पदंश से घबराएं नहीं, समय पर इलाज ही बचाएगा जान प्रदेश के सभी 33 जिलों में एंटी स्नेक वेनम का पर्याप्त भंडार, अस्पतालों में उपलब्ध हैं एक लाख से अधिक वायल रायपुर : बरसात की पहली फुहार जहां खेतों में हरियाली और किसानों के चेहरों पर उम्मीद लेकर आती है, वहीं इस मौसम में खेतों, मेड़ों, जंगलों और घरों के आसपास सांपों का निकलना भी सामान्य हो जाता है | लेकिन वास्तविक असामान्य है वह देरी, जो आज भी कई लोग इलाज कराने के बजाय झाड़-फूंक और अंधविश्वास…

Read More

मौत के मुहाने से लौट आया 6 वर्षीय मासूम: सिम्स बिलासपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर आहार नली में फंसा सिक्का निकाला, परिजनों ने कहा—मिली नई जिंदगी

सिम्स बिलासपुर में डॉक्टरों का कमाल : 6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान रायपुर : छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए एक 6 वर्षीय मासूम की जान बचा ली है। बैगा जनजाति के इस बालक ने खेलते समय गलती से सिक्का निगल लिया था, जो उसकी आहार नली (अन्ननली) में फंस गया था। डॉक्टरों की टीम ने बेहद जटिल और आपातकालीन स्थिति में सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर सिक्के को बाहर निकाला।…

Read More

जशपुर में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा शुरू, परिवार नियोजन के लिए जागरूकता रथ रवाना, गांव-गांव पहुंचेगा स्वास्थ्य का संदेश

जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा: परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने जिलेभर में चलाया जा रहा विशेष अभियान सास-बहू सम्मेलन सहित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का होगा आयोजन जशपुर : जिले में परिवार नियोजन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार की अवधारणा को मजबूत करने के उद्देश्य से 11 से 18 जुलाई 2026 तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आमजन को परिवार नियोजन के महत्व से अवगत कराएं तथा इस संबंध में समाज में व्याप्त भ्रांतियों को…

Read More

स्कूल की स्वास्थ्य जांच ने बचाई 10 वर्षीय त्रिशांत की जिंदगी, आरबीएसके और ‘चिरायु’ योजना से हुआ निःशुल्क सफल हृदय ऑपरेशन, परिवार की लौटी मुस्कान

‘चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन  धमतरी के 10 वर्षीय त्रिशांत का हुआ सफल और पूर्णतः निःशुल्क हृदय ऑपरेशन लाडले को स्वस्थ देख परिजनों की आंखों में छलके खुशी के आंसू रायपुर : कहते हैं कि अगर सही समय पर सही मदद मिल जाए, तो किसी के जीवन की डूबती कश्ती को भी किनारा मिल जाता है। छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशीलता और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत संचालित ‘चिरायु योजना’ धमतरी जिले के ग्राम सिंधौरीखुर्द निवासी…

Read More

स्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक छलांग: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया बस्तर की पहली कैथलैब का लोकार्पण, पूरे प्रदेश के मरीजों को मिलेगा आधुनिक इलाज

बस्तर को मिली अत्याधुनिक कैथलैब की सौगात- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया लोकार्पण पूरे प्रदेश के हृदय रोगियों के लिए वरदान बनेगा जगदलपुर का कैथलैब- स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल रायपुर : बस्तर की स्वास्थ्य सेवाओं में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया, जब प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने डिमरापाल में स्थापित कॉन्टिनेंटल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बस्तर संभाग की पहली और छत्तीसगढ़ की दूसरी अत्याधुनिक कैथलैब का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से अब बस्तर…

Read More

महारानी अस्पताल के औचक निरीक्षण में स्वास्थ्य मंत्री सख्त, डायलिसिस सेंटर, कैंसर यूनिट और 300 बेड विस्तार पर दिए बड़े निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री ने महारानी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, 300 बिस्तर विस्तार और नई सुविधाओं को सुनिश्चित करने दिए निर्देश रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बुधवार को बस्तर अंचल के महारानी अस्पताल का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को अस्पताल की गौरवशाली पहचान के अनुरूप मानवीय संवेदनाओं के साथ मरीजों को बेहतर उपचार एवं सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए।  निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल को आम लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप अधिक सुविधाजनक…

Read More

सिम्स बिलासपुर को बड़ी उपलब्धि: 150 एमबीबीएस सीटों की मान्यता बरकरार, नए सत्र में दाखिले का रास्ता साफ

सिम्स बिलासपुर को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 150 एमबीबीएस सीटों की मान्यता का नवीनीकरण एनएमसी ने जारी किया लेटर ऑफ रिन्यूअल, प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगा नया आयाम रायपुर : राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी), नई दिल्ली के स्नातक चिकित्सा शिक्षा बोर्ड (यूजीएमईबी) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) की 150 एमबीबीएस सीटों की मान्यता का नवीनीकरण (लेटर ऑफ रिन्यूअल) जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही आगामी शैक्षणिक सत्र में 150 विद्यार्थियों के प्रवेश का मार्ग प्रशस्त हो गया है। यह उपलब्धि सिम्स…

Read More

आकाशीय बिजली को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट: बारिश में ये लापरवाही पड़ सकती है जानलेवा

वर्षाकाल में आकाशीय बिजली से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने जारी की जन-जागरूकता अपील रायपुर : वर्षाकाल में आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने की अत्यधिक संभावनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आमजन से सतर्कता बरतने एवं सुरक्षा संबंधी उपायों का पालन करने की अपील की गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आकाशीय बिजली एक प्राकृतिक आपदा है, जिससे थोड़ी-सी सावधानी अपनाकर जनहानि एवं गंभीर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। मौसम खराब होने, बादल गरजने या बिजली चमकने की स्थिति में नागरिकों को खुले…

Read More

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम में बड़ी सफलता: बलरामपुर-रामानुजगंज ने एचपीवी टीकाकरण में पूरे प्रदेश में मारी बाजी

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अभियान को मिली बड़ी सफलता, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनस्वास्थ्य संकल्प को मिला बल 90 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण, अब शत-प्रतिशत टीकाकरण पर विशेष जोर रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। महिलाओं को भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर…

Read More